The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: CBFC makes 21 cuts and changes in this Ranveer Singh led film

'धुरंधर 2' के सीन कटने पर भड़की जनता, कहा- "अब पोगो चैनल पर ही चला दो फिल्म"

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल 21 कट लगवाए. वो सीन जिसकर इंतज़ार लोग महीनों से कर रहे थे, उसके साथ भी काट-छांट कर दी।

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (अपडेटेड: 19 मार्च 2026, 08:17 PM IST)
Danish Pandor, Ranveer Singh in Dhurandhar 2
'धुरंधर 2' में CBFC ने कुछ 21 बदलाव करवाए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 में CBFC ने जो काट-छांट करवाई, उस पर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है?Kartik Aaryan की Naagzilla पर क्या अपडेट है?Aditya Dhar की धुरंधर 2 के Show Cancel होने की नौबत क्यों आ गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' का सबसे बवाल सीन ही काट दिया!

'धुरंधर 2' में सेंसर बोर्ड ने काफी काट-छांट करवाई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म में 21 कट लगवाए गए हैं और बदलाव करवाए गए हैं. पिछली फिल्म की तरह इस बार भी गालियां म्यूट करवा दी गई हैं. कुछ सीन्स में हथौड़े और सीमेंट ब्लॉक से सिर फोड़ने वाले सीन छोटे करवाए हैं. साथ ही इसमें उस सीन को भी छोटा कर दिया गया है जिस पर फैन्स टकटकी लगाए बैठे थे. ये वो सीन है जिसमें उजैर बलोच, अरशद पप्पू का सिर काटता है, और फिर भरे बाज़ार में उसके कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलता है. ये खूंखार सीक्वेंस फिल्म के नैरेटिव में बेहद अहम है. इसके काटे जाने और फिल्म में हुए दूसरे काट-छांट से लोग बेहद नाराज़ हैं. इस बारे में एक यूज़र ने लिखा,

"जब एक्शन सीन्स में इतने कट लगवाने हैं, तो फिर फिल्म को ए-रेटेड करने का तुक ही क्या बनता है?"

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"ये सेंसर बोर्ड अपेंडिक्स की तरह है. कोई काम का तो है नहीं, और तकलीफ़ बहुत देता है. अब क्या झांझ-मंझीरे लेकर पिक्चर देखने जाएं? भारत-पाक की लड़ाई पर बनी फिल्म से वायलेंस ही हटा दिया, तो फिर इसे सिनेमाघरों में क्यों रिलीज़ करवा रहे हो. डिज़्नी या पोगो चैनल पर ही दिखा दो."

एक यूजर ने लिखा,

"इस देश में आर्टिस्ट्स के लिए फ्रीडम ही नहीं है. पता नहीं ये सब काट-छांट से सेंसर बोर्ड किसकी सुरक्षा करता है. बेहुदा डबल मीनिंग आइटम नंबर्स तो 4K में डिस्प्ले किए जाते हैं. मगर रियलिस्टक फिल्म से इन्हें पेट दर्द हो जाता है."

एक यूज़र ने लिखा,  

"कमाल की बुद्धि है सेंसर वालों की. एक एक्स्ट्रा प्लेट डलवाई है जिसमें ये चेतावनी लिखी है, कि फिल्म में डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट है. फिर साथ में से भी लिखवा देते, कि वो डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट हमने हटवा दिया है."  

# 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' का टीज़र आया

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज़ 'जैक रायन' पर फिल्म बन रही है. टाइटल है 'जैक रायन: घोस्ट वॉर'. इसका टीज़र रिलीज़ किया गया है. शो की मेजर कास्ट फिल्म में भी नज़र आ रही है. CIA एनलिस्ट जैक रायन के किरदार में जॉन क्रासिंस्की ने वापसी की है. एक बड़े धमाके के बाद वो इसकी तह जाने के लिए बेहद कठिन रास्ते चुनते नज़र आ रहे हैं. एंड्रू बर्नस्टाइन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# 'धुरंधर 2' को बड़ा झटका, विदेशों में कैंसल होंगे इसको शो!

रिलीज़ से ऐन पहले 'धुरंधर 2' बड़ी मुश्किल में फंस गई है. हो सकता है इसके शो कैंसल करने पड़ जाएं. हालांकि ये पेच इसके नॉर्थ अमेरिकन रिलीज़ में फंसा है. गुल्टे की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' के डिजिटल प्रिंट्स तो अमेरिका पहुंच गए हैं. मगर फिजिकल ड्राइव्स नहीं पहुंची हैं. अमेरिका की AMC चेन जिसका वहां भारतीय फिल्मों की कमाई में बड़ा रोल रहता है, वो फिजिकल ड्राइव्स पर ही निर्भर करती है. कॉन्टेंट पहुंचाने में हुई इस देरी के चलते अमेरिका में 'धुरंधर 2' के कुछ शो कैंसल करने पड़ सकते हैं. कुछ ऐसा ही तेलंगाना और तमिलनाडु में भी हुआ है. डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक वहां आज होने वाले पेड प्रिव्यू के लैंग्वेज प्रिंट्स नहीं पहुंच पाए हैं. ऐसे में फिल्म को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है.

# 'धुरंधर 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' से फिल्म ट्रेड को बड़ी उम्मीदें हैं. ट्रेड प्रेडिक्शन है कि ये फिल्म पहले ही वीकेंड पर 500 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी. ट्रेड का मानना है कि डे वन पर यानी 19 मार्च को भारत में ये 100 से 150 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है. जबकि ओपनिंग-डे की वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ रुपये तक अनुमानित है. एक नज़र इसकी अडवांस बुकिंग में हुई टिकट सेल पर डालते हैं. सैकनिल्क के मुताबिक 19 मार्च के लिए इसके 9 लाख 90 हज़ार टिकट तो 17 मार्च की रात 1 बजे तक ही बुक हो गए थे. इससे इसका ग्रॉस कलेक्शन हो जाता है 42.71 करोड़ रुपये. 'धुरंधर 2' की रफ्तार देखते हुए ट्रेड का मानना है कि ये अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बनेगी. पहले ही दिन ये वो कमाई करेगी जो अब तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर सकी. अगर वर्ल्डवाइ ओपनिंग की बात करें, तो 'बाहुबली 2' और RRR का रिकॉर्ड ख़तरे में है. 'बाहुबली 2' ने 214 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली थी. और RRR ने 223 करोड़ रुपये कमाए थे. 'पुष्पा 2' 274 करोड़ के आंकड़े के साथ इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर है. अब ये तो कल ही पता चलेगा कि 'धुरंधर 2' पहले दिन इन महाकमाऊ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

# आयुष्मान की 'ये प्रेम मोल लिया' का नाम बदला

आयुष्मान खुराना को लेकर सूरज बड़जात्या एक फैमिली एंटरटेनर बना रहे हैं. अब तक इसका टाइटल था 'ये प्रेम मोल लिया'. मगर अब ख़बर है कि मेकर्स ने इसका नाम बदल दिया है. बॉलीवुड हंगाता के मुताबिक फिल्म का नया टाइटल है, 'ये प्रेम मोह माया है'. जल्द ही मेकर्स इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. इस फिल्म में आयुष्मान के ऑपोजिट शरवरी वाघ नज़र आएंगी. अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक और स्वानंद किरकिरे भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगे.

# 'नागज़िला' की शूटिंग ख़त्म, रिलीज़ अगस्त में

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'नागज़िला' की शूटिंग खत्म हो गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा. फिल्म में हैवी VFX होने वाले हैं, इसलिए पोस्ट प्रोडक्शन में वक्त भी ज्यादा लगेगा. ये फिल्म इसी साल इंडिपेंडेंस-डे के आसपास रिलीज़ होगी. मृगदीप सिंह लांबा इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: सेंसर बोर्ड ने ‘धुरंधर 2’ का सबसे धांसू सीन ही काट दिया!

Advertisement

Advertisement

()