2482 दिनों के बाद 'धुरंधर 2' ने ख़त्म किया सलमान खान का एकतरफ़ा राज
ईद पर सलमान खान का ये रिकॉर्ड पिछले 7 साल से कायम था. 'धुरंधर 2' ने खत्म की बादशाहत.

EID Box Office पर Salman Khan का बादशाहत कितने साल में खत्म हो सकी Shahrukh Khan की King के ग्रैंड Action Sequence के बारे में क्या अपडेट आया है? क्या Aditya Ranveer Singh Dhurandhar 2 Malyalam Film Aadu 3 से पिछड़ गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 2482 दिन बाद 'धुरंधर 2' ने तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड
'वॉन्टेड' के बाद सलमान की ज्यादातर फिल्में ईद पर रिलीज़ हुई हैं. मगर इस बार 'धुरंधर 2' ईद पर आई. और 'धुरंधर 2' ने सिर्फ नया इतिहास नहीं बनाया, बल्कि सलमान खान की दशकों की ईद मोनोपॉली भी तोड़ दी. 21 मार्च को ईद के दिन 'धुरंधर 2' ने भारत में नेट 114.85 करोड़ रुपये कमाए. जो ईद पर सलमान खान की फिल्म की कमाई के दोगुने से भी ज्यादा है. अब तक सलमान की 'भारत' ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. साल 2019 में आई इस फिल्म ने ईद पर यानी ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके 6 साल 9 महीने बाद यानी 2482 दिन बाद आई 'धुरंधर 2' ने सलमान की फिल्म को टॉप पोजीशन से हटा दिया है. इसकी कमाई 'भारत' से 2.7 गुना ज्यादा है. कोविड के बाद सलमान की दो फिल्में ईद पर आईं. ये हैं 'किसी का भाई किसी की जान' और 'सिकंदर'. 'किसी का भाई किसी की जान' ने ईद पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे. और 'सिकंदर' 33.36 करोड़ तक पहुंची थी. इन्हें जोड़ें, तो दोनों ने 59.11 करोड़ रुपये कमाए. 'धुरंधर 2' इन दोनों की मिली-जुली कमाई से भी बड़े आंकड़े पर बैठी है.
# हैंड क्राफ्टेड IMAX लेंस पर शूट हुई 'ड्यून 3'
टिमथी शालामे स्टारर 'ड्यून 3' बहुत बड़े स्केल पर बन रही है. ये फिल्म IMAX फॉर्मैट के लिए शूट हुई है. मगर इसे और ग्रैंड बनाने के लिए डायरेक्टर डेनी विलनव एक कदम और आगे गए. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने एटलस लेंसमेकर कंपनी से ख़ास स्फेरिकल लेंस तैयार कराए. ये हैंडक्राफ्टेड लेंस इस फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स को और भव्यता देंगे. दी हॉलीवुड रिपोर्टर से चर्चा में डेनी विलनव ने कहा, "डेज़र्ट प्लैनेट के सीन इस लेंस की वजह से बहुत यूनीक बन गए. इस इनोवेशन से हम पोएटिक सीन शूट कर पाए." 'ड्यून 3' में रॉबर्ट पैटिन्सन फ्लोरेंस प्यू, ज़ेंडाया, जेसन मोमोआ और रेबेका फर्ग्युसन भी हैं. ये 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 10 रशियन फाइटर्स के साथ बनेगा 'किंग' का एक्शन सीक्वेंस
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' का एक मेजर एक्शन सीक्वेंस शूट होना है. मिड-डे के मुताबिक डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इसके लिए रशिया से 10 ट्रेन्ड फाइटर्स बुलवाए हैं. शाहरुख इस सीक्वेंस में इन फाइटर्स के साथ हैंड टु हैंड कॉम्बैट करते नज़र आएंगे. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, "इसके लिए मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक मिल का सेट बनाया गया है. रशियन फाइटर्स यहां कुछ बेहतरीन स्टंट भी करेंगे. इसकी शूटिंग हफ्ते भर चलेगी. इसके बाद सिद्धार्थ आनंद 'किंग' के लिए एक ग्रैंड डांस सीक्वेंस शूट करेंगे. ये हाई स्केल डांस सीक्वेंस है, जो देखने में बहुत सुंदर और भव्य होगा." किंग 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# इस मलयालम फिल्म से पिछड़ गई 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' देश-दुनिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. बड़ी से बड़ी ब्लॉकबस्टर्स को पछाड़ रही है. मगर एक कम बजट की मलयालम फिल्म ने इसे पछाड़ दिया है. केरल में 'धुरंधर 2' जयसूर्या स्टारर कॉमेडी फिल्म 'आदु 3' से पीछे रह गई है. 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को ही रिलीज़ हुई 'आदु 3' ने चार दिन में केरल में 27.50 करोड़ रुपये कमाए. जबकि 'धुरंधर 2' डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच सकी. इन्हीं चार दिनों में 'धुरंधर 2' ने केरल में 9.20 करोड़ रुपये ही कमाए. 'आदु 3' को मिधुन मैन्युअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है.
# मिलिंद सोमण की '16 दिसंबर' का सीक्वल बनेगा
"दुल्हन की विदाई का वक्त बदलना है". ये कालजयी डायलॉग है साल 2002 में आई फिल्म '16 दिसंबर' का. अब इसका सीक्वल बनने की ख़बर है. इंजीनियर से फिल्म डायरेक्टर बने मणि शंकर ने बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में इसका सीक्वल कन्फर्म किया. उन्होंने बताया कि फिल्म कर स्क्रिप्ट तैयार है. मणि शंकर ही इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे. वो जल्द ही इंडस्ट्री के लीड स्टार्स को इसकी स्क्रिप्ट पिच करेंगे.
# विजय की 'स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड' का शूट पूरा
विजय सेतुपति को लेकर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनी है. टाइटल है 'स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड'. इसमें तबू और समयुक्ता फीमेल लीड्स हैं. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है. पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी.
वीडियो: पहले वीकेंड में 500 करोड़ रुपये की कमाई कर डालेगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'?

.webp?width=60)
