The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Box Office: Can Ranveer Singh film beat Prabhas led Salaar, Ranbir Kapoor led Animal

'धुरंधर 2' की आंधी में तबाह हो जाएंगी खून-ख़राबे वाली महाकमाऊ फिल्में!

'धुरंधर 2' के लिए ट्रेड ने किया बड़ा प्रेडिक्शन. टॉप 10 A-रेटेड फिल्मों की फेहरिस्त में ये फिल्म करेगी बड़े बदलाव.

Advertisement
Ranveer Singh, Dhurandhar 2
'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन यश की 'टॉक्स‍िक' भी आ रही है.
pic
अंकिता जोशी
4 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 Prabhas और Ranbir Kapoor की कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है? SS Rajamouli की Varanasi के लिए Mahesh Babu मार्शल आर्ट फॉर्म कलरिपयट्टू की ट्रेनिंग क्यों ली? क्या Alia Bhatt Drishyam 2 के डायरेक्टर Abhishek Pathak के साथ फिल्म करने वाली हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# प्रभास, रणबीर की फिल्मों के रिकॉर्ड तबाह कर देगी 'धुरंधर 2'!

'धुरंधर 2' वो फिल्म है, जिस पर दर्शक ही नहीं, फिल्म ट्रेड भी टकटकी लगाए बैठा है. ट्रेड का मानना है कि ये 'धुरंधर' से भी बेहतर कमाई करेगी. वेब पोर्टल कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक पहले ही दिन ये एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. ट्रेड प्रेडिक्शन है कि ये 60 करोड़ रुपये की ओपनिंग आसानी से लेगी. एक्सपर्ट्स इसके पीछे दो बड़े कारण बता रहे हैं. पहला, 'धुरंधर' ने इसके लिए अच्छी ज़मीन तैयार कर दी है. और दूसरा कारण ये कि, 'धुरंधर 2' हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम में भी रिलीज़ हो रही है. जबकि 'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में आई थी. पांच भाषाओं में लाने से 'धुरंधर 2' को वही फ़ायदा होगा जो साउथ की मल्टीलिंग्वल फिल्मों को मिलता रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रबल संभावना है कि 'धुरंधर 2' टॉप थ्री A-रेटेड ओपनर्स में शामिल हो जाएगी. सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली A-रेटेड फिल्मों में पहले नंबर पर है प्रभास की 'सलार'. इसने 90.7 करोड़ की ओपनिंग ली थी. दूसरे पायदान पर है 'दे कॉल हिम OG'. इसने 84 करोड़ रुपये से खाता खोला था. 65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'कुली' तीसरे नंबर पर है. और 63 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली 'एनिमल' इस फेहरिस्त में चौथे नंबर पर है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि 'धुरंधर 2' में 'एनिमल' ही नहीं, 'सलार' के ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ने का भी पोटेंशियल है.

# कियानु रीव्स की 'आउटकम' से एक्टर्स के लुक आउट

डायरेक्टर जोना हिल की फिल्म 'आउटकम' के कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक रिलीज़ किए गए हैं. कियानु रीव्स,  कैमरॉन डियाज़ और खुद जोना हिल इसमें लीड रोल में हैं. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जोना हिल इसमें रीफ़ हॉक नाम के सुपरस्टार के किरदार में हैं. ऐसा स्टार जिसकी इमेज सोशल मीडिया पर तो साफ़-सुथरी और उदार है. मगर असलियत इसके बिल्कुल उलट है. ये फिल्म 10 अप्रैल से एप्पल टीवी प्लस पर स्ट्रीम की जा सकेगी.

# 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर की फिल्म करेंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की अगली फिल्म रिलेशनशिप ड्रामा पर बेस्ड होगी. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसे 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक बना रहे हैं. टाइटल है 'हाउसवाइफ़'. मेल लीड के रोल के लिए राजकुमार राव से बातचीत चल रही है. उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है, मगर फिलहाल पेपर वर्क नहीं हुआ है. मेकर्स इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू करेंगे.

# 'वाराणसी' के लिए महेश बाबू ने सीखा कलरिपयट्टू

SS राजामौली 'वाराणसी' को जिस स्केल पर बना रहे हैं, उसने इसे इंडियन सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल कर दिया है. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में महेश बाबू ने इसमें अपने किरदार और उसकी तैयारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म में भगवान राम का पात्र कर रहा हूं. श्रीराम की भूमिका निभाते हुए ये समझना भी ज़रूरी था कि आप खड़े कैसे हों. आपका पॉश्चर आम लोगों जैसा नहीं हो सकता. मुद्राएं बेहतर करने के लिए मैंने तीन महीने सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट फॉर्म कलरिपयट्टू की ट्रेनिंग ली." इस इंटरव्यू में महेश बाबू ने रनिंग स्टाइल बदलने की ट्रेनिंग भी ली. वो अपना हर स्टांस फिल्म की थीम के मुताबिक रखना चाहते थे. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीज़न 5 कन्फर्म

नेटफ्लिक्स के शो 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीज़न 5 कन्फर्म हो गया है. कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा इस सीज़न में भी नज़र आएंगे. नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी अपनी पुरानी भूमिका में लौटेंगे. प्रीमियर डेट आते ही हम आपको अपडेट करेंगे.

# 20 फरवरी को OTT पर आ जाएगी अनुराग की 'कैनेडी'

अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' दुनिया-जहां के फिल्म फेस्टिवल्स में तो ख़ूब सराही गई. मगर भारत में ये रिलीज़ नहीं हो सकी. अब भारतीय दर्शक भी इसे देख सकेंगे क्योंकि 'कैनेडी' इसी महीने OTT पर आने वाली है. 20 फरवरी को ये ZEE5 पर प्रीमियर होगी. इस फिल्म में राहुल भट्ट लीड रोल में हैं. सनी लियोनी ने भी इसमें काम किया है. 

वीडियो: ‘धुरंधर 2’ टीज़र पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- “कुछ तो नया दिखाते!”

Advertisement

Advertisement

()