The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhanush Tere Ishk Mein Teaser shows Kriti Sanon as Mukti ready to burn this world down

धनुष की 'तेरे इश्क में' का ऐसा टीज़र आया कि इंटरनेट पर हाय-तौबा मच जाएगी

Kriti Sanon की कास्टिंग अनाउंस करते हुए Tere Ishk Mein का नया टीज़र आया है, जिसे देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने पॉलिटिकल करेक्टनेस की चिंता नहीं की है.

Advertisement
dhanush, tere ishk mein, kriti sanon
'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है.
pic
यमन
28 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 03:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जुलाई 2023 में Aanand L Rai ने अपनी अगली फिल्म Tere Ishk Mein अनाउंस की थी. फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया. लीड रोल में Dhanush थे. लंबी-दाढ़ी में धनुष खतरनाक लग रहे थे. Raanjhanaa और Atrangi Re के बाद  वो फिर से आनंद के साथ काम कर रहे थे. लेकिन उसके बाद हुआ ये कि लंबे समय तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया. मगर अब मेकर्स ने फिल्म का नया टीज़र रिलीज़ किया है. इस टीज़र के साथ फिल्म की फीमेल लीड भी अनाउंस कर दी गई. बीते साल खबर चल रही थी कि Tripti Dimri को फाइनल कर लिया गया है. मगर नए टीज़र से ये साफ हो गया कि Kriti Sanon इस फिल्म की फीमेल लीड होंगी. 

टीज़र की शुरुआत में धुआं दिखता है. दंगे हो रहे हैं. पुलिस कुछ लोगों के पीछे दौड़ रही है. उन पर हमला कर रही है. इस पूरी तबाही के मंज़र के बीच एक लड़की बिना किसी से सरोकार रखे चले जा रही थी. एक ढांचा गिरता है, उसके नीचे लिखा है,  

Embed

Embed

उस लड़की की आंखें सूजी हुई हैं. लग रहा है कि कई घंटों से दिल में पनप रहे दर्द को आंखों का रास्ता दिखा रही है. लेकिन दिल की आग बुझी नहीं. उसे तेज़ाब की ज़रूरत है. अपने हाथ में रखे छोटे कंटेनर का ढक्कन खोलती है. उसमें जमे लिक्विड को सिर पर डालना शुरू करती है. लग रहा है कि ये तेज़ाब है. इतना कर के वो धूल खा रहे ढांचे के बगल में बैठती है. मुंह में सिगरेट दबाती है. उसे जलाती ही है कि टीज़र खत्म हो जाता है. इस लड़की का नाम मुक्ति है. कृति सैनन ये रोल कर रही हैं. इस टीज़र को देखकर फिल्म की टोन का आइडिया लग रहा है. और उससे इतना समझ आ रहा है कि मेकर्स ने पॉलिटिकल करेक्टनेस की चिंता नहीं की है. बाकी जब फिल्म आएगी, तब पूरी तस्वीर साफ होगी.             

बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ पर काफी पहले काम शुरू होना था. लेकिन धनुष की डेट्स के चलते ये खिसकती रही. इस फिल्म को ‘रांझणा’ के 10 साल पूरे होने पर अनाउंस किया गया था. तब लोग दोनों में काफी समानता ढूंढने लगे. ये खबर चलने लगी कि ये किसी तरह से ‘रांझणा’ से जुड़ी हुई है. इस पर आनंद का कहना था,

Embed

धनुष और कृति सैनन को लेकर बनाई गई ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म को हिंदी के साथ तमिल में भी रिलीज़ किया जाएगा.
 

वीडियो: सेंसर बोर्ड ने धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का क्लाइमेक्स क्यों काट दिया?

Advertisement

Advertisement

()