The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhanush fans tear away Cinema hall screen during Thiruchitrambalam screening

एक साल बाद धनुष की फिल्म आई, फैन्स ने सिनेमाघर में उत्पात मचा दिया

धनुष की पिछली कुछ फिल्में लगातार ओटीटी पर रिलीज़ हुई हैं.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 07:06 PM IST)
dhanush-new-movie-thiruchitrambalam
धनुष की कोई फिल्म एक साल सिनेमाघरों पर लगी, और फैन्स ने हंगामा कर दिया. दाईं फोटो: जगमेथंडीरम का पोस्टर, बाईं पोस्टर: विक्रम की स्क्रीनिंग के दौरान ली गई तस्वीर (केवल प्रतीकात्मकता के लिए)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की दुनिया में दिन भर क्या घटा. किसने नई फिल्म अनाउंस की, और कौन रीमेक बनाने जा रहा है, ऐसी तमाम खबरें मिलेंगी आपको द सिनेमा शो में. आइए आज की खबरें जानते हैं. 

#1. 300 दिन तक चली धांसू सीरीज़ ‘द रिंग्स ऑफ पावर’ की शूटिंग  

ring of power
02 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा शो. 

अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की प्रीक्वल सीरीज़ ‘द रिंग्स ऑफ पावर’ 02 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है. हाल ही में मुंबई में शो का प्रोमोशन इवेंट हुआ, जहां सीरीज़ के डेवलपर प्रोड्यूसर जेडी पेन ने बताया कि उन्होंने एक साल तक शो के लिए कास्टिंग की. जिसके बाद शो की शूटिंग करीब 300 दिनों तक चली.  

#2. चिरंजीवी के जन्मदिन पर रिलीज़ होगा ‘गॉडफादर’ का टीज़र  

चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘गॉडफादर’ के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वो मेगास्टार के जन्मदिन यानी 21 अगस्त को फिल्म का नया टीज़र रिलीज़ करेंगे. इस फिल्म में चिरंजीवी के अपोज़िट नयनतारा हैं. साथ ही सलमान खान भी फिल्म में एक्स्टेंडेड कैमियो करने वाले हैं.  

#3. धनुष की फिल्म आई, फैन्स ने सिनेमाघर के परदे फाड़ दिए  

dhanush movie
फैन्स ने उत्साह में सिनेमाघर का नुकसान कर दिया. 

18 अगस्त को धनुष की नई तमिल फिल्म ‘तिरुचित्रंबलम’ रिलीज़ हुई. इससे पहले 2021 में आई ‘कर्णन’ उनकी सिनेमाघरों पर आई आखिरी फिल्म थी. चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स में ‘तिरुचित्रंबलम’ के एक शो के दौरान धनुष के फैन्स स्टेज पर चढ़ गए. अक्सर, तमिल सिनेमा के फैन्स अपने हीरो की एंट्री या गाने पर स्टेज पर आकर डांस करते हैं. लेकिन धनुष के फैन्स ने सिर्फ इतना नहीं किया. उन्होंने जोश में वो स्क्रीन ही फाड़ डाली, जिस पर फिल्म चल रही थी. इससे सिनेमाघर के मालिकों को तगड़ा नुकसान हुआ है. बता दें कि ये वही हॉल है जहां ‘तिरुचित्रंबलम’ के म्यूज़िक कम्पोज़र अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखा था.  

#4. 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन अनाउंस हुए  

filmfare awards
विकी कौशल, कंगना रनौत और विद्या बालन जैसे एक्टर्स बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं.    

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के नॉमिनेशन हुए हैं. विकी कौशल, धनुष, कंगना रनौत, कियारा आडवाणी और विद्या बालन जैसे एक्टर्स बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में कम्पीट करेंगे. फिल्मफेयर अवॉर्ड का इवेंट 30 अगस्त को मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा.  

#5. 02 सितंबर को हॉटस्टार पर आएगी अक्षय की ‘कठपुतली’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ 02 सितंबर को सीधा डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है. अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी फिल्म में नज़र आएंगी. ‘कठपुतली’ को बनाया है रंजीत तिवारी ने. ये 2018 में आई तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'रतसासन' की रीमेक है. 

#6. रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ कंफर्म की

rohit shetty golmaal 5
रोहित शेट्टी ने कहा कि अजय देवगन भी ‘गोलमाल 5’ का हिस्सा होंगे. 

रोहित शेट्टी ने कंफर्म कर दिया है कि वो ‘गोलमाल’ का पांचवा पार्ट बनाएंगे. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘सिंघम 3’ पर काम खत्म करने के बाद वो ‘गोलमाल 5’ पर काम शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि वो जब तक फिल्में बनाएंगे, तब तक ‘गोलमाल’ वाली फिल्में बनाते रहेंगे. साथ ही अजय देवगन इसका हिस्सा भी होंगे.   

#13. जैकलिन के वकील ने कहा निर्दोष हैं एक्ट्रेस

ED ने 200 करोड़ रुपए के एक्सटॉर्शन केस में नई चार्जशीट दायर की, जहां जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया. जैकलिन के वकील प्रशांत पाटिल का कहना है कि वो निर्दोष हैं और उनकी इमेज खराब की जा रही है.  

वीडियो: दिलीप कुमार के इस धोखे ने गुरुदत्त को लीजेंड बना दिया

Advertisement

Advertisement

()