The Lallantop
Advertisement

"यशराज फिल्म्स मेरे जीवन के तीन साल खा गई, इसलिए मैंने उनके साथ डील तोड़ दी"

Devashish Makhija, YRF के लिए फिल्म बनाने वाले थे. मगर प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म पर काम रुकवा दिया.

Advertisement
Devashish Makhija
देवाशीष मखीजा ने मनोज बाजपेयी की 'जोरम' डायरेक्ट की थी.
pic
मेघना
26 मार्च 2025 (अपडेटेड: 26 मार्च 2025, 04:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Devashish Makhija. जाने-माने फिल्ममेकर हैं. Bhonsle और Joram, Ajji जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में देवाशीष ने यशराज फिल्म्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि YRF की वजह से उनकी ज़िंदगी के तीन साल बर्बाद हो गए. जिसकी वजह से उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों की डील को तोड़ दिया.

देवाशीष ने अनुराग कश्यप और शाद अली जैसे डायरेक्टर्स को असिस्ट किया है. अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' में और शाद अली की 'बंटी और बबली' में देवाशीष असिस्टेंट डायरेक्टर थे. इसी फिल्म के बाद वो यशराज फिल्म्स से जुड़े. उन्हें यशराज के लिए एक एनिमेटेड फिल्म बनानी थी. मगर तीन साल इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने इसे शेल्व कर दिया.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए देवाशीष ने अपनी फिल्मी जर्नी पर चर्चा की. उन्होंने कहा,

Embed

Embed

देवाशीष ने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अपने तीन साल बर्बाद किए. जब फिल्म फाइनल प्रोडक्शन में पहुंच गई तो  YRF वालों ने इसे खत्म कर दिया. देवाशीष ने कहा,

Embed

ख़ैर, देवाशीष इन दिनों तापसी पन्नू के साथ गांधारी फिल्म बना रहे हैं. जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. 

वीडियो: YRF स्पाय यूनिवर्स से जुड़ गए हैं अनिल कपूर, पठान 2 में शाहरुख के साथ इस रोल में दिखेंगे

Advertisement

Advertisement

()