कुत्ता एक प्यारा जानवर है. सीधा-साधा, वफ़ादार. बेचारे के नाम को इंसानों ने गालीबना दिया है. गुस्सा और प्यार दोनों मूड में लोग 'कुत्ता' गाली दे देते हैं. फिर भीबेचारा बुरा नहीं मानता. जब आप थके हारे घर वापस आते हैं, और वो प्यार से आपकेघुटनों पर सर रखता और उंगलियां चाटता है. तो जी करता है उसे सीने से लगा लें. आपकाही नहीं, आपके बच्चों का भी सबसे प्यारा साथी होता है.आप में से कुछ लड़के-लडकियां ऐसे होंगे, जिन्होंने अपना बचपन देसी कुत्तों की पूंछमें बम बांधते बिता दी. आप जब फॉरेन नस्लों के बारे में सुनते हैं तो हकबका जातेहैं. इसलिए लल्लन आपको देगा कुत्तों की नस्लों का क्रैश कोर्स.-------------------------------------------------------------------------------- 1. लैब्राडोरSource : Pinterestज्यादतर कुत्तों के शौकीन की पहली पसंद लैब्राडोर डॉग्स होते हैं. क्योंकि ये अपनेमालिक का कहना मानते हैं. शांत और काम करने में चुस्त जो होते हैं. लैब्राडोर एकरिट्रीवर कुत्ता है. रिट्रीवर बोले तो खोजी. पुराने जमाने में शिकारी इसे अपने साथशिकार पर ले जाते थे. आज के टाइम में पुलिस इनका इस्तेमाल करती है. जैकी श्रॉफ की'तेरी मेहरबानियां' और जया प्रदा की मूवी 'मां' में लैब्राडोर को देखा होगा आपने.दोनों फिल्मों में लैब्राडोर अपने मालिक की मौत का बदला लेने में मदद करता है.एक्टर इमरान खान के पास भी दो लैब्राडोर हैं. एक का नाम कजरी और दूसर का नाम टोनीहै. ये खुशमिज़ाज लैब्राडोर का होम टाउन डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, कैनेडा, न्यूजीलैंड,यूके और अमरीका है. 12 से 13 साल की जिंदगी जीते हैं.-------------------------------------------------------------------------------- 2. बुलडॉगSource : Pinterestटॉम एंड जेरी देखते हो. इस एनिमेटेड फिल्म का सीरिज में स्पाइक और टाइक नाम के दोकिरदार हैं. दोनों बुल डॉग हैं. चपटी नाक और झुर्रियों वाले इस कुत्ते का होम टाउनअमरीका और इंग्लैंड है. 8 से 9 साल की इनकी लाइफ होती है. ऐसा कहा जाता है किबुलडॉग को बच्चों से दोस्ती करने में टाइम नहीं लगता. बड़ी जल्दी और आसानी से इनकेसाथ घुल मिल जाते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे अपना पेट डॉग रखते हैं.शांति प्रिय कुत्ता है.-------------------------------------------------------------------------------- 3. जर्मन शेफर्डSource : Pinterestलोमड़ी से दिखने वाले इस कुत्ते का यूज भेड़-बकरियों को प्रोटेक्ट करने के लिए कियाजाता था. इसलिए इनको शेफर्ड कहा गया. इनको ट्रेन करने के लिए ट्रेनर को ज्यादापसीना नहीं बहाना पड़ता. क्योंकि ये ट्रेनिंग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. जर्मनशेफर्ड अपनी शक्ति, बुद्धि और लॉयल्टी के लिए जाने जाते हैं. इन्हें अल्सेशियन भीकहते हैं. हालीवुड की एक मूवी है बैड मून. हॉरर मूवी है जो वेन स्मिथ की नोवेल थॉरपर बेस्ड है. स्टोरी एक कुत्ते के प्वाइंट ऑफ व्यू की है. मूवी में कुत्ते के रोलके लिए जर्मन शेफर्ड को लिया गया था. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के घर में दो-दोजर्मन शेफर्ड डॉग्स हैं. एक का नाम कोको है और दूसरे का कोकी.-------------------------------------------------------------------------------- 4. गोल्डन रिट्रीवरSource : Pinterestअक्षय कुमार की फिल्म आई थी 'एंटरटेंमेंट'. दरअसल उस मूवी में लोगों को एंटरटेनगोल्डन फर वाला एंटरटेंमेंट करता है. अरे वही तो है गोल्डन रिट्रीवर. जिसके नाम सेपता चल रहा है कि ये भी लैब्राडोर के माफिक ही एक खोजी कुत्ता है. वैसे तो गोल्डनरिट्रीवर स्कॉटलैंड की नस्ल है, पर पूरे ब्रिटेन, अमरीका और कैनेडा में खूब पायाजाता है. समझदार तो होते ही हैं. शरीर से भी बड़े फिट एंड फाइन होते हैं. नेचर एकदमफ्रेंडली जैसे चाय में चीनी. 11 से 12 साल का लाइफ स्पैन होता है.-------------------------------------------------------------------------------- 5. यॉर्कशायर टेरियरSource : Pinterestलंबे बाल, छोटी कद-काठी वाले इस कुत्ते की नस्ल का विकास इंग्लैंड में हुआ. दरअसलयॉर्कशायर के कपड़ा मिल में एक बार खूब चूहे हो गए थे. मिल में उन्होंने आतंक मचारखा था. कपड़ों को बचाने और चूहों का खातमा करने के लिए टेरियर के इस नस्ल कोविकसित किया गया. देखने में क्यूट और स्वभाव से चंचल यॉर्कशायर टेरियर का ईगो बहुतजल्दी हर्ट हो जाता है. तो ये न समझना कि इनसे दोस्ती करना आसान होगा. इसे खाने केसाथ-साथ ढ़ेर सारा प्यार भी चाहिए होता है. यॉर्कशायर टेरियर भौंकते बहुत हैं.इसलिए इनसे वाचडॉग का काम लिया जाता है.-------------------------------------------------------------------------------- 6. बीगलSource : Pinterestलंबे कान, एवरेज साइज़, तेज दिमाग और जबरदस्त इम्युनिटी वाले बीगल का नस्ल इंग्लैंडमें विकसित हुई है. बहुत शांत नेचर के होते हैं पर अनजान लोगों को देखकर भौंकने मेंचूकते नहीं हैं. वैसे कोई इनसे फ्रेंडशिप करना चाहे तो कर सकता है. ज्यादा टाइमनहीं लगता. बीगल सेंट (scent) हाउंड होते हैं. सीधे शब्दों में इनकी सूंघने कीशक्ति बाकियों से ज्यादा और तेज होती है. फ्रेंडली होते हैं. साल 2001 में एकहालीवुड मूवी आई थी कैट्स एंड डॉग्स. कॉमेडी मूवी है जिसमें कुत्ते और बिल्ली केबीच के रिश्ते को दिखाया गया है. जो कुत्ता इसमें दिखाया गया है वो बीगल है.-------------------------------------------------------------------------------- 7. पगSource : Pinterestवोडाफोन के ऐड वाले कुत्ते को कौन नहीं पहचानता? अरे वही छोटू सा चपटी नाक के साथक्यूट सी शक्ल वाला. शुरूआत में हच के एड में दिखता था. मुझसे शादी करोगी मूवी मेंभी तो था. इनकी नस्ल की शुरूआत चीन से हुई. यूरोप में इन्हें लगभग 300 साल पहले लेजाया गया. रानी विक्टोरिया को पग बड़े पसंद थे. और पग को बच्चे बड़े पसंद होते हैं.पार्क में आते-जाते या फिर पड़ोसी के घर में कभी नजर पड़ी होगी पग पर तो देखा होगा.ये अपने मालिक के साथ साए की तरह चिपके रहते हैं. एक सेकेंड के लिए भी उन्हें अकेलानहीं छोड़ते. स्वभाव से शांत और थोड़े आलसी भी होते हैं. वीकेंड पर जैसे हमें भरपूरनींद लेना अच्छा लगता है, वैसे ही पग को भी सोना खूब पसंद है. सोने में कोई कमतीनहीं करता. इनकी एवरेज लाइफ 12 से 15 साल तक होती है.-------------------------------------------------------------------------------- 8. इंग्लिश कॉकर स्पैनियलSource : Pinterestशक्ल से थोड़ा भोंदू दिखने वाले इस कुत्ते की एवरेज लाइफ बाकी कुत्तों से ज्यादाहै. ये 12 से 15 साल जीते हैं. इंग्लैंड में विकसित हुआ ये नस्ल शरीर और दिमागदोनों से हेल्दी एंड स्ट्रांग होता है. खेल-कूद का शौकीन कॉकर स्पैनियल को अकेलारहना कतई पसंद नहीं. इसलिए जल्दी ही दोस्त बना लेते हैं. गिव एंड टेक की पॉलिसीफॉलो करते हैं. अपने मालिक को जितना प्यार करते हैं बदले में उतना ही प्यारएक्सपेक्ट करते हैं.-------------------------------------------------------------------------------- 9. शीत्ज़ू (SHIH TZU)Source : Pinterestइस कुत्ते को क्राइसैन्थिमम डॉग के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इनकीनस्ल तिब्बत में शुरू हुई और चीन में विकसित हुई. इनकी छोटी छोटी प्यारी सी आंखेंहोती हैं, और फ़र इतने बड़े और मज़बूत होते हैं कि किसी शैम्पू का ऐड कराया जा सकताहै. ये एक अड़ियल कुत्ता होता है और इसकी ट्रेनिंग में मेहनत करनी पड़ती है. वैसेट्रेन हो चुका शीत्ज़ू एक फ्रेंडली कुत्ता है, पर भड़काने पर चिढ़ जाता है और काट सकताहै. इनका औसत जीवनकाल 13 साल होता है.-------------------------------------------------------------------------------- 10. पूडलSource : Pinterestअपने नाम की तरह, पूडल एक स्टाइलिश कुत्ता है. जर्मनी की ये नस्ल एक रिट्रीवर नस्लहोती है. पूडल कुत्ते चालाक और चुस्त होते हैं. दोस्ती आसानी से करते हैं और बहुतसारे लोगों से घिरे रहना इन्हें पसंद होता है. बच्चों से इन्हें प्यार होता है औरये खेलना पसंद करते हैं. अगर आप कभी इन्हें घर में अकेला छोड़ कर चले गए तो वापस आनेपर उदास पायेंगे. इनका जीवनकाल 12-15 साल होता है.--------------------------------------------------------------------------------