The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Despite Threats, Salman Khan Is Taking a Huge Security Gamble For SVC63

जान पर खतरा होने के बावजूद सलमान SVC63 में बहुत बड़ा रिस्क लेने वाले हैं

सलमान ने सुरक्षा कारणों से ही 'सिकंदर' को ग्रीन स्क्रीन्स पर शूट किया था.

Advertisement
pic
2 जून 2026 (पब्लिश्ड: 04:34 PM IST)
salman khan, svc63,
SVC63 का क्लैश प्रभास की 'स्पिरिट' से होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan स्टारर SVC63 की शूटिंग अपने चरम पर है. डायरेक्टर Vamshi Paidipally इस फिल्म में Nayanthara और उनका सबसे धाकड़ अवतार स्क्रीन पर लाने वाले हैं. फिल्म को रियलिस्टिक अप्रोच देने के लिए वो देश के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग कर रहे. मगर इस बीच खबर आ रही कि मेकर्स जल्द ही इस मूवी को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने वाले हैं. इस सिलसिले में उन्होंने लोकेशन्स की रेकी भी शुरू कर दी है.

SVC63 को एक स्पाय-एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है. इस तरह की कहानियां अक्सर एक से ज्यादा बड़े लोकेशंस पर फिल्माई जाती हैं. मूवी का प्रोमो मुंबई में शूट किया गया था. पहला शेड्यूल मनाली में चल रहा है. इसके बाद वामसी ने हैदराबाद में अगला शेड्यूल प्लान किया है. वहां फिल्म के मेन विलन और सलमान का फेसऑफ होगा. हालांकि वो विलन कौन होगा, अभी ये तय नहीं.

लेकिन इस बीच खबर आ रही कि मेकर्स मनाली और हैदराबाद के बाद विदेश की ओर रुख करेंगे. दरअसल, पिछले दिनों फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर डेन रॉस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी. उसमें उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट शहर की फ़ोटोज़ शेयर की थीं. साथ ही ये बताया कि वो वहां लोकेशन की रेकी करने आए हैं. हालांकि उन्होंने ये तो नहीं कहा कि ये रेकी है किस मूवी के लिए. लेकिन लोगों का मानना है कि हो-न-हो वो वहां SVC63 के लिए ही गए हैं.

svc63
डेन रॉस की स्टोरी.

फिल्म के स्पाय सेन्ट्रिक प्लॉट को देखते हुए इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मेकर्स फ़ॉरेन लोकेशन पर जाएंगे. लेकिन वो जगह बुडापेस्ट होगी या नहीं, अभी ये तय नहीं. फिलहाल जगह की रेकी चल रही है. संभव है कि आगे और भी शहरों को एक्सप्लोर किया जाए. हालांकि ये एक बड़ा सवाल होगा कि मेकर्स सलमान की सिक्योरिटी से कैसे डील करते हैं.

ये सवाल इसलिए क्योंकि सलमान को पिछले कुछ समय में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली हैं. उनके घर के बाहर गोलियां तक चलाई गई थीं. उन्होंने 'सिकंदर' के ज्यादातर सीन्स ग्रीन स्क्रीन और इन्डोर लोकेशन्स पर इसी वजह से शूट किए थे. ऐसे माहौल में उनका बुडापेस्ट जैसी खुली जगह पर जाना सिक्योरिटी के लिहाज़ से काफी रिस्की है. मगर अब जब मेकर्स ने इरादा बना ही लिया, तो ये देखना रोचक होगा कि वो इस समस्या से कैसे डील करते हैं. जहां तक फिल्म का सवाल है, SVC63 अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.

वीडियो: SVC63 से जुड़े बड़े खुलासे, लीक प्लॉट ने बढ़ाया सस्पेंस!

Advertisement

Advertisement

()