फ्लॉप्स के बावजूद सलमान ने वामसी वाली फिल्म के लिए जो फीस ली, उसमें एक-डेढ़ फिल्म बन जाए!
'ब्रैंड-सलमान' बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से बेअसर. वामसी पैडिपली वाली एक्शन थ्रिलर के लिए उनकी फीस जान कर दंग रह जाएंगे.

Salman Khan की पिछली फिल्म Sikandar ख़ास कमाल नहीं कर सकी. इससे पहले साल 2023 में आई Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan भी सलमान की फिल्मों के बेंचमार्क से काफी नीचे रही. और उससे पहले आई Radhe तो ओटीटी पर आई थी. मगर बैक टु बैक फ्लॉप्स के बावजूद ‘ब्रैंड-सलमान’ की वैल्यू घटी नहीं. आज भी उनकी फीस कई मिड-बजट फिल्मों की पूरी लागत से भी ज़्यादा है. हाल ही में उन्होंने Vamshi Paidipally और Dil Raju की Action Thriller साइन की है. जिसे फिलहाल SVC63 कहा जा रहा है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक इस Hindi-Telugu Bilingual Action Film का कुल बजट 550 करोड़ रुपये है. दिल राजू इसके लिए सलमान को उनकी फुल मार्केट प्राइस देंगे, जो कि 120 करोड़ रुपये है. हालांकि कई प्रोड्यूसर सलमान का रिपोर्ट कार्ड देखते हुए उन पर इतना बड़ा दांव लगाने से कतराने लगे हैं.
इस बारे में विश्वस्त सूत्रों से चर्चा के आधार पर डेक्कन क्रॉनिकल ने लिखा,
“असल में उनकी फीस 120 करोड़ रुपये से भी काफ़ी ज्यादा है. तो इस रकम के साथ फिल्म के सैटेलाइट, म्यूजिक और बाकी राइट्स के प्रॉफिट में भी उनका शेयर रहेगा.”
फिल्में भले न चल रही हों, मगर टीम सलमान उनकी फीस में कटौती को नावाजिब मानती है. इस बारे में सलमान के दोस्त ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,
“जब सलमान एक हिट के बाद अपनी फीस बढ़ाते नहीं हैं, तो एक फ्लॉप के बाद वो अपनी फीस घटाएंगे भी क्यों? उन्हें पता है कि उनकी कम चलने वाली फिल्म भी अच्छी कमाई कर लेती है. और उनका मानना सही भी है.”
सलमान के स्टार पावर का अंदाज़ा इस बात से भी लगता है कि ‘सिकंदर’ रिलीज़ के कुछ दिन बाद ही फिल्मेमकर्स उनके साथ मीटिंग लाइनअप कराने लगे थे. सलमान ने उस दौरान कई स्क्रिप्ट्स सुनीं. इनमें से एक मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन की फिल्म भी थी. मगर सलमान ने दिल राजू और वामसी पैडिपली की एक्शन थ्रिलर को तरजीह दी. उनकी ‘मातृभूमि’ अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है, और वो अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है. अनिल कपूर भी इसमें ज़रूरी किरदार निभाएंगे. अरविंद स्वामी का नाम भी सुनने में आ रहा है. मगर फिलहाल मेकर्स ने उनकी कास्टिंग कन्फर्म नहीं की है. इसे वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं. वामसी ने अपने करियर में ‘महर्षि’ और 'वारिसू' समेत कुल छह फिल्में डायरेक्ट की हैं. महेश बाबू स्टारर 'महर्षि' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था.
वीडियो: सलमान खान की अगली फिल्म में होंगे अनिल कपूर, शूटिंग कब शुरू होगी?

.webp?width=60)
