The Lallantop
Advertisement

'पठान' के 'बेशरम रंग' को सोशल मीडिया से हटाने की मांग

'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' की क्लिपिंग और दूसरे अश्लील कंटेन्ट को सोशल मीडिया से हटाने की मांग हुई है.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2023, 09:26 PM IST)
Shahrukh-khan-besharam-rang
बहराइच की चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने गाने पर आपत्ति जताई है
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की खबरों एक पता ‘दी सिनेमा शो’

1) 'पठान' के 'बेशरम रंग' को सोशल मीडिया से हटाने की मांग

शाहरुख की 'पठान' सिनेमाई खबरों की दुनिया का हॉटकेक बनी हुई है. अब यूपी के बहराइच की चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने इसके गाने 'बेशरम रंग' पर आपत्ति जताई है. उसने यूपी डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है, 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' की क्लिपिंग और दूसरे अश्लील कंटेन्ट को सोशल मीडिया से हटाया जाए. क्योंकि इसका टीनएजर्स की मानसिकता पर बुरा असर हो रहा है.

2) क्रिस्चियन बेल नहीं किलियन मर्फी होते नोलन के बैटमैन

बैटमैन शब्द सुनते ही कई ऐक्टर्स के चेहरे हमारे सामने आते हैं. क्रिस्चियन बेल उन्हीं चेहरों में से एक हैं. क्रिस्टोफर नोलन की डार्क नाइट ट्रायोलॉजी में निभाए उनके किरदार को कौन भूल सकता है! पर उनकी जगह पीकी ब्लाइन्डर्स फ़ेम किलियन मर्फी भी हो सकते थे. उनका कहना है कि उन्होंने इस रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, पर उनकी जगह क्रिस्चियन बेल को चुन लिया गया.

3) रिलीज़ हुआ थलपति विजय की 'वारिसु' का ट्रेलर

थलपति विजय की पोंगल रिलीज़ 'वारिसु' का ट्रेलर बुधवार को शाम पांच बजे रिलीज़ कर दिया गया. इस फ़िल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फ़िल्म में योगी बाबू भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे. इसे 'महर्षि' के डायरेक्टर वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.  

4) गुरुवार को आएगा 'कुत्ते' का गाना 'फिर ढेन टे णान'

नसीर, तबू, अर्जुन कपूर, कोंकणा और कुमुद मिश्रा की फ़िल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर जब से आया है, हर ओर उसकी चर्चा है. इसे विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. अब इसके गाने 'फिर ढेन टे णान'  का टीजर आया है. इसे 'कमीने' के गाने 'ढेन टे णान' का रीक्रिएशन कहा जा सकता है. पूरा गाना कल यानी गुरुवार को रिलीज़ होगा. इसे गाया है सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने. लिखा है गुलज़ार ने और बनाया है विशाल भारद्वाज ने.

5)अनंत महादेवन इंडियन वॉर वेटरंस पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फ़िल्ममेकर अनंत महादेवन ने एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म अनाउंस की है. इसका टाइटल होगा, 'वेटरंस ऑफ वॉर-द इंडियन स्टोरी'. इसमें भारतीय सेना के 20 गैलेंट्री अवॉर्डीज की रियल लाइफ स्टोरी को शामिल किया जाएगा. फ़िल्म भारत की आज़ादी के 75 सालों को सेलिब्रेट करेगी. अनंत महादेवन इसे नेवी फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के साथ मिलकर बना रहे हैं. 

6) सुदीप किशन की पैन इंडिया फ़िल्म 'माइकल' की रिलीज़ डेट अनाउंस

तमिल और तेलुगु स्टार सुदीप किशन की पहली बार कोई पैन इंडिया फ़िल्म आ रही है. इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है. सुदीप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया और उसके जरिए फ़िल्म की रिलीज़ डेट 3 फरवरी बताई. ये फ़िल्म उसी दिन पूरी दुनिया में साउथ की कई भाषाओं और साथ ही हिंदी में भी रिलीज़ की जाएगी. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर लीक होने की खबर में कितनी सच्चाई?

Advertisement

Advertisement

()