The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Delhi High Court orders to remove leaked clips of Shah Rukh Khan's Jawan film

'जवान' के सभी लीक्ड सीन्स डिलीट होंगे, दिल्ली हाईकोर्ट का ऑर्डर

कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि ‘जवान’ से जुड़े हर तरह के कंटेंट को यू-ट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए.

Advertisement
Shahrukh Khan Jawan Leaked photos and videos
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 02 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
pic
मेघना
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023, 11:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan की फिल्म ‘Jawan’ को लेकर माहौल सेट हो चुका है. इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ‘जवान’ के सेट से कुछ-कुछ चीज़ें लीक हो रही हैं. कभी शाहरुख का एक्शन सीक्वेंस, कभी Nayanthara के साथ शूटिंग करते शाहरुख की तस्वीर तो कभी ‘जवान’ का डायलॉग. अब इन सभी लीक्ड हुई चीज़ों को डिलीट करने का आदेश दिया है दिल्ली हाईकोर्ट ने.

शाहरुख खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने हाईकोर्ट में अपील की थी. मांग की थी कि ‘जवान’ के सभी लीक सीन्स और फोटोज़ को इंटरनेट से हटाया जाए. एक्शन लेते हुए मंगलवार 25 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है.

जस्टिस सी. हरिशंकर ने ये ऑर्डर पास किया कि ‘जवान’ से जुड़े हर तरह के कंटेंट को यू-ट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए. कोर्ट ने ये भी ऑर्डर किया कि जिस भी वेबसाइट पर ‘जवान’ से जुड़ी चीज़ें दिखाई दें, उन्हें ब्लॉक कर दिया जाए.

Image embed

शाहरुख खान की कंपनी ने मेजरली दो वीडियोज़ के लिए ये शिकायत फाइल की थी. पहले में शाहरुख खान का फाइटिंग सीन था. दूसरे में उनका और नयनतारा का डांसिंग सीक्वेंस. बार एंड बेंच के मुताबिक रेड चिलीज़ की ओर से दायर की गई इस याचिका में कहा गया था कि ये कॉपी राइट का उल्लंघन है. जिसकी वजह से फिल्म को नुकसान हो सकता है. इस लीक्ड क्लिप से ना सिर्फ एक्टर्स का लुक रिवील हुआ है, बल्कि म्यूज़िक भी बाहर आ गया है. जो किसी भी फिल्म के लिए बहुत ज़रूरी होता है.

कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा था. जिसमें शाहरुख की आवाज़ में एक डायलॉग सुनाई दे रहा था. कहा जा रहा था कि ये डायलॉग ‘जवान’ के हैं. हालांकि ये पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ये ‘जवान’ का ही क्लिप है.

खैर, जहां तक बात है इस फिल्म की तो ये शाहरुख और साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली का पहला कोलैबरेशन है. ये एक फुल-पैक्ड एक्शन फिल्म होने वाली है. जिसमें नयनतारा होंगी. मूवी में दीपिका और अल्लू अर्जुन का कैमियो भी बताया जा रहा है. ‘जवान’ 02 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. कहा जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते से इसका प्रमोशन शुरू हो जाएगा. 

वीडियो: जवान के सेट से अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की डांस रिहर्सल की तस्वीर लीक हो गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()