The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Delhi HC sentences Reliance Entertainment officials to 4 weeks in jail for contempt of court in T-Series case

टी-सीरीज़ के 60 करोड़ न चुकाने के कारण रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ के लोगों को हुई सज़ा

कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं लौटाए पैसे. दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे अवमानना मानते हुए सुनाई चार हफ्तों की सज़ा.

Advertisement
Bhushan Kumar T_series, Shibasish Sarkar Reliance Entertainment
रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ पर टी-सीरीज़ के 60 करोड़ रुपये बकाया हैं. कोर्ट ने इसे चुकाने के लिए दो हफ्तों की मोहलत दी है.
pic
अंकिता जोशी
11 मार्च 2026 (अपडेटेड: 11 मार्च 2026, 09:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

John Abraham Force 3 के सेट पर ऐसा क्या हुआ, कि Harhvardhan Rane को माफ़ी मांगनी पड़ गई? Rajkumar Hirani की पहली Web Series कब आएगी? Rani Mukerji की Mardaani 3 OTT पर कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ के प्रतिनिधियों को 4 हफ्ते की सज़ा

म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ के साथ एक फाइनेंशियल मामले में अदालत के आदेशों का पालन न करना रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ को महंगा पड़ा. बार एंड बेंच के मुताबिक मामला साल 2021 का है. रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ को टी-सीरीज़ के 60 करोड़ रुपये चुकाने थे. कोर्ट ऑर्डर के बावजूद स्टूडियो ने ऐसा नहीं किया. इसलिए 10 मार्च को कोर्ट ने रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ के तीन प्रतिनिधियों को चार हफ्तों की सज़ा सुना दी. अगर दो हफ्तों में उन्होंने ये रकम नहीं चुकाई, तो उन्हें जेल जाना होगा. यदि भुगतान दो सप्ताह के अंदर कर दिया जाता है, तो सज़ा माफ़ कर दी जाएगी. और ज़मानत राशि भी रद्द कर दी जाएगी.

# 27 मार्च को OTT पर आ जाएगी रानी की 'मर्दानी 3'

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का थिएट्रिकल रन पूरा हो गया है. और इसी महीने ये फिल्म OTT पर आ जाएगी. इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, और 123 तेलुगु के मुताबिक ये फिल्म 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो जाएगी. फिल्म की नेगेटिव लीड जानकी बोडीवाला हैं. जीशू सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता भी ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है.

Embed

# 'द गैंगस्टर, द कॉप, द डेविल' का रीमेक बनेगा

सुपरहिट साउथ कोरियन क्राइम थ्रिलर 'द गैंगस्टर, द कॉप, द डेविल' का हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है. पैरामाउंट पिक्चर्स की ये फिल्म 'इन्सीडियस' और 'दी कॉन्जूरिंग' वाले जेम्स वैन डायरेक्ट करेंगे. ओरजिनल फिल्म में डॉन ली लीड एक्टर थे. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक वो इस रीमेक का हिस्सा भी होंगे. 'रेसिडेंट इविल' फेम शे हैटन इसका स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. स्टूडियो जल्द ही बाक़ी एक्टर्स के नाम भी अनाउंस करेगा.

# मई में आएगी राजू हीरानी की 'प्रीतम पेड्रो'

राजकुमार हीरानी अपनी पहली वेब सीरीज़ लाने वाले हैं. टाइटल है 'प्रीतम पेड्रो'. मिड-डे के मुताबिक ये मई में जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी. राजकुमार हीरानी के बेटे वीर हीरानी इस सीरीज़ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे. शो में अरशद वारसी भी काम कर रहे हैं. अरशद और वीर पुलिस ऑफिसर्स के रोल में हैं. पहले इस सीरीज़ में वीर की जगह विक्रांत मैसी को लिया जाने वाला था. मगर विक्रांत को ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. तब हीरानी ने अपने बेटे को इसमें कास्ट किया.

# 'फोर्स 3' के सेट पर मच गया हंगामा!

'फोर्स 3' की शूटिंग इन दिनों गुजरात में चल रही है. जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की मौजूदगी के कारण लोकेशन पर भारी भीड़ पहुंच गई. लेाग सेट से आसपास लगे बेरिकेड्स हटा कर एक्टर्स से बिल्कुल नज़दीक पहुंच गए. सेट पर ऐसी अफ़रा-तफ़री मच गई कि क्रू को शूट रोकना पड़ गया. हर्षवर्धन ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत रहने और बेरिकेड्स के बाहर रहने के लिए मनाया. बाद में हर्षवधर्न ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए टेक्निकल टीम से माफ़ी भी मांगी. हम बता दें कि 'फोर्स 3' में हर्षवर्धन नेगेटिव रोल में हैं. फीमेल लीड के तौर पर तान्या मणिकतला के जुड़ने की ख़बरें हैं.

Embed

# 26/11 के आतंकी हमले पर फिल्म करेंगी कंगना

कंगना रनौत एक फिल्म करने जा रही हैं. टाइटल है 'भारत भाग्य विधाता'. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये फिल्म साल 26/11 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले पर आधारित होगी. मगर फिल्म में कामा हॉस्पिटल पर अटैक वाले वाकए पर फोकस किया जाएगा. हमले के दौरान हॉस्पिटल स्टाफ ने हालात को कितने साहस से संभाला, यही फिल्म में दिखाया जाएगा. कंगना फिल्म में नर्स का रोल करेंगी. गिरिजा ओक भी ज़रूरी किरदार में नज़र आएंगी. मनोज तापड़िया इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे. ये फिल्म साल के अंत तक रिलीज़ होगी. 

वीडियो: 'स्पिरिट' में प्रभाष और संदीप वांगा रेड्डी की जोड़ी को एक साथ ला रहे हैं भूषण कुमार

Advertisement

Advertisement

()