सपा के अंदर बहुत बवाल मचा हुआ है. जानते ही हैं कि सपा का पार्टी सिंबल है साइकिल.ऐसे में शाहरुख की आने वाली फिल्म डियर जिंदगी का दूसरा टीजर भी आज लांच हुआ है.कहीं दोनों में कोई कनेक्शन तो नहीं? खैर शाहरुख खान की नई फिल्म आ रही है. धर्माप्रोडक्शंस हैं. लिखा और डायरेक्ट किया है गौरी ने. गौरी खान नहीं गौरी शिंदे. गौरीशिंदे प्रोड्यूसर भी हैं. गौरी खान और करन जौहर भी प्रोड्यूसर हैं. 25 नवंबर कोफिल्म आएगी. कुछ दिन हुए पहला टीजर आया था, आज दूसरा आया है. इसमें शाहरुख खानसाइकिल रिपेयर करते दिख रहे हैं. और आलिया भट्ट बिना ह्यूमर के जोक सुनाते हुए जिसपर बच्चों को भी हंसी नहीं आती. आलिया भट्ट को देख लगता है कोई भाग-भूग कर कहींछुट्टी मनाने आया है. वहां नया दोस्त बनाया है, और जिंदगी को तसल्ली और आजादी सेकाटने का हिसाब किताब बना रहा है. पर केमेस्ट्री फिट नहीं बैठ रही. आप ट्रेलर देखो.https://www.youtube.com/watch?v=EMqP7PFTjHU--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -डियर ज़िंदगी टीजर: शाहरुख खान पानी के साथ कबड्डी खेल सकते हैंकमर कस लीजिए बैन कराने के लिए, शाहरुख की अगली फिल्म आ रही हैशाहरुख खान किसकी गर्लफ्रेंड का नंबर मांग रहे हैंफवाद खान को ऑफर हुई है एक हिंदुस्तानी फिल्म, बैन गया तेल लेने!15 इंडियन फिल्में जो इस हफ्ते शुरू हो रहे मामी फिल्म फेस्ट में देखनी चाहिए