'डेडपूल एंड वुल्वरीन' का रौला, तीन दिनों में कमाए 3670 करोड़ रुपए
Ryan Reynolds और Hugh Jackman की फिल्म Deadpool & Wolverine भारत में तो झामफाड़ कमाई कर ही रही है, दुनियाभर में तो इस फिल्म ने तोड़फोड़ मचाकर रख दी है.

26 जुलाई को भारत में Ryan Reynolds और Hugh Jackman की फिल्म Deadpool & Wolverine रिलीज़ हुई. पिछले तीन दिनों से फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर झामफाड़ कमाई कर रही है. Sacnilk के मुताबिक, ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ ने तीन दिनों में देशभर से 66 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ दर्शकों के बीच पकड़ बनाए हुए है. रविवार के दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए कमाए हैं.
‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ की प्रति दिन कमाई आप नीचे क्रमवार तरीके से जान सकते हैं-
शुक्रवार- 21 करोड़ रुपए,
शनिवार- 22.65 करोड,
रविवार- 22.30 करोड़ और
टोटल- 65.95 करोड़ रुपए
(ये फिल्म का इंडिया कलेक्शन है. सभी आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के मुताबिक)
‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ भारत में करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है. पब्लिक काफी टाइम से इस फिल्म का वेट कर रही थी, इसलिए रिस्पॉन्स अच्छा रहा है. इंडिया ही नहीं दुनियाभर में ये फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है. ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ ने ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 438.3 मिलियन डॉलर्स यानी 3670 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसका बजट 200 मिलियन डॉलर्स यानी 1700 करोड़ रुपए का आसपास था. फिल्म के प्रमोशन में डिज़्नी ने 100 मिलियन डॉलर्स यानी 850 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. यानी ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ का टोटल बजट रहा तकरीबन 2600 करोड़ रुपए. जो फिल्म ने पहले वीकेंड में ही आसानी से वसूल लिया है.
जहां तक इंडिया का सवाल है, तो ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ का सामना प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ और विकी कौशल की ‘बैड न्यूज़’ से हुआ. मगर इससे फिल्म को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा. ‘कल्कि’ देशभर से 632 करोड़ रुपए कमा चुकी है. मगर फिल्म रुकती नज़र नहीं आ रही. वहीं, 10 दिनों में ‘बैड न्यूज़’ ने कुल 52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. अब इस वीकेंड यानी 2 अगस्त को अजय देवगन और तबु की ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज़ होने वाली है. देखने वाली बात होगी की अजय की इन तीनों फिल्मों की कमाई में कितना डेंट मार पाती है.
बात करें ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ की कहानी की, तो ये रायन रेनोल्ड्स के किरदार वेड विल्सन यानी डेडपूल से शुरू होती है. उसे दूसरे यूनिवर्स में जाकर वुल्वरीन को लाना है, ताकि उसका यूनिवर्स बच सके. साल 2017 में आई ‘लोगन’ में हम देख चुके थे कि इस यूनिवर्स के वुल्वरीन की मौत हो जाती है. डेडपूल दूसरे वुल्वरीन को ढूंढता है. ये दोनों आगे मिलकर दुनिया को कैसे बचाते हैं, यही मोटा-माटी कहानी है. फिल्म का रिव्यू आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ में रायन रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन के अलावा एमा कॉरिन और मैथ्यू मैकफेडेन भी हैं. ये फिल्म मार्वल कॉमिक्स के किरदारों पर बेस्ड है. इसे ‘डेडपूल’ वाले Shawn Levy ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: Marvel की बड़ी घोषणा, वापस आ रहे हैं Robert Downey Jr

.webp?width=60)
