The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • david dhawan recalled salman khan was not keen on working in partner with govinda

'पार्टनर' में गोविंदा के साथ काम नहीं करना चाहते थे सलमान!

David Dhawan ने ये भी बताया कि Anil Kapoor उनकी और Govinda के बीच की बॉन्डिंग से बहुत इनसिक्योर थे.

Advertisement
Salman Khan, Govinda
'पार्टनर' में भी सलमान का किरदार गोविंदा के किरदार से ज़रा उखड़ा-उखड़ा ही रहता है.
pic
मेघना
31 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 31 जुलाई 2024, 01:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2007 में Salman Khan और Govinda की एक फिल्म आई थी. नाम था Partner. इसे डायरेक्ट किया था  David Dhawan ने. रिसेंटली एक इंटरव्यू में डेविड ने बताया कि 'पार्टनर' में सलमान खान,  गोविंदा के साथ काम करने के बहुत इच्छुक नहीं थे. डेविड ने ये भी बताया कि उस वक्त Anil Kapoor भी उनकी और गोविंदा के बीच की बॉन्डिंग से बहुत इनसिक्योर थे.

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में डेविड धवन ने सलमान खान, गोविंदा और उनकी हिट फिल्मों पर बात की. डेविड ने बताया गोविंदा इम्प्रोवाइज़ेशन के बादशाह हैं. डेविड ने गोविंद के साथ 17 फिल्मों में काम किया है. जिसमें 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन' और 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. डेविड ने कहा,

Embed

'पार्टनर' फिल्म पर बात करते हुए डेविड ने कहा,

Embed

Embed

डेविड ने अनिल कपूर और गोविंदा के साथ बनाई फिल्म 'दीवाना मस्ताना' पर भी बात की. कहा,

Embed

डेविड ने बताया कि गोविंदा और उनके बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी. वो सेट पर कोड लैंग्वेज में भी बातें किया करते थे. डेविड ने साल 2020 में गोविंदा की ही फिल्म 'कुली नंबर वन' का रीमेक बनाया था. जिसमें उनके बेटे वरुण धवन थे. इस फिल्म के बाद डेविड ने कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की. अब डेविड वरुण को लेकर एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम है 'है जवानी तो इश्क होना है'. ये फिल्म 'बीवी नंबर 1' के गाने 'इश्क सोना है' की लाइनें हैं. इस आधार पर ये कहा जा रहा है कि डेविड वरुण को लेकर 'बीवी नंबर 1' का रीमेक बनाने जा रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान और किम कर्डैर्शियां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जानिए इसका सच

Advertisement

Advertisement

()