जेम्स बॉन्ड में काम करके थक गया था- डेनियल क्रेग
डेनियल ने कहा, वो स्टार बन गए. ढेर सारे पैसे कमा लिए. मगर उनके भीतर एक खालीपन समा गया.

केरल में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई Pushpa 2, ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स को करणी सेना की धमकी, Netflix के लिए सीरीज बनाएंगे विक्रमादित्य मोटवानी. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. "जेम्स बॉन्ड में काम करके थक गया"- डेनियल क्रेगडेनियल क्रेग ने संडे टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने पर बात की. डेनियल ने कहा कि वो चाहते थे कि जेम्स बॉन्ड वाली फिल्मों के साथ अन्य तरह की फिल्मों पर भी काम करें. मगर ऐसा नहीं हो पाया. वो स्टार बन गए. ढेर सारे पैसे कमा लिए. मगर उनके भीतर एक खालीपन समा गया. डेनियल ने कहा, "मैं बॉन्ड का रोल करके इतना थक गया था कि मुझे इमोशनली उस किरदार से उबरने में 6 महीने लग गए". डेनियल क्रेग जल्द ही 'क्वीयर' नाम की फिल्में में नज़र आने वाले हैं.
2. मुहम्मद रसूलोफ बनाएंगे एनिमेटेड बायोपिक'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' बनाने वाले फिल्ममेकर मुहम्मद रसूलोफ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं. ये ईरानी एब्सर्डिस्ट नाटककार अब्बास नलबंदियन की बायोपिक होगी. इस फिल्म की कहानी ईरानी रेवॉल्यूशन से एक दशक पहले शुरू होगी और नलबंदियन की मौत पर जाकर खत्म होगी. ये एक एनिमेटेड फीचर फिल्म होगी.
3. नेटफ्लिक्स के लिए सीरीज़ बनाएंगे विक्रमादित्यनेटफ्लिक्स ने अपनी अगली सीरीज़ अनाउंस कर दी है. नाम है 'ब्लैक वारंट'. ये एक प्रिजन ड्रामा सीरीज़ है. इसे 'सेक्रेड गेम' फेम विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट करेंगे. इसे 2025 में रिलीज़ किया जाएगा. ये सीरीज सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब 'ब्लैक वारंट: कन्फेशन ऑफ अ तिहाड़ जेलर' का अडैप्टेशन है.
4. 'पुष्पा 2' ने 4 दिनों में कमाए 800 करोड़ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला वियजबालन के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने वर्ल्ड वाइड 781 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. चौथे दिन यानी पहले रविवार को 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर से 204.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन - 282.91 करोड़ रुपये, दूसरे दिन - 134.63 करोड़ रुपये, तीसरे दिन - 159.27 करोड़ रुपये और चौथे दिन - 204.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
5. केरल में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई 'पुष्पा 2'अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के हिंदी और तेलुगु वर्जन ने सबसे ज़्यादा कमाई की. मगर केरल बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई दिन पर दिन कम होती जा रही है. 'पुष्पा 2' के मलयालम और कन्नड़ा वर्जन ने बेहद कम कमाई की. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 198.5 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 285.7 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 31.1 करोड़ रुपये, कन्नड़ा ने 3.55 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए.
6. 'पुष्पा 2' के मेकर्स को करणी सेना की धमकीकरणी सेना के राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कहा है कि 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने शेखावत समाज और क्षत्रियों का अपमान किया है. इस वीडियो में राज कहते हैं - ''हाल ही में 'पुष्पा 2' नाम की एक फिल्म आई है. इस फिल्म में एक बार फिर क्षत्रिय समाज का घोर अपमान किया गया है. शेखावत जो जाति है, क्षत्रिय समाज की, उसको निम्न स्तर पर चित्रित किया गया. विचारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर ये फिल्म इंडस्ट्री वाले सालों से क्षत्रियों को बदनाम करते आए हैं. फिल्म निर्माता ये बात ध्यान से सुन लें कि जल्दी से जल्दी ये जो शेखावत शब्द का प्रयोग किया है उसे हटाएं. वरना करणी सेना घर में घुस के ठुकाई भी करेगी और आवश्यकता पड़ी तो किसी भी हद तक ये करणी सेना जाएगी.''
वीडियो: डेनियल क्रेग की 'नो टाइम टु डाय’ सीरीज़ की पिछली फिल्मों से अलग है

