जब डायरेक्टर ने आमिर को हड़काया, "अपनी फिल्म में क्रिएटिविटी दिखाना, अभी जो मैं कह रहा हूं वही करो"
Inder Kumar ने Aamir Khan को दिमाग न लगाते हुए ऑर्डर फॉलो का फ़रमान दे दिया था, जिज्ञासु आमिर हर सीन पर करते थे सवाल.

कई फिल्मों में Aamir Khan के को-एक्टर रहे Dalip Tahil ने आमिर से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए. 14 मार्च को आमिर के 60वें जन्मदिन से पहले द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि कैसे जिज्ञासु आमिर हर सीन के बारे में काफी सवाल करते थे. फलां सीन ऐसे ही क्यूं फिल्माया जा रहा है, वैसे क्यूं नहीं. कोई डायरेक्टर उन्हें जवाब देता था, तो कोई बस कही गई बात फॉलो करने को कह देता था.
फिल्म 'इश्क़' के सेट पर भी यही हुआ. इस फिल्म कों Inder Kumar डायरेक्ट कर रहे थे. दलीप ने बताया कि इंदर कुमार ने आमिर को बिना सवाल काम करने को कहा था. पूरा वाकया सुनाते हुए दलीप ने बताया-
दलीप ताहिल ने आमिर और इंदर कुमार के बीच सवाल-जवाब के और भी किस्से सुनाए. इंदर कुमार के मिज़ाज और आमिर की जिज्ञासु तासीर पर बात करते हुए उन्होंने कहा-
बातचीत में दलीप ने ये भी बताया कि 80 के दशक में आमिर एक जैसे किरदारों से ऊब गए थे. अक्सर परेशान रहते थे. इस बारे में विस्तार से बताते हुए दलीप बोले-
बकौल ताहिल, आमिर हमेशा से अलग तरह के सिनेमा से जुड़ना चाहते थे. जब दूसरे डायरेक्टर्स की फिल्म में उनकी ये भूख शांत नहीं हुई तो खुद फिल्में बनाना शुरू की़. ताहिल ने कहा-
दलीप ताहिल और आमिर ने सबसे पहले आमिर की डेब्यू फिल्म 'क़यामत से क़यामत तक' में साथ काम किया. ये फिल्म 1988 में आई. इसके बाद 'हम हैं राही प्यार के', 'इश्क़' और 'मन' में भी दोनों साथ नज़र आए. दलीप ताहिल आज कल सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज़ के माध्यम से छाए हुए हैं. वहीं आमिर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में लगे हुए हैं. जो कि अगले साल सिनेमाघरों में लगेगी.
वीडियो: रजनीकांत और लोकेश कनगराज की कुली में आमिर खान के साथ इन 2 स्टार्स का तगड़ा कैमियो होगा

.webp?width=60)

