दलीप ताहिल ने बताई, रेप सीन शूट करते वक्त जया प्रदा से झापड़ खाने की सच्चाई
कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि दलीप उस सीन में इतने इनवॉल्व हो गए कि जया प्रदा को उन्हें थप्पड़ मारना पड़ा. सच्चाई क्या थी!

दलीप ताहिल चर्चित एक्टर हैं. उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं. 'बाज़ीगर', 'राजा', 'हम हैं राही प्यार के', 'क़यामत से क़यामत तक' और 'कहो ना प्यार है' समेत 100 से ऊपर फिल्मों में काम कर चुके हैं. दलीप को लेकर एक खबर चलती है. कहा जाता है कि वो जया प्रदा के साथ एक रेप सीन शूट कर रहे थे. वो सीन में कुछ ज़्यादा इनवॉल्व हो गए. जिसके बाद जया प्रदा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. मगर दलीप ताहिल का कहना है कि उनके करियर में ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ.
1986 में 'आखिरी रास्ता' नाम की फिल्म आई थी. इसमें अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स ने काम किया था. दलीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाया. दलीप ने कहा वो लंबे समय से अपने बारे में एक खबर सुनते आ रहे हैं. उन्हें 'आखिरी रास्ता' में जया प्रदा के साथ एक रेप सीन शूट करना था. पहले तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. मगर उन्हें धमकी दी गई कि अगर वो इससे इन्कार करते हैं, तो उन्हें काम नहीं मिलेगा. दलीप मान गए. मगर सीन के दौरान दलीप थोड़े कैरिड अवे हो गए. जिसके बाद जया प्रदा ने उन्हें एक झापड़ रसीद कर दी.
दलीप ताहिल बताते हैं कि इस खबर के उन्हें कई बार गूगल अलर्ट्स आते हैं. मगर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए दलीप ने कहा-
दलीप ताहिल आखिरी बार राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट- द फर्स्ट केस' में नज़र आए थे. इसके अलावा वो एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ Mind The Malhotras के दूसरे सीज़न का भी हिस्सा थे.
वीडियो देखें: ‘सोल्जर’ फिल्म का वो विलेन, जो सलमान को घुड़सवारी सिखाते-सिखाते एक्टर बन गया

.webp?width=60)

