The Lallantop
Advertisement

मर्डर करके लाश के टुकड़े... क्राइम पेट्रोल के एपिसोड पर बवाल, सोनी ने डिलीट करके माफी मांगी!

फिर एक दिन लड़ाई के बीच में मिहिर एना का गला दबाकर उसकी हत्या कर देता है!

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 09:40 AM IST)
crime patrol episode controversy shraddha murder case
क्राइम पेट्रोल के एपिसोड पर बवाल (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोनी टीवी पर आने वाले क्राइम पेट्रोल शो के एक एपिसोड को लेकर बवाल हो रहा है. शो के प्रोड्यूसर्स को इतना ट्रोल किया गया कि एपिसोड हटाना पड़ गया. चैनल ने ट्वीट कर माफी भी मांगी है. दर्शकों का कहना है कि एपिसोड श्रद्धा-आफताब की कहानी पर बनाया गया है (Shraddha Aaftab Crime Patrol Episode). आरोप है कि हत्याकांड के फैक्ट्स को काफी तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

ट्विटर पर चैनल और शो के लिए बॉयकॉट के ट्वीट भी किए भी किए गए.

शो में क्या दिखाया?

खबरों और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम पेट्रोल के उस एपिसोड में एक कपल की कहानी दिखाई है. मिहिर और एना. दोनों के बीच प्यार होता है और वो मंदिर में एक दूसरे से शादी कर लेते हैं. मिहिर एक गुस्से वाला शख्स है जो आए दिन एना को पीटता है. उसके पीठ पीछे दूसरी लड़की को भी डेट करता है.

इस पर एना के दोस्त उसे पुलिस की मदद लेने की सलाह देते हैं. फिर एक दिन लड़ाई के बीच में मिहिर एना का गला दबाकर उसकी हत्या कर देता है और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखता है. चैनल ने एपिसोड तो डिलीट कर दिया है लेकिन इसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

दर्शकों का क्या कहना है?

लोगों का दावा है कि ये कहानी श्रद्धा मर्डर केस से ली गई है और किरदारों से छेड़छाड़ की गई है. शो के इस एपिसोड को लेकर सोनी नेटवर्क को ट्रोल किया गया.

एक यूजर ने ट्वीट किया,

“सोनी टीवी पर 'क्राइम पेट्रोल' ने आफताब-श्रद्धा की कहानी का प्रसारण किया है. लेकिन प्रोड्यूसर अनूप सोनी और शमेल खान ने इसमें एक ट्विस्ट जोड़ा है. आफताब का नाम बदलकर मिहिर (हिन्दू) कर दिया गया है. श्रद्धा का नाम बदलकर एना फर्नांडिस (ईसाई) कर दिया गया है. इस तरह हिंदुओं के खिलाफ अपराधों पर लीपापोती की जाती है!”

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“ये सीरियल सच्ची घटना से प्रेरणा लेते हैं, लेकिन वामपंथी प्रचार के लिए सच्चाई को बदल देते हैं. इन्हें ना देखें.”

सोशल मीडिया पर कई और यूजर्स ने नाराजगी जताई है.

चैनल ने माफी मांगी

सोनी चैनल ने मामले पर एक माफीनामा जारी किया है. एक ट्विटर पोस्ट में चैनल ने लिखा,

“दर्शकों का कहना है कि ये एपिसोड हाल ही में हुए एक हादसे के जैसा लग रहा है. हम ये बताना चाहते हैं कि एपिसोड की कहानी काल्पनिक है. ये कहानी असल में 2011 में हुए एक हत्याकांड से प्रेरित है. इसका हाल के किसी मामले से कोई नाता नहीं है. अगर किसी दर्शक की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो हम इसके लिए माफी चाहते हैं. हमने इस एपिसोड को हटा दिया है.”

बता दें आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटा. फ्रिज में रखा और सबूतों को मिटाने के लिए उसने कथित तौर पर उन टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया था. केस में जांच और पूछताछ जारी है.

Advertisement

Advertisement

()