मुंबई में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सिर्फ मुंबई में संक्रमण के3600 से अधिक केस देखे गए हैं. कहा जा रहा है कि शहर में कोरोना वायरस काट्रांसमिशन तीसरे स्टेज में पहुंच गया है. तीसरा स्टेज यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन.टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक़, आधिकारिक तौर पर मुंबई अभी कोरोना वायरसके दूसरे स्टेज में ही है. अखबार से बात करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया,"सेंट्रल मुंबई के वार्ड्स के 200 मामलों में से सिर्फ एक आदमी ने हाल में विदेश कीयात्रा की है. बाकी लोगों को कोरोना कहां से हुआ, हम ट्रेस नहीं कर पाए हैं. यहकम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं तो और क्या है? शहर में कुल 3683 केस हैं. 1598 (43फीसद) केस आख़िरी के पांच दिन में सामने आए हैं." मुंबई में 15 दिन पहले कम्युनिटीट्रांसमिशन शुरू हो गया? एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी से बीते पांच दिन मेंसंक्रमण के 1600 मामले सामने आए हैं. जमीन पर काम कर रहे BMC के एक अफसर ने बतायाकि 15 दिन पहले ही कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि हम पतालगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मामले कैसे बढ़े लेकिन अभी तक हमारे हाथ खाली हैं.दुनिया के करीब 82 देश इस वक्त तीसरे स्टेज में हैं. कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पतानहीं चल पाता कि इसका लिंक कहां से है. हालांकि, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेशकाकानी का कहना है कि शहर में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है. कोरोना कैसे फ़ैलरहा है, इसका पता लगाना आसान है. अधिकतर केस हॉटस्पॉट से आते हैं, इसलिए हमें सोर्सपता है. BMC के फीवर क्लिनिक को लेकर उन्होंने कहा कि करीब छह हज़ार लोगों की जांचकी गई है. दो हज़ार लोगों को टेस्ट किया गया है. सिर्फ 47 मामले पॉजिटिव देखे गएहैं. कोरोना वायरस टास्क फोर्स से जुड़े एक डॉक्टर ने बताया- अगर सभी कम्युनिटीट्रांसमिशन शब्द का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह मानना चाहिए कि छोटे क्षेत्रोंमें ऐसा हो रहा है. पूरे वार्ड, शहर या राज्य में ऐसा कुछ नहीं है. महाराष्ट्रहेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने मामले को लेकर कहा- कोरोना महामारी देशभर मेंएक तरह के पैटर्न का पालन नहीं करती. भारत जैसे बड़े देश में अलग-अलग जगहों परअलग-अलग स्टेज हो सकते हैं. महामारी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम्युनिटीट्रांसमिशन शुरू हो गया है. सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट केअसिस्टेंट प्रोफेसर सौमित्र घोष ने कहा कि BMC को कम्युनिटी ट्रांसमिशन का जवाबखोजने के लिए रैंडम सैंपलिंग शुरू करनी चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे स्टेज के बारे में विस्तार से यहां पढ़िए.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- जल्दीबाजी में लॉकडाउन खत्म करने पर कोरोना के किस दूसरी लहर की बात कर रहेयह एक्सपर्ट