The Lallantop
Advertisement

'कांतारा' विवाद पर रणवीर को कोर्ट की फटकार- "रणवीर हो या कोई और, लोकप्रियता कानून से ऊपर नहीं"

रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' के सीन की भौंडी नकल उतारी थी.

Advertisement
ranveer singh, kaanatara chapter 1
हालांकि रणवीर सिंह अपने कृत्य के लिए माफी मांग चुके हैं.
pic
अंकिता जोशी
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2026, 08:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sanjay Leela Bhansali की Love & War का बजट 400 करोड़ रुपए के पार कैसे चला गया? Kantara Chapter 1 की देवी का मज़ाक उड़ाने के मामले में कोर्ट ने Ranveer Singh को फटकारते हुए कहा? 15 साल में पहली होली पर कोई हिंदी फिल्म क्यों नहीं रिलीज़ हुई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और भी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

# माइकल मैन की 'हीट 2' में क्रिश्चियन बेल की एंट्री

लियोनार्डो डी कैप्रियो स्टारर 'हीट 2' में क्रिश्चियन बेल को लिए जाने की खबरें थीं. हाल ही में फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में क्रिश्चियन बेल ने फिल्म में अपनी कास्टिंग कन्फर्म कर दी है. माइकल मैन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. वो अगस्त में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

#  चिवेटेल एजियोफो की 'बैकरूम्स' का टीज़र आया

यंग डायरेक्टर केन पार्सन्स की हॉरर फिल्म 'बैकरूम्स' का टीज़र आया है. ऑस्कर नॉमिनी एक्टर्स चिवेटेल एजियोफो और रीनेट रिन्सवे इसमें लीड रोल में हैं. टीज़र में एक फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में एक खुफिया दरवाज़ा नज़र आता है. इसके अंदर जाने पर डरावनी घटनाएं घटती हैं. A24 स्टूडियो इसे प्रोड्यूस कर रहा है. 20 साल के केन पार्सन्स इस स्टूडियो की फिल्म डायरेक्ट करने वाले यंगेस्ट डायरेक्टर हैं.

# 'गोलमाल 5' में प्रियामणि की एंट्री, शूटिंग शुरू

'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू हो गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें प्रियामणि को भी कास्ट किया गया है. आज 25 फरवरी से अजय देवगन भी इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म अक्षय कुमार विलन का रोल करने वाले हैं. उनके अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी इस सीक्वल में नज़र आएंगे. ख़बर है कि करीना कपूर भी 'गोलमाल 5' में काम करेंगी. मगर अभी रोहित शेट्टी या करीना की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'कांतारा' दैव की नकल पर कोर्ट ने रणवीर को लगाई फटकार

नवंबर में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में रणबीर सिंह भी शामिल हुए थे. मंच पर उन्होंने 'कांतारा' के पंजुर्ली दैव की भौंडी नकल की. और देवी को भूत भी कह गए. ऋषभ शेट्टी सामने ही बैठे थे. उनकी इस हरकत से गुस्साए लोगों ने उनके खिलाफ़ FIR दर्ज कराई. 24 फरवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. PTI के मुताबिक, कोर्ट ने पुलिस को रणवीर के खिलाफ़ सख़्त कदम न उठाने के निर्देश तो दिए. मगर उन्हें लताड़ भी लगाई. बेंच ने कहा, "आप रणवीर सिंह हो या फिर कोई और, एक एक्टर के तौर पर आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. लोग आपसे प्रभावित होते हैं. बेलगाम भाषा का इस तरह से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. प्रतिभा के नाम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार आपको नहीं है. लोकप्रियता किसी भी कानून के ऊपर नहीं होती. इंटरनेट कुछ नहीं भूलता. जो भी आपने किया, उसका रिकॉर्ड हमेशा रहेगा." इस मामले में अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी.

Image embed

# 'लव एंड वॉर' का बजट 425 करोड़, 50 दिन का शूट बाकी

संजय लीला भंसाली इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल को लेकर 'लव एंड वॉर' नाम की फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग खिंचती ही चली जा रही है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भंसाली ने इस फिल्म के लिए 120 दिन की शूटिंग तय की थी. मगर अब तक इस फिल्म के लिए 175 दिन शूट किया जा चुका है. और 50 दिन की शूटिंग अब भी बाकी है. इसमें तीन गाने और एक ड्रमैटिक सीक्वेंस शूट किया जाएगा. इसकी वजह से जो फिल्म 350 करोड़ रुपए में प्लान की गई थी, उसका बजट 425 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

Image embed

# 15 साल बाद होली पर नहीं रिलीज़ होगी कोई हिंदी फिल्म

त्योहार पर फिल्मों को रिलीज़ करने का चलन पुराना है. क्योंकि छुट्टियों के वक्त थिएटर्स में भारी दर्शकों में दर्शक पहुंचते हैं. मगर 15 साल बाद 2026 में पहली बार ऐसा हुआ कि होली के मौके पर कोई हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है. जिसकी वजह से थिएटर्स खाली चल रहे हैं. इसके पीछे की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप को माना जा रहा है. पहले 'मर्दानी 3' 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी. मगर इस क्रिकेटिंग इवेंट की वजह से YRF ने इसे 30 जनवरी के लिए प्रीपोन कर दिया. 'पति पत्नी और वो दो' 4 मार्च के लिए शेड्यूल्ड थी. मगर उसे 8 मई के लिए पोस्टपोन कर दिया गया. अब थिएटर मालिक 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के भरोसे बैठे हैं, जो कि 19 मार्च को रिलीज़ होंगी.

वीडियो: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने 'कांतारा' के कौन से सीन की मिमिक्री की जो उनके खिलाफ शिकायत हो गई?

Advertisement

Advertisement

()