कोरोना वायरस से दुनियाभर के देश त्रस्त हैं. दुनिया की आधी से ज्यादा आबादीलॉकडाउन के कारण घरों में बंद है. कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है. अब इसकाअसर भारत के IIT, IIM जैसे प्रीमियम संस्थानों पर भी दिख रहा है. यहां से पढ़ने वालेस्टूडेंट्स की नौकरी पढ़ाई के दौरान ही अच्छी जगहों पर लगती है, अच्छी सैलरी केसाथ. लेकिन मौजूदा हालात में दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई है. NDTV की रिपोर्टमुताबिक़, IIT मद्रास के छह छात्रों के जॉब ऑफर रद्द कर दिये गये हैं. IIT मद्रास,शिक्षा मंत्रालय के रैंकिंग के लिहाज से टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है. हालांकि,इंस्टीट्यूट ने कहा है कि विदेश के लिए जिन छात्रों को जॉब ऑफर किया गया था, उसमेंसे एक भी जॉब ऑफर रद्द नहीं किया गया है. इस खबर के बाद IIT बॉम्बे और IIT गुवाहाटीकी तरफ से अपने छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि कोई भी इंटर्नशिप या नौकरी केऑफर वापस नहीं लिये गए हैं. IIT बॉम्बे ने कहा कि कैंपस खुलने तक प्लेसमेंट प्रोसेसको रोक दिया गया है. वहीं, IIT गुवाहाटी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने जॉइनिंग डेट कोकोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर आगे बढ़ा दिया है. इसी तरहIIM बेंगलुरु नेस्टेटमेंट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इंस्टीट्यूट अपने सभी छात्रों कोभरोसा दिलाता है कि कंपनियों ने कहा है कि वे इंस्टीट्यूट के छात्रों से किए गएवादे को निभाएंगे.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- ये कैंडिडेट राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड और अशोक गहलोत सरकार क्या मांगकर रहे हैं?