दिल्ली के AAP विधायक और फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर इमरान हुसैन का एक वीडियोकाफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दिल्ली पुलिस के एक ऑफिसर के साथ बहस करतेनज़र आ रहे हैं. किस बात पर? भीड़ जुटाने और सोशल डिस्टेंसिंग न मानने पर. वीडियो27 अप्रैल, सोमवार की शाम का है, जब मंत्री इमरान हुसैन दिल्ली के सदर बाजार इलाकेमें अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. क्या है वीडियो मेंVerbal spat between #delhipolice and #delhiminister Imran Hussain over#Social_Distancing in #Delhi Sadar Bazar. Police says Hussain had come to seethe police bandobast but he himself was accompanied by more than a dozenpersons. Yeh kaise checking thi!!! pic.twitter.com/yeTivKLToX— alok singh (@AlokReporter) April 27, 2020 SHO अशोक कुमार लॉकडाउन के बीच मंत्रीइमरान हुसैन के काफिले पर आपत्ति जताते हुए उसे रोकने के लिए कह रहे हैं. उस समयइमरान हुसैन के साथ 25 से अधिक लोग खड़े थे. वीडियो में SHO ये साफ कहते हुए सुनेजा सकते हैं कि आपके (इमरान हुसैन) के इस काफिले की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग कोफॉलो नहीं कर रहे हैं. इसके बाद SHO इमरान से कह रहे हैं कि आप सरकार की तरफ से कामकर सकते हैं, लेकिन आप पुलिस को अपना काम करने नहीं दे रहे हैं. थोड़ी देर तक चलीइस बहस के बाद पुलिस ने मंत्री को चेतावनी दी और लॉकडाउन के आदेशों का पालन करतेहुए अपना काम करने के लिए कहा. यह सबकुछ दिल्ली के जिस इलाके में हुआ, वहां सेकोरोना के 59 केस दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 13 लोगों की जान जा चुकी है. इसकारण से यह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बना हुआ है.----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोपाल राय और इमरान हुसैनका एक्सपेरिमेंट