कोरोना वायरस के चलते वुहान की जगह जॉर्डन में होंगे बॉक्सिंग क्वाॉलिफायर्स
इन ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में भारत के बॉक्सर्स को भी खेलना है.
Advertisement

Olympics Flag और ट्रायल्स में भिड़तीं Mary Kom और Nikhat Zareen
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने कहा है कि एशिया और ओसेनिया के लिए 2020 ओलंपिक बॉक्सिंग क्वॉलिफायर्स का आयोजन अब जॉर्डन में होगा. पहले यह आयोजन चीन के शहर वुहान में होना था. लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे रद्द कर दिया गया.
शनिवार 25 जनवरी तक इस वायरस की चपेट में आने से 41 लोगों की जान जा चुकी है. पूरी दुनिया में 13,00 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर पीड़ित और मरने वाले लोग वुहान शहर से ही हैं. ऑफिशल्स ने इस शहर में यात्रा और लोगों के इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध लगाए हैं.
बॉक्सर मैरी कॉम से क्यों नाराज़ हुई निखत ज़रीन जो उन्हें स्पोर्ट्स मिनिस्टर तक को चिट्ठी लिखनी पड़ी?
# सस्पेंड है IBF
IOC ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि यह इवेंट अब 3 से 11 मार्च तक जॉर्डन की राजधानी अम्मान में होगा. IOC ने कहा,'सभी विकल्पों पर सावधानी से विचार करने के बाद BTF (बॉक्सिंग टास्क फोर्स) ने कंपटिशन की डेट्स और लोकेशन को जल्दी से जल्दी कंफर्म करने, और क्वॉलिफायर्स की तैयारी कर रहे एथलीट्स की सुविधा के लिए जॉर्डन ओलंपिक कमिटी के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है.'टोक्यो ओलंपिक में होने वाले बॉक्सिंग टूर्नामेंट की तैयारियां पहले से ही तेज हैं. जून में IOC ने इसका जिम्मा खुद ले लिया था. इसके साथ ही संस्था ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग असोसिएशन (AIBA) को आर्थिक और शासकीय समस्याओं के चलते सस्पेंड कर दिया था. बॉक्सिंग को चलाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था पहले से ही आर्थिक और शासकीय समस्याओं से जूझ रही है. संस्था पर 16 मिलियन डॉलर (1 अरब 14 करोड़ से ज्यादा) का कर्ज है.
इन ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में भारत के बॉक्सर्स को भी खेलना है. इसमें खेलने के लिए भारतीय बॉक्सर्स का चुनाव ट्रायल्स के जरिए हुआ है. विमिंस 51 Kg कैटेगरी में मेरी कॉम और निखत ज़रीन के बीच हुए ट्रायल्स ने काफी सुर्खी बटोरी थी. अंत में मेरी ने जजों के फैसले के आधार पर ज़रीन को हराकर क्वॉलिफायर्स का टिकट जीता था.BREAKING:
The Asia-Oceania Tokyo 2020 Boxing Qualifying Event in Wuhan, China has been cancelled following the outbreak of corona virus. pic.twitter.com/wtaOjqsrB1 — Daily Tribune Sports (@TribuneSportsPh) January 23, 2020
बॉक्सर मैरी कॉम से क्यों नाराज़ हुई निखत ज़रीन जो उन्हें स्पोर्ट्स मिनिस्टर तक को चिट्ठी लिखनी पड़ी?

