The Lallantop
Advertisement

'गदर' के म्यूज़िक कंपोज़र उत्तम सिंह मेकर्स पर भड़के, कहा, ''उनमें तमीज़ नहीं है''

उत्तम सिंह का आरोप हैं कि मेकर्स ने इतनी ज़रूरत भी नहीं समझीं कि उनका गाना इस्तेमाल करने से पहले उन्हें बता दें.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2023, 01:46 PM IST)
Gadar 2
'गदर 2', इंडिया में झामफाड़ कमाई कर रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तम सिंह. जाने-माने कम्पोज़र हैं. सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के गाने उन्होंने ही कंपोज़ किए हैं. ‘उड़ जा काले कावा’ समेत सारे. अब वो ‘गदर 2’ के मेकर्स से खफा हैं. उन्होंने मेकर्स के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. कहा है कि मेकर्स ने उनको बताए बिना ही उनके गानों का इस्तेमाल किया है. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

‘गदर 2’ फिल्म में मेकर्स ने ‘गदर’ के कई गानों और कई सीन्स को टीज़ किया है. एक्टर्स फ्लैशबैक में ‘गदर’ के वक्त को याद करते हैं. वहीं ‘गदर’ के कुछ गानों को थोड़ा सा री-क्रिएट करके उसे ‘गदर 2’ में इस्तेमाल किया गया है. जैसे ‘उड़ जा काले कावा’ को म्यूज़िक डायरेक्टर मिथुन ने फिर से बनाकर ‘गदर 2’ में इस्तेमाल किया है. अब उत्तम सिंह का आरोप हैं कि मेकर्स ने इतनी ज़रूरत भी नहीं समझीं कि उनका गाना इस्तेमाल करने से पहले उन्हें बता दें.

उत्तम सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा,

उन्होंने मुझे ‘गदर 2’ के लिए नहीं बुलाया और मुझे आदत नहीं है कि मैं फोन करके काम मांगूं. उन्होंने मेरे दो गानों को फिल्म में इस्तेमाल किया है. मैंने ये भी सुना है कि उन्होंने मेरे बनाए बैकग्राउंड म्यूज़िक को भी यूज़ किया है. उनके अंदर इतनी तमीज़ तो होनी चाहिए थी कि वो इस बारे में, मेरे गाने को इस्तेमाल करने के बारे में मुझे बताएं. फिल्म में गाना इस्तेमाल करने से पहले मुझे बताते तो.

उत्तम सिंह की बात करें तो उन्होंने ‘दिल तो पागल है’, ‘पिंजर’ जैसे बढ़िया अल्बम दिए हैं. ‘गदर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. दूसरा हफ्ता ख़त्म होने तक फिल्म ने इंडिया में कुल 426.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

कुछ दिनों पहले 'गदर 2' फिल्म को कई लोग मास एंटरटेनिंग फिल्म कह रहे थे. मगर सनी देओल को जनता का लगाया ये टैग पसंद नहीं आया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सनी से इस बारे में बात की गई तो वो बोले,

''मास या मासी फिल्म से आपका क्या मतलब है? पब्लिक तो पब्लिक है. हम सब पब्लिक हैं. आप मास बोल कर कुछ लोगों को नीचा दिखा रहे हो? आपको लगता है कि आप बड़े हो? आपको अक्ल नहीं है. समझ ही नहीं है हिन्दुस्तान की. अपने मुल्क को समझो.''

खैर, 'गदर 2' का रिव्यू हमने किया है. इसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी

Advertisement

Advertisement

()