The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Complaint filed against Adipurush with CBFC, complainant wants to watch film before release

'आदिपुुरुष' ट्रेलर के खिलाफ शिकायत दर्ज, मांग है कि रिलीज़ से पहले फिल्म दिखाई जाए

सनातन धर्म प्रचारक संजय दीनानाथ तिवारी का कहना है कि इस फिल्म की वजह से देश के कानून व्यवस्था को खतरा हो सकता है.

Advertisement
adipurush, prabhas,
'आदिपुरुष' के चार अलग-अलग सीन्स में प्रभास, कृति और सैफ.
pic
श्वेतांक
12 मई 2023 (अपडेटेड: 12 मई 2023, 02:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कुछ दिनों पहले Prabhas की Adipurush का ट्रेलर आया. इस पर आम जनता की प्रतिक्रिया ठीक आ रही है. बावजूद इसके फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गए हैं. 'आदिपुरुष' के खिलाफ सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास कंप्लेंट दर्ज हुई है. ये शिकायत इस आधार पर दर्ज करवाई गई है कि फिल्म के पोस्टर और टीज़र में कई दिक्कतें थीं. ऐसे में फिल्म में भी आपत्तिजनक चीज़ें हो सकती हैं. जिसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. इसलिए शिकायतकर्ता की मांग है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले उसकी स्क्रीनिंग करवाई जाए.

सनातन धर्म प्रचारक हैं संजय दीनानाथ तिवारी. 10 मई को इन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा की मदद से 'आदिपुरुष' के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. सेंसर बोर्ड के पास दर्ज करवाई गई इस शिकायत में कहा गया कि फिल्म के मेकर्स और कलाकारों ने पहले कई गलतियां की हैं. मजबूत संभावनाएं हैं कि वो फिल्म में भी इस किस्म की गलतियां करेंगे. जिससे धर्म विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं. साथ ही फिल्म में इन गलतियों की वजह से देश में कानून व्यवस्था को खतरा हो सकता है.  

adipurush, cbfc, complaint,
CBFC के पास दर्ज करवाई गई शिकायत का स्क्रीनशॉट

ऐसे में संजय दीनानाथ तिवारी की मांग है कि फिल्म का 'स्पेशल स्क्रीन टेस्ट' किया जाए. और सेंसरशिप हो. ताकि इस तरह की गलतियों से बचा जा सके.

'आदिपुरुष' के टीज़र पर काफी विवाद हुए थे. एक्टर्स के लुक से लेकर फिल्म के VFX पर हंगामा मचा. मेकर्स ने कहा कि वो फिल्म में ज़रूरी बदलाव करेंगे. पता चला कि इस बदलाव के फेर में फिल्म का बजट 700 करोड़ रुएप पहुंच गया. खैर, उसके बाद फिल्म का ट्रेलर आया. उसमें हुए बदलाव से लोग से काफी हद तक संतुष्ट नज़र आ रहे हैं.

Embed

'आदिपुरुष' में प्रभास ने राघव, कृति सैनन ने जानकी और सैफ अली खान ने लंकेश का रोल किया है. फिल्म में लक्ष्मण का रोल सनी शर्मा ने किया है और हनुमान बने हैं देवदत्त नागे. 'आदिपुरुष' को 'तान्हाजी' फेम ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

वीडियो: प्रभास की 'आदिपुरुष' ट्रेलर की सैफ के लुक समेत 6 खास बातें

Advertisement

Advertisement

()