'पठान' का रॉकेट रफ्तार में, अब मनेगा 'पठान' वीक
'पठान' की सक्सेस को देखते हुए इस हफ्ते 'पठान' वीक मनाने का ऐलान किया है.
.webp?width=210)
सिनेमा की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. आज नीचे पढ़िए 'एंट मैन 3' ने कितनी कमाई की है? जानिए बाफ्टा अवॉर्ड्स में किसे मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड और शाहरुख की 'पठान' ने अब तक कितनी कमाई कर डाली.
1. Ant-Man 3 ने तीन दिनों में कमाए 860 करोड़ रुपए
Ant-Man and the Wasp Quantumania 17 फरवरी को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हुई थी. इंडिया में फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है. तीन दिनों में मूवी ने 25.86 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने अब तक 104 मिलियन डॉलर यानी करीब 860 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
2. 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' को मिला बाफ्टा अवॉर्ड
76वां ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स यानी बाफ्टा अवॉर्ड्स में जर्मन फिल्म 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया. इसे 14 कैटेगरीज़ में नॉमिनेशन मिला था. वहीं 'टार' (TAR) फिल्म के लिए केट ब्लैंचेट (Cate Blanchett) को और 'एल्विस' मूवी के लिए एक्टर ऑस्टिन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा भी कई कैटेगरीज़ में अवॉर्ड्स बांटे गए.
3. 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी शाहरुख की 'पठान'!
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' का दबदबा कायम है. 25 जनवरी को रिलीज़ हुई 'पठान' ने 26वें दिन कुल जमा 4.20 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. इंडिया में फिल्म ने अब तक 492.7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरऑल फिल्म ने 992 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म इस हफ्ते 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
4. पहले तीन दिनों में 'शहज़ादा' ने कमाए तकरीबन 19 करोड़ रुपए
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' लास्ट वीकेंड रिलीज़ हुई है. जिसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार ज़रा स्लो है. अपने ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 19.15 करोड़ रुपए कमाए हैं. 6 करोड़ रुपए की ओपनिंग करने वाली फिल्म ने रविवार को 6.7 करोड़ रुपए की कमाई की है. 'शहज़ादा' का रिव्यू आप हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.
5. शाहरुख का जलवा, देश में मनाया जाएगा 'पठान' वीक
यशराज फिल्म्स ने 'पठान' की सक्सेस को देखते हुए इस हफ्ते 'पठान' वीक मनाने का ऐलान किया है. जिसमें देशभर के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में 'पठान' के टिकट सिर्फ 110 रुपए के बिकेंगे. मंडे यानी 20 फरवरी से गुरुवार यानी 23 फरवरी तक ये 'पठान' वीक मनाया जाएगा. यशराज फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने कहा कि शाहरुख, दीपिका और जॉन के साथ सिद्धार्थ आनंद और 'पठान' की पूरी टीम के लिए ये सेलिब्रेशन जैसा है कि फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है. टिकट के दाम घटाने का मकसद ये है कि लोग 'पठान' को फिर से थिएटर्स में देखने आएं.
6. बॉडीगार्ड ने फैन को धक्का दिया, अक्षय ने गले लगा लिया
अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने फैन्स से हाथ मिलाते, उनके गले लगते दिख रहे हैं. फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन वाले इस वीडियो में अक्षय का एक फैन उनसे मिलने उनकी तरफ दौड़ आता है. फिर अक्षय के सिक्योरिटी गार्ड उस फैन को धक्का दे देते हैं. बाद में अक्षय उस फैन को ज़मीन से उठाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: YRF ने अनाउंस किया 'पठान वीक', कम पैसे में देख सकेंगे शाहरुख और दीपिका की फिल्म

.webp?width=60)

