अक्षय कुमार की ''स्काय फोर्स'' की कितनी एडवांस टिकटें बिकी?
Akshay Kumar की Sky Force ने रिलीज़ से पहले सिर्फ एडवांस बुकिंग से कितने पैसे कमाए?

आज सिनेमा शो में पढ़िए विकी की 'छावा' को यशराज फिल्म्स करेगी डिस्ट्रिब्यूट. राम गोपाल वर्मा को किस केस में हुई सज़ा? अक्षय की 'स्काय फोर्स' की कितनी एडवांस टिकटें बिकी? जानने के लिए पढ़िए-
# विकी की 'छावा' को यशराज फिल्म्स करेगी डिस्ट्रिब्यूट
विकी कौशल की फिल्म 'छावा' को यशराज फिल्म्स इंटरनैशनअली डिस्ट्रिब्यूट करेगी. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनाउंस किया गया कि यशराज फिल्म्स छावा को ओवरसीज़ मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करेगी. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की ज़िंदगी पर आधारित है.
# राम गोपाल वर्मा चेक बाउन्स केस में दोषी, तीन महीने की जेल
राम गोपाल वर्मा को मुंबई की एक कोर्ट ने चेक बाउन्स केस में 3 महीने की जेल की सज़ा सुनाई हैं. पिछले सात साल से इस केस की सुनवाई चल रही थी. सुनवाई के दौरान राम गोपाल वर्मा मौजूद नहीं थे. कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरन्ट जारी कर दिया हैं. 2022 से वर्मा इस मामले में जमानत पर बाहर हैं. ये मामला उनकी फर्म से जुड़ा हुआ हैं. कोर्ट ने कहा है कि राम गोपाल वर्मा ने शिकायत कर्ता को तीन महीने के अंदर तीन लाख 72 हज़ार रुपये का मुआवज़ा नहीं दिया तो उन्हें तीन महीने की जेल हो सकती है. उधर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में इसलिए वो इसपर कुछ नहीं कहना चाहते.
# अक्षय की 'स्काय फोर्स' की 75 हज़ार टिकटें बिक गईं
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काय फोर्स' 24 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही है. रिलीज़ से पहले फिल्म की करीब 75 हज़ार टिकटें बिक गई हैं. सैकनिल्क के मुताबिक 21 जनवरी को शुरू हुई इस एडवांस बुकिंग में अब तक लगभग 1.82 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक स्काय फोर्स पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है.
# 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'?
अल्लु अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है. खबर है कि इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी को ये पिक्चर नेटफलिक्स पर आएगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि इसमें भी 4-5 मिनट के एक्ट्रा फुटेज को जोड़ा जाएगा.
# धनुष और नयनतारा के कॉपीराइट केस में नया अपडेट
'नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर नयनतारा और धनुष के प्रोडक्शन हाउस के बीच कानूनी विवाद चल रहा हैं. इस मामले की सुनवाई मद्रास हाईकोर्ट में हो रही है. द साउथ फर्स्ट की रिपोर्ट मुताबिक इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुन ली है और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया हैं. बताया जा रहा है कि अगली सुनवाई में कोर्ट अपना फैसला सुना देगी.
# कपिल शर्मा-राजपाल यादव को पाकिस्तान से मिली धमकी
कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें ये धमकी ईमेल के ज़रिए पाकिस्तान से मिली है. उनके साथ-साथ राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सिंगर सुगंधा मिश्रा को भी ये धमकी भरा ईमेल आया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. मुंबई पुलिस फिलहाल इस केस की जांच कर रही है.
# राम गोपाल वर्मा करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाएंगे
राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है. जिसका नाम है 'सिंडिकेट'. बतौर फिल्ममेकर उनका ये कहना है कि ये उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. एक्स पर पोस्ट करके राम गोपाल ने बताया कि ये फिल्म एक ऐसे ऑर्गनाइज़ेशन के बारे में होगी जो भारत के अस्तित्व को ही खतरे में डाल देता है. जल्द ही फिल्म की रिलीज़ डेट और कास्टिंग को अनाउंस किया जाएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' के वायरल डायलॉग के बनने की कहानी

.webp?width=60)

