ड्वेन ब्रावो का 'चैंपियन' याद है? वही गाना जो खूब पॉपुलर हुआ था. किसी की रिंगटोनबना तो किसी पार्टी में बजा. बरातों तक में लोगों ने ठुमके लगाए. अब मौका फिर सेठुमके लगाने का है. क्योंकि ब्रावो-गेल बंधु ने स्कोर कॉन्डम के साथ मिलकर एक नएवीडियो में फीचर किया है. जिसमें ये लोगों को बता रहे कि कॉन्डम यूज करने वाला हीअसली चैंपियन होता है. प्लेयर तो सभी होते हैं, पर चैंपियन कौन होता है? वो जो सेफसेक्स करता है. तो देखिए वीडियो. दो-चार ठुमके लगाइए. और याद रखिए कि कॉन्डम आप औरआपके पार्टनर के लिए बहुत जरूरी है. https://www.youtube.com/watch?v=-9fUNJk_Y2Q