Thalaivar 170 में सुपरस्टार रजनीकांत से भिड़ने जा रहे हैं चियां विक्रम!
विक्रम को कहानी पसंद थी मगर वो ये रोल करने से हिचकिचा रहे थे. मगर प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें मोटी फीस ऑफर की है.

सुपरस्टार Rajinikanth इन दिनों अपनी 170वीं फिल्म को लेकर खबरों में हैं. रजनी की इस फिल्म को Jai Bhim वाले TJ Gnanvel डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर ताज़ा खबर ये आ रही है कि इसमें रजनीकांत के साथ Chiyaan Vikram भी दिखाई दे सकते हैं. विक्रम फिल्म के विलन का रोल कर सकते हैं.
टीजे नानवेल की ये फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. इसमें रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. जो कि आज के समय की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मज़बूत और हिम्मती कदम लग रहा है. बेसिकली रजनीकांत सेफ खेलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. न ही वो बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम कर रहे हैं. नानवेल क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्मों में सोशल कमेंट्री होती है. मगर वो टिकट खिड़की पर बेशुमार सफलता की गारंटी के साथ फिल्में नहीं बनाते. 'जय भीम' को क्रिटिक्स ने पसंद किया था. मगर सूर्या स्टारर ये फिल्म सीधे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी.
अब इसी फिल्म के लिए चियां विक्रम को अप्रोच किए जाने की खबरें आ रही हैं. ये प्रॉपर विलन का कैरेक्टर बताया जा रहा है. शुरुआत में विक्रम इस रोल को लेकर बहुत एक्साइटेड नहीं थे. और शायद इस फिल्म के लिए इन्कार भी कर दिया था. मगर नानवेल को लगा कि इस रोल को विक्रम से अच्छा कोई नहीं कर सकता. इसलिए वो लगातार इस फिल्म के लिए उन्हें कन्विंस करते रहे. फाइनली विक्रम ये रोल करने के लिए मान गए हैं. इस फिल्म पर लाइका प्रोडक्शन पैसा लगा रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने विक्रम को इस रोल के लिए मोटी फीस ऑफर की है. विक्रम को कहानी तो पसंद ही थी. इसलिए अब वो प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए मान गए हैं.
इससे पहले विक्रम को कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के लिए लोकेश कनगराज ने भी अप्रोच किया था. लोकेश चाहते थे कि विक्रम फिल्म में रोलेक्स वाला किरदार निभाएं. मगर गेस्ट अपीयरेंस होने की वजह से विक्रम ने वो फिल्म ठुकरा दी. वो रोल फाइनली सूर्या ने किया. अब लोकेश रोलेक्स के कैरेक्टर पर अलग पिक्चर बनाने जा रहे हैं, जो कि उनकी यूनिवर्स का हिस्सा होगी.

विक्रम पिछली बार PS-2 में दिखाई दिए थे. इसमें उन्होंने आदित्य करिकालन का रोल किया था. आने वाले दिनों में वो पा. रंजीत की फिल्म 'थंगलान' में काम कर रहे हैं. बीते दिनों उस फिल्म से विक्रम का फर्स्ट लुक आया था. जिससे ये पता चला कि वो बड़ी अलग किस्म की फिल्म होने वाली है.
फिलहाल रजनीकांत अपनी बिटिया ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें उनका गेस्ट रोल है, जिसके लिए दो महीने शूटिंग करनी पड़ी. इस फिल्म में वो मोइनदीन भाई का रोल कर रहे हैं. उसके बाद वो नानवेल वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. जिसमें रजनीकांत के साथ विक्रम भी काम करेंगे.
वीडियो: 'जेलर' में इस बाहुबली स्टार के साथ 20 साल बाद काम करेंगे रजनीकांत

.webp?width=60)

