The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Case filed against Pushpa 2 makers Allu Arjun Sukumar for Police Portrayal

अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक और केस हुआ! मामला पुलिस से जुड़ा है

Pushpa 2 में Fahadh Faasil के किरदार से नाराज़ हुए नेता ने मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

Advertisement
pic
24 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 02:13 PM IST)
allu arjun case, sukumar
'पुष्पा 2' लगातार विवादों में फंसती जा रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिलीज़ के बाद से Pushpa 2 कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है. लेकिन उसके बाद से ही फिल्म का नाम अलग-अलग विवादों में भी लिप्त हुआ है. अब खबर आई है कि Allu Arjun और फिल्म के डायरेक्टर Sukumar के खिलाफ केस हो गया है. कांग्रेस के एक नेता इस बात पर नाराज़ हो गए कि फिल्म में पुलिस को किस तरह से दिखाया गया है. उसी बात से खफा होकर उन्होंने मेकर्स के खिलाफ एक्शन लिया है. 

‘पुष्पा 2’ में फहाद फासिल ने भंवर सिंह शेखावत का रोल किया. वो एक पुलिस ऑफिसर है जो किसी भी तरह पुष्पाराज को पकड़ना चाहता है. लेकिन फिल्म बहुत सारे मौकों पर उस किरदार के साथ खिलवाड़ करती है. पुष्पा उसे कभी भी सीरियसली नहीं लेता, न ही वो पुष्पा को कभी चुनौती दे पाता है. फिल्म में एक सीन है जहां भंवर सिंह स्विमिंग पूल में गिर जाता है और पुष्पाराज उसी पूल में पेशाब कर देता है. तेलंगाना के कांग्रेस नेता तीनमार मल्लाना ने इसी सीन के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है. उन्होंने मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए कहा कि इस सीन से पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचती है. उन्होंने साथ ही कहा कि मेकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

ये पहला मौका नहीं है जब भंवर सिंह शेखावत के किरदार पर बवाल हुआ हो. इससे पहले करणी सेना से जुड़े राज शेखावत ने कहा था कि मेकर्स ने शेखावत समुदाय की भावनाओं का अपमान किया है. उन्होंने आगे मेकर्स को धमकी दी कि उन्हें शेखावत नाम हटाना चाहिए वरना वो उन्हें घर में घुसकर मारेंगे. बता दें कि ‘पुष्पा 2’ लगातार विवादों में फंसती रही है. फिल्म की रिलीज़ से पहले 04 दिसम्बर की रात को संध्या थिएटर में प्रीमियर शो था. अल्लू अर्जुन भी वहां पहुंचे. संध्या थिएटर के बाद भगदड़ हुई जहां रेवती नाम की महिला की मौत हो गई. जबकि श्री तेज नाम का एक बच्चा घायल हो गया. पुलिस ने इस सिलसिले में अल्लू अर्जुन को कस्टडी में भी लिया था. उसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया. 

अल्लू और पुलिस इस घटना को लेकर अलग-अलग वर्ज़न बता रहे हैं. एक तरफ कहा गया कि अल्लू को भगदड़ की जानकारी थी फिर भी उन्होंने कुछ भी नहीं किया. दूसरी ओर अल्लू अर्जुन का कहना है कि फिल्म देखते वक्त उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था. उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी. अल्लू अर्जुन ने वहां कहा कि उनके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है. उन्होंने खुद पर लगाए तमाम आरोपों को भी गलत बताया. बाकी अल्लू अर्जुन पर हुए केस की बात करें तो वो 24 दिसम्बर को पुलिस जांच के लिए स्टेशन पहुंचे थे.                                           
 

वीडियो: अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़, 8 प्रदर्शनकारी हिरासत में, आखिर क्या है उनकी मांग?

Advertisement

Advertisement

()