The Lallantop
Advertisement

'ब्रह्मास्त्र' मंडे टेस्ट में भी पास हो गई, बहुत पैसा खींच लिया

Brahmastra ने 4 दिनों में कितने पैसे कमाए और हर जगह इसकी कमाई अलग क्यों है?

Advertisement
brahmastra, brahmastra collection, rambir kapoor, alia bhatt
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का एक सीन.
pic
श्वेतांक
13 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 13 सितंबर 2022, 01:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Brahmastra ने वीकेंड पर बढ़िया पैसे कमाए. मगर फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करेगी, ये सोमवार के कलेक्शन पर निर्भर था. क्योंकि सोमवार से जो मोमेंटम बनेगा, वो पूरे हफ्ते चलेगा. औऱ वीकेंड पर फिल्म की कमाई दोबारा उछाल लेगी. इसे आजकल फिल्मों का मंडे टेस्ट भी बोला जाता है. ‘ब्रह्मास्त्र’ इस मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है. बात ऐसी है कि 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले मंडे पर देशभर से 16.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने 14.25 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. जबकि अन्य भाषाओं में डब्ड वर्ज़न की कमाई 2 करोड़ रुपए के आसपास रही.

अब 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्ज़न की टोटल कमाई 118-120 करोड़ रुपए पहुंच रही है. जबकि फिल्म ने देशभर से 137-140 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' की पहले हफ्ते की कमाई 175 करोड़ से 200 करोड़ रुपए के आसपास जा सकती है.

Embed

आप सब को लग रहा होगा कि अलग-अलग जगहों पर फिल्म की कमाई में फर्क क्यों नज़र आ रहा है. ये थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड मसला है. इंडिया में फिल्म की कमाई मापने के लिए कोई तय संस्थान नहीं हैं. कुछ पोर्टल हैं. कुछ फ्रीलांस ट्रेड जर्नलिस्ट हैं. बाकी फिल्म के मेकर्स खुद फिल्म की कमाई बताते हैं. इन सबके बताए आंकड़े अलग होते हैं. क्योंकि कोई Gross Collection बताता है, तो कोई Nett collection. ग्रॉस कलेक्शन मतलब वो टोटल रकम जो फिल्म ने टिकट की बिक्री से कमाई है. ग्रॉस कलेक्शन में से जब एंटरटेनमेंट टैक्स और GST कट जाता है, तो जो रकम बचती है, वो है नेट कलेक्शन. मगर हर राज्य का एंटरटेनमेंट टैक्स अलग है. इसलिए फिल्मों की कमाई में फर्क आता है.

इसका मतलब ये नहीं कि ये सारे पैसे प्रोड्यूसर की जेब में चले जाते हैं. नेट कलेक्शन में से ड्रिस्ट्रिब्यूटर शेयर जाता है. इसे फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की फीस मान सकते हैं. इसके बाद जो पैसा बचता है, वो प्रोड्यूसर को जाता है. साउथ इंडिया में फिल्मों का ग्रॉस कलेक्शन बताया जाता है. जबकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेट कलेक्शन पर बात होती है. हमारे यहां प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर शेयर की जानकारी आम नहीं की जाती. इसलिए जब भी कोई ट्रेड एक्सपर्ट फिल्मों की कमाई बताता है, तो साथ में नेट/ग्रॉस लिखा होता है. इसलिए आपको इन आंकड़ों में 19/20 या कई बार ज़्यादा फर्क नज़र आता है.

इसलिए आप देख रहे होंगे 'ब्रह्मास्त्र' का डोमेस्टिक वीकेंड कलेक्शन कोई 146 करोड़ रुपए बता रहा है, तो कोई 124 करोड़ रुपए. ये ग्रॉस और नेट वाला फर्क है. खैर, 'ब्रह्मास्त्र' ने 4 दिनों में दुनियाभर से 235-240 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे एक्टर्स ने काम किया. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अयान मुखर्जी ने. 

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- ब्रह्मास्त्र

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()