The Lallantop
Advertisement

'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है 'ब्रह्मास्त्र'!

ट्रेड के जानकारों की मानें, तो 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन सकती है.

Advertisement
brahmastra, brahmastra collection, brahmastra box office collection
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में रणबीर कपूर.
pic
श्वेतांक
9 सितंबर 2022 (Updated: 9 सितंबर 2022, 06:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Brahmastra की रिलीज़ को लेकर बड़ा बज़ था. मगर आज कल हिंदी फिल्मों को लेकर नेगेटिटिविटी का माहौल है. रणबीर का 11 साल पुराना वीडियो वायरल हुआ. उसमें रणबीर बता रहे थे कि उन्हें बीफ खाना खूब पसंद है. इसके बाद रणबीर और आलिया को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नहीं घुसने दिया गया. उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बॉयकॉट करने की मांग शुरू हो गई. मगर तमाम बाधाओं को पार करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' बढ़िया कमाई करती नज़र आ रही है. ट्रेड के जानकारों की मानें, तो 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन सकती है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 'संजू' के नाम था.  

ट्रेड एनलिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर सकती है. जबकि 'संजू' का फर्स्ट डे कलेक्शन 34.50 करोड़ रुपए था. मगर ये पैंडेमिक से पहले की बात है. कोरोना के बाद माहौल बदल चुका है. फिल्में बमुश्किल परफॉर्म कर पा रही हैं. ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई 35 से 40 करोड़ जाने की बात कही जा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल इंडिया और बिहार सर्किट में 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई RRR (हिंदी वर्ज़न) और 'सूर्यवंशी' के आसपास पहुंचने वाली है.

'ब्रह्मास्त्र' गणपति विसर्जन वाले दिन रिलीज़ हुई है. जिस दिन तकरीबन पूरा महाराष्ट्र बंद रहता है. बावजूद इसके फिल्म के शुरुआती शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं. 'ब्रह्मास्त्र' ने अडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ दिया है. देश के तीन सबसे चर्चित मल्टीप्लेक्स चेन्स ने 'ब्रह्मास्त्र' के 1 लाख 87 हज़ार से ज़्यादा टिकट बेचे. इससे फिल्म की पहले दिन 10 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई का रास्ता साफ हो गया. देखने वाली बात थी कि ये आंकड़ा 10 करोड़ से और कितना ऊपर जाता है.

'ब्रह्मास्त्र' हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है. इसका बजट तकरीबन 410 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. अपनी लागत वसूलने के लिए फिल्म को बड़े नंबर्स स्कोर करने होंगे. और वो भी शुरुआती तीन-चार दिनों में ही. क्योंकि सोमवार से लोगों के कॉलेज-दफ्तर चालू हो जाते हैं. और फिल्म देखने जाने वालों की संख्या धड़ाम से गिर जाती है.

'ब्रह्मास्त्र' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया जैसे एक्टर्स नज़र आ रहे हैं. फिल्म में शाहरुख ने भी गेस्ट अपीयरेंस में न दिखाई देते हैं.   

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- ब्रह्मास्त्र

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()