The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Brahmastra collection- This movie became Ranbirs second highest grossing film and Alias top film

Brahmastra बन गई आलिया के करियर की टॉप और रणबीर की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को फिल्म इंडिया में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी.

Advertisement
brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt,
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट.
pic
श्वेतांक
17 सितंबर 2022 (Updated: 17 सितंबर 2022, 09:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Brahmastra आलिया भट्ट के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. जबकि 'ये जवानी है दीवानी' को पीछे छोड़ते हुए रणबीर कपूर की दूसरी हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है.

'ब्रह्मास्त्र' ने अपने दूसरे शनिवार को 13.75 करोड़ से 14.75 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर ली है. फिल्म के साउथ इंडियन डब्ड वर्ज़न से 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है. यानी अब देशभर से 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई 191.30 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. इसमें 170.90 करोड़ रुपए फिल्म के हिंदी वर्ज़न से आए हैं. जबकि साउथ इंडियन वर्ज़न की कमाई 20 करोड़ रुपए के पार जा चुकी है. उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को फिल्म इंडिया में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी.

ऐसा करने के दौरान 'ब्रह्मास्त्र' ने 'ये जवानी है दीवानी' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. 2014 में आई इस फिल्म ने देसी टिकट खिड़की से 178 करोड़ रुपए कमाए थे. 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर के करियर की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 340 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'संजू' इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. और ऐसा लगता नहीं है कि 'ब्रह्मास्त्र' उसके आसपास पहुंच पाएगी.

दूसरी तरफ 'ब्रह्मास्त्र' आलिया भट्ट के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ज़ोया अख्तर डायरेक्टेड 'गली बॉय' के नाम था. डोमेस्किट बॉक्स ऑफिस से 'गली बॉय' ने 135 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.

ट्रेड के जानकार लोगों का मानना है कि रविवार को 'ब्रह्मास्त्र' 16-17 करोड़ रुपए कमा सकती है. क्योंकि फिल्म अब भी चर्चा में बनी हुई और लोग उसे देखना चाहते हैं. प्लस सिनेमाघरों में कोई ऐसी फिल्म भी रिलीज़ नहीं हुई, जो 'ब्रह्मास्त्र' का काम खराब कर सके.

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान नज़र आए थे. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो देखें: वीकेंड कलेक्शन में 'ब्रह्मास्त्र' ने 'सुल्तान' और 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()