The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Brahmastra 2: Post Ramayana Namit Malhotra will expand Astraverse starring Ranbir Kapoor

'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' भी बनाएंगे नमित मल्होत्रा?

चार साले पहले आई 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म ट्रिलजी की तरह प्लान हुई थी. उसे करण जौहर की कंपनी बना रही थी. मगर अब खेल बदल रहा है.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:33 PM IST)
Brahmastra part 2, Ranbir Kapoor
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 में आई थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana की तुलना Dune 3 और The Odyssey के किए जाने पर Namit Malhotra ने क्या जवाब दिया? CinemaCon में नमित मल्होत्रा ने Brahmastra 2 के बारे में क्या अपडेट दिया? क्या King के बाद Shahrukh Khan Sanjay Leela Bhansali की फिल्म करेंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'रामायण' के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे नमित!

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म ट्रिलजी की तरह प्लान हुई थी. रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म भी किया कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2:  देव' पर काम शुरू हो चुका है. और अब नमित मल्होत्रा ने भी ये फिल्म कन्फर्म कर दी है. वो लास वेगस में हो रहा सिनेमाकॉन अटेंड करने गए थे. दी क्लाइमैक्स इंडिया नाम के X पेज के मुताबिक उन्होंने अस्त्रवर्स को आगे ले जाने की बात कही है.

# 'एंजल एंड द बैडमैन' का टीज़र रिलीज़

1947 की क्लासिक फिल्म 'एंजल एंड द बैडमैन' का इसी नाम से नया वर्जन बना है. एंजल स्टूडियोज़ ने इसका टीज़र रिलीज़ किया है. इसके मुताबिक ये सीधा-सीधा रीमेक नहीं है. बल्कि इस बार कहानी और इंटेंस लग रही है. टीज़र में ऑस्कर अवॉर्डी टॉमी ली जोन्स, ज़ैकरी लेवी, नील मैकडॉना की झलक दिखी. जूलिया क्विंटाना के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अक्टूबर 2026 में रिलीज़ होगी.

# "रामायण सदियों पुरानी है, मगर आज भी प्रासंगिक है"

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश लास वेगस में हुए फिल्म ट्रेड शो सिनेमा कॉन 2026 में शामिल हुए. यहां अमेरिकन मीडिया ने उनसे रामायण के जुड़े ढेरों सवाल पूछे. फैंडेंगो चैनल ने उनसे पूछा कि 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' के सामने 'रामायण', जो सदियों पुरानी कहानी पर आधारित है, वो नई ऑडियंस को कैसे टारगेट करेगी? जवाब में नमित ने कहा, 

"अमेरिका में ही किसी ने मुझसे कहा था, कि आप हमें दुनिया और ब्रह्मांड की पहली कहानी सुनाने जा रहे हैं. हम अमरीकी इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते. आप एक टाइमलेस कहानी तो बता रहे हैं, लेकिन हम उसे पहली बार डिस्कवर करने वाले हैं. सदियों पुरानी हमारी रामायण पर बन रही इस फिल्म में हम नयापन देंगे. हर भारतीय का दिल इस कहानी से जुड़ा हुआ है. हमसे पहले हमारे पूर्वजों ने इसे देखा, इससे सीखा और इसे अलग-अलग रूप में महसूस किया. और ये आज भी उतनी ही प्रासंगिक है." 

'ड्यून 3' और 'दी ऑडिसी' से तुलना की बात पर नमित ने कहा, 

“इन एपिक्स जैसा बहुत कुछ लोग देख चुके हैं. अब लोग काफी ओपन माइंडेड हो गए हैं. और वो कुछ नया देखना चाहते हैं.”

# अक्टूबर में शुरू होगा कार्तिक-लव रंजन की फिल्म का शूट

कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर लव रंजन एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये एक रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म है. और इसकी शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगी. इससे पहले कार्तिक लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइज़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में काम कर चुके हैं.

# एक बार फिर भंसाली की रोमैंटिक फिल्म करेंगे शाहरुख खान! 

शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की 'देवदास' की थी. अब ख़बर है कि ये दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. ये ख़बर ही नहीं, बल्कि फिल्म का संभावित प्लॉट भी सामने आ गया है. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें शाहरुख का किरदार करियर के मुश्किल दौर में होता है. तब उसकी मुलाक़ात एक ऐसी आंत्रप्रेन्योर से होती है, जिसका स्टार्टअप सक्सेसफुल है. शाहरुख के किरदार को इस बिजनेस वुमन से प्यार हो जाता है. फिलहाल तो शाहरुख 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं. संभवत: 'किंग' के बाद वो भंसाली की ये फिल्म करेंगे. हालांकि अभी इस बारे में शाहरुख या भंसाली की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का नया टीज़र आया

संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' का नया टीज़र आया है. इसमें साल 1934 में RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी की वर्धा में हुई मुलाकात की झलक है. दोनों जातिवाद के परिणामों और उसे ख़त्म करने पर विमर्श कर रहे हैं. संजय दत्त इस फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकरनी के रोल में हैं. साथ ही वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर की 'धूम 4' के लिए अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को आगे खिसका दिया?

Advertisement

Advertisement

()