फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी और ज़रूरी खबरें आपको यहां मिल जाती हैं. कम समयमें ज़्यादा खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज के फिल्मीअपडेट में पढ़िए विशाल भारद्वाज की नई फिल्म के बारे में जिसमें तब्बू नज़र आनेवाली हैं. साथ ही शाहरुख खान के बारे में जिन्हें इंटरनेट पर लोगों ने ज़बरदस्तीट्रोल कर दिया. 1. शूजीत सरकार की 'डीप 6' का बुसान फिल्म फेस्टिवल में होगाप्रीमियर पहली खबर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की. जो छह अक्टूबर से 15 अक्टूबरतक चलने वाला है. इस फेस्टिवल में शूजीत सरकार के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डीप 6'का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. मधुजा मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्मफेस्टिवल के 'अ विंडो ऑफ एशियन सिनेमा' सेक्शन में दिखाई जाएगी.View this post on InstagramA post shared by Tillotama Shome (@tillotamashome)तिलोतमा, चंदन रॉय, सुमित ठाकुर और माया घोष स्टारर इस फिल्म की कहानी का सेटकोलकाता का है. जहां एक औरत, राजनीति में कदम रखना चहती है. मूवी में लेट एक्टरसौमित्र चटर्जी का भी गेस्ट अपीरिएंस होगा.2. विशाल भारद्वाज की फिल्म में दिखेंगे तब्बू, अली फज़ल और वामिकाफिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका नामहोगा 'खूफिया'. ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी. मूवी में तब्बू, अली फज़ल,आशीष विद्यार्थी, वामिका गब्बी नज़र आएंगे. तब्बू का विशाल भारद्वाज के साथ येतीसरा प्रोजेक्ट होगा. दोनों इससे पहले 'मकबूल' और 'हैदर' में साथ काम कर चुके हैं.Justice gets personal. I’m extremely thrilled to share Khufiya with you, a spythriller inspired by true events. Coming soon, only on Netflix.@NetflixIndia#Tabu@AshishVid@alifazal9@GabbiWamiqa@sreekar_prasad@rekha_bhardwaj@aasmaanbhardwaj@officialvbfilmspic.twitter.com/lbJm24l8Gg— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) September 16, 2021इस फिल्म की कहानी क्या होगी अभी इससे पर्दा नहीं उठा है. जैसे ही कुछ पता लगेगा हमआपको फौरन अपडेट दे देंगे. विशाल भारद्वाज ने आखिरी फिल्म डायरेक्ट की थी साल 2018में आई 'पटाखा'. जिसमें राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा नज़र आए थे. 3. कियाराअडवाणी को मिलेगा स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड कियारा अडवाणी हाल ही मेंफिल्म 'शेरशाह' में नज़र आई थीं. जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब खबर है किइस फिल्म के लिए कियारा को स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित कियाजाएगा. प्रियदर्शनी एकेडमी ने अपनी 37वीं एनिवर्सरी पर इस सम्मान की घोषणा की.एकेडमी का मानना है कि कियारा ने कम समय में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. उनका नामविद्या बालन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेसके साथ लिया जाता है. 4. डिस्कवरी के एडवेंचर शो में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखेंगेविक्की कौशल सिनेमा शो के एक एपिसोड में हमने आपको बताया था कि अजय देवगन जल्द हीबेयर ग्रिल्स के साथ 'इन टू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' शो में नज़र आएंगे. अब खबरहै कि डिस्कवरी के इस फेमस शो का हिस्सा विक्की कौशल भी बन सकते हैं. रिपोर्टस केमुताबिक अजय देवगन के बाद विक्की कौशल इसके एक एपिसोड की शूटिंग करेंगे. जो मालदीवमें की जाएगी. फिलहाल अजय देवगन भी इसकी शूटिंग मालदीव में ही करेंगे. इस शो कोडिस्कवरी प्लस ऐप पर रिलीज़ किया जाएगा. ये एक सर्वाइवल रिएलिटी शो है. जिसमें कईइंडियन सेलिब्रिटीज़ जैसे अक्षय कुमार, रजनीकांत, पीएम मोदी भी दिखाई दे चुके हैं.5. प्रियंका चोपड़ा को 'द प्रड्यूसर गिल्ड ऑफ अमेरिका' ने नया सदस्य चुना प्रियंकाचोपड़ा को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका यानी पीजीए का नया सदस्य चुन लिया गया है.पीजीए एक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है जो फिल्म, टीवी और न्यू मीडिया मेंप्रोडक्शन टीम के सभी सदस्यों को सिक्योरिटी देती है और उनका प्रमोशन भी करती है.स्क्रिप्टेड, नॉन-फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और न्यू मीडिया क्षेत्र में इसकेआठ हज़ार से अधिक मेंबर्स हैं. पीजीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका को नएसदस्य बनाए जाने की अनाउंसमेंट की है. 6. दिलीप कुमार का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट बंदकर दिया जाएगा दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 07 जुलाई को निधन हो गया. अब उनकेफैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने बताया कि वो दिलीप कुमार का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंटबंद करने जा रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो कीसहमति के बाद ही इस डिसिज़न को लिया गया है. फैसल ने दिलीप साब के अकाउंट से ट्वीटकिया. लिखा, ''काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद सायरा बानो जी की सहमति से मैंनेप्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है. आपकेनिरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.''After much discussion and deliberation and with the consent of Saira Banu ji, Ihv decided to close this twitter account of beloved Dilip Kumar Saab. Thank youfor your continuous love and support. -Faisal Farooquipic.twitter.com/NAabHe1DZu— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 15, 2021इसी अकाउंट से ही दिलीप कुमार और सायरा बानो के हेल्थ अपडेट शेयर किए जाते थे. उनकेनिधन के खबर की पुष्टी भी इसी अकाउंट से दी गई थी. मगर अब उनका ये अकाउंट बंद करदिया जाएगा.7. ट्विटर पर ट्रेंड हुए #BoycottShahRukhKhan का बीजेपी कनेक्शनअब बात शाहरुख खान की. जिनके पीछे आज ट्विटर के कुछ यूज़र्स हाथ-पैर मुंह धोकर नहींबल्कि नहा-धोकर पड़ गए हैं. दरअसल सुबह से ट्विटर पर एक हैशटैग चल रहा है.#BoycottShahRukhKhan. इसकी वजह और इसका ओर-छोर उनकी आने वाली एक फिल्म है. लेकिनइस हैशटैग के अंडर लोगों ने शाहरुख खान के पुराने वीडियोज़ भी भुना लिए, पुरानेइंटरव्यूज़ भी चला दिए, उनकी फिल्में, उनके रोल यहां तक की पुरानी फोटोज़ तक कोनहीं छोड़ा. लोगों ने शाहरुख की एक तस्वीर शेयर करनी शुरू की. जिसमें वो पाकिस्तानके पीएम इमरान खान के साथ दिख रहे हैं. उनके पुराने टॉलरेंस और इनटॉलरेंस वालेइंटरव्यूज़ खोज निकाले. और तो और जब कुछ समझ नहीं आया तो सुशांत सिंह राजपूत औरजिया खान को भी मामले में घसीट लाए. इनसाइडर-आउटसाइडर की बात करने लगे.हमने बहुत खोज-बीन की तो पता चला इस ट्रेंड की शुरुआत की बीजेपी हरियाणा के आईटीसेलइंचार्ज अरुण यादव ने. उन्होंने एक लाइन की फुलझड़ी छोड़ी. लिखा, ''मैं शाहरुख खानकी फिल्मों का बहिष्कार करता हूं.'' बस आग अपने आप लग गई. ये सिलसिला ऐसा बढ़ा किट्वीट्स की बाढ़ आ गई. हमने उन्हें फोन घुमाया. अरुण से पूछा कि आखिर शाहरुख केपीछे वो क्यों पड़े हैं? तो सुई सुदर्शन न्यूज़ वाले सुरेश चव्हाणके की तरफ घूम गई.वही सुरेश चव्हाणके जिन्होंने नौकरशाही जिहाद से लेकर सिविल सेवाओं में मुस्लिमोंकी कथित घुसपैठ की बात कही थी और खूब कायदे से ट्रोल हुए थे. अरुण ने कहा, ''दो-तीनदिन से शाहरुख खान की टीम लगातार सुदर्शन न्यूज़ के मालिक सुरेश चव्हाणके, जो काफीहिंदुत्व रिलेटेड न्यूज़ उजागर करते है, उनके खिलाफ ट्रेंड चला रहे हैं. उनके खिलाफदेशद्रोही सुरेश चव्हाणके जैसे ट्रेंड चल रहे थे. शाहरुख के फैन क्लब्स और उनकी टीमसुरेश के खिलाफ ये ट्रेंड चलवा रहे हैं. क्योंकि उन्होंने अपने टीवी चैनल पर शाहरुखकी फिल्म 'पठान' को लेकर बातें कही थीं. तब से वो अग्रेसिव होकर उनके पीछे पड़ेहैं. तो बस मैं उन्हें सपोर्ट कर रहा हूं और उसी के चलते मैंने ये ट्वीट किया है.''सुरेश चव्हाणके ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया. उन्होंने भी आरोप लगाया कि शाहरुख खानकी गैंग उनके पीछे पड़ी हुई है. उन्होंने शाहरुख के फैंस को भाड़े का टट्टू भी कहडाला. वैसे जिन्हें पता नहीं है उन्हें बता दें कि अभी तक शाहरुख की 'पठान' की ऑफिशियलअनाउंसमेंट तक नहीं हुई है. फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है मगर ये सिर्फ एकटेंटेटिव टाइटल है. खैर, कुछ लोग इस हिंदू-मुस्लिम के चक्कर में ऐसा पड़े किआमिर-सलमान तक की फिल्मों को बॉयकॉट करने की बात करने लगे.8. एक्टर सोनू सूद के घर और ऑफिस पहुंची आईटी डिपार्टमेंट की टीम15 सितंबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्टर सोनू सूद से जुड़े छह जगहों का सर्वेकिया. ये सर्वे क्यों किया जा रहा है इस विषय पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर सेअभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटीअधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स कीजांच कर रहे हैं. साथ ही उन संस्थाओं की भी जांच की जा रही है, जिनसे सोनू सूदजुड़े हुए हैं. कोरोनाकाल में सोनू सूद ने बहुत से लोगों की मदद की थी. उनके इस कामकी तारीफ हुई. खैर, सोनू के यहां आईटी डिपार्टमेंट की टीम के पहुंचने के बाद लोगोंके रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं. लोगों का कहना है कि सरकार सोनू को डराना चाहतीहै बस. इसलिए उनके घर पर ये सर्वे हो रहा है. कुछ लोगों ने तो मज़े भी लिए. कहा-''बाद में पता चलेगा कि आईटी सेल वाले खुद सोनू सूद के घर उनसे मदद मांगने गए थे.''9. सलमान खान के बाद करीना कपूर को एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोकाबीते दिनों सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. एयरपोर्ट परसिक्योरिटी जांच के लिए सलमान खान को रोका गया था. जिसके बाद उन्हें रोकने वालेऑफिसर की खूब तारीफ भी हुई थी. अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. जिसमेंएयरपोर्ट पर करीना कपूर खान को चेकिंग के लिए रोक लिया गया. वीडियो में करीना, सैफअली खान और अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर जाती हुई दिखती हैं. View this post on Instagram A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)सैफ तो एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं लेकिन करीना कपूर के पेपर्स जांचने के लिएउन्हें रोका जाता है. सारी चेकिंग के बाद वो भी अंदर चली जाती हैं. लोग अब इसवीडियो में दिख रहे ऑफिसर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. और करीना का ये वीडियोवायरल हो गया है.आज की बड़ी खबरें इतनी ही. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसेरोज़ शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.