The Lallantop
Advertisement

गुस्साए प्रोड्यूसर ने सलमान से कहा, इसके बाद कोई फिल्म ऑफर नहीं करूंगा

प्रोड्यूसर Boney Kapoor ने बताया कि Salman Khan को Wanted करने के लिए कैसे मनाया.

Advertisement
pic
19 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2024, 06:23 PM IST)
Salman Khan
सलमान खान की इस फिल्म ने उनका बड़े पर्दे पर कमबैक करवाया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. कुछ ऐसी जिन्हें सिनेमा इतिहास की कल्ट फिल्में भी कहा जाता है. ऐसी ही उनकी एक फिल्म आई 2009 में. जिसका नाम था Wanted. इस फिल्म ने सलमान खान बड़े पर्दे पर कमबैक कराया. इसके बाद से उनका करियर ग्राफ ऊपर उठता ही चला गया. फिल्म के प्रोड्यूसर Boney Kapoor ने बताया कि सलमान को ये फिल्म करने के लिए उन्होंने कैसे मनाया था.

बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये टीवी शो Jhalak Dikhhla Jaa 11 का है. जहां एक कंटेस्टेंट 'वॉन्टेड' के गाने 'मेरा ही जलवा' पर डांस करते हैं. परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद बोनी कपूर 'वॉन्टेड' और सलमान को ये फिल्म अप्रोच करने का किस्सा सुनाते हैं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का ऑफर लेकर वो दो बार सलमान के पास गए. मगर सलमान के टाइट शेड्यूल की वजह से उनसे मिल नहीं पाए.  बोनी बताते हैं -

''तीसरे दिन मैं गया और मैंने सलमान से कहा, मैं अब इसके बाद दोबारा कभी नहीं आऊंगा. अगर तुम्हें मेरी ये फिल्म पसंद नहीं आई तो मैं इसके बाद कभी तुम्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं करूंगा. तुम बस आना और ये फिल्म देखना.''

बोनी ने बताया कि उन्होंने साल 2007 से ही इस फिल्म को लिखना शुरू कर दिया था. उन्होंने ठान लिया था कि इस फिल्म को सलमान के साथ ही बनाना चाहते थे. प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म महेश बाबू की तेलुगु फिल्म 'पोकिरी' का हिंदी रीमेक थी. जो 2009 में हिंदी में फिर से बनी. सलमान खान की ये पिक्चर सुपरहिट हुई. इसमें सलमान के साथ आयशा टाकिया, विनोद खन्ना भी थे. उस वक्त इस पिक्चर ने वर्ल्ड वाइड करीब 95 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.

'वॉन्टेड' ने सलमान के करियर को न सिर्फ डूबने से बचाया बल्कि इस फ़िल्म के बाद उनका स्टारडम कई गुना बढ़ गया. वो एक बैंकेबल स्टार बन गए. जिसके नाम से ही फ़िल्म चल जाती है. नई जनरेशन सलमान से कनेक्ट कर चुकी थी. उनकी फिल्मों के सिंपल बट कैची डांस स्टेप्स को बच्चों ने खूब पसंद किया. कहते हैं न एक बार बच्चों ने किसी को पसंद कर लिया फ़िर उसे रोका नहीं जा सकता. लिहाज़ा आज इतने सालों बाद भी सलमान उसी मजबूती के साथ इंडस्ट्री में पैर गड़ाए हुए हैं.

वीडियो: सलमान खान की 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना और 200 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शूट होगा गाना

Advertisement

Advertisement

()