बेटे आर्यमान के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले बॉबी देओल, "मुझे स्ट्रेस होता है..."
बॉबी देओल पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि उनके बेटे आर्यमान फिल्मों में आने वाले हैं.

स्टार किड्स का फिल्मी डेब्यू हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. हर साल की शुरुआत में एक लिस्ट बनती है जहां अनुमान लगाया जाता है कि इस साल किस स्टार किड का डेब्यू होने वाला है. बीते कुछ सालों में Shah Rukh Khan, Sunny Deol, Chunkey Pandey जैसे एक्टर्स के बच्चे फिल्मों में आए. अब Bobby Deol के बेटे Aryaman Deol भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में बॉबी ने इस बारे में बात की है. हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में उनसे बेटे आर्यमान और धरम के बारे में पूछा गया. बॉबी ने कहा,
बॉबी ने ये साफ नहीं किया कि किस प्रोजेक्ट से आर्यमान अपना डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि वो पहले ही ये कह चुके हैं कि वो अपने बेटों को लॉन्च नहीं करने वाले. बॉबी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में भी अपने बेटों के बारे में बात की थी. तब उन्होंने कहा था,
बहरहाल बॉबी के बेटे आर्यमान किस फिल्म से अपना डेब्यू करते हैं, ये देखना होगा. बाकी बॉबी की बात करें तो वो हाल ही में आर्यन खान की सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नज़र आए थे. उसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘बंदर’, ‘अल्फा’ और ‘जन नायगन’ जैसे नाम हैं.
वीडियो: 'जब मेरे पास काम नहीं था, तब...', बॉबी देओल ने सुनाई अपनी 'संघर्ष के दिनों' की कहानी

.webp?width=60)

