'देवरा' में बॉबी देओल और सैफ अली खान मिलकर Jr. NTR से भिड़ेंगे!
Devara के मेकर्स ने एक बहुत ज़रूरी रोल के लिए Bobby Deol को अप्रोच किया है.

Ranbir Kapoor की Animal के बाद Bobby Deol की पॉपुलैरिटी फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गई है. उनकी झोली में दनादन फिल्में गिरती जा रही हैं. Kanguva, NBK 109 और अनुराग कश्यप की एक फिल्म के अलावा अब बॉबी का नाम Devara से भी जुड़ रहा है. बताया जा रहा है कि 'देवरा पार्ट वन' में बॉबी बहुत खूंखार रोल में दिखाई दे सकते हैं.
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'देवरा' के मेकर्स ने एक बहुत ज़रूरी रोल के लिए बॉबी देओल को अप्रोच किया है. उनका डिस्कशन फाइनल स्टेज पर है. अब जल्द ही बॉबी फिल्म की कास्टिंग में शामिल हो जाएंगे. और जल्द ही इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं. एचटी टाइम्स ने सोर्स के हवाले से खबर चलाई. लिखा,
हालांकि मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. इसलिए लल्लनटॉप अभी इस खबर की पुष्टी नहीं करता. बीते दिनों ये खबर आई थी कि 'देवरा' का एक एक डायलॉग लीक हो गया था. जिसके बाद मेकर्स ने कुछ नए और कड़े नियम-कानून बना दिए थे. जैसे सेट पर किसी के भी सेल फोन अलाउ नहीं हैं. टीम ने सेट पर बहुत कड़ी सिक्योरिटी कर दी है. टीम के लिए इस वक्त सबसे ज़रूरी ये है कि प्रोजेक्ट को सेफ और कॉन्फिडेंशल रखा जाए.
वहीं जनता के बीच 'देवरा' की काफी डिमांड है. बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि इसके थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपए के बिके हैं. कोरताला सिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट भी 200 से 250 करोड़ रुपए का है. ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपना पूरा का पूरा बजट रिकवर कर लिया है. फिल्म के हिंदी राइट्स, जिसे करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट करेंगे, उसे 50 करोड़ रुपए में बेचा गया है. अब जनता इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देती है ये तो 10 अक्टूबर को पता चलेगा. जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
वीडियो: बॉबी देओल घर में टहल रहे थे, देखा कि गाड़ी का कांच टूटा हुआ है

.webp?width=60)

