The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Black Panther Wakanda Faorever box office collection in India and world wide

मार्वल की 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई कर ली

सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने बहुत बढ़िया कमाई कर ली है.

Advertisement
Black Panther
मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का पोस्टर.
pic
मेघना
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 06:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. 'ब्लैक एडम' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 350 मिलियन डॉलर

ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एडम' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,843 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 'ब्लैक एडम' का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

2. 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' ने इंडिया में कमाए 50 करोड़ रुपए

मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ इंडिया में 50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 

Image embed

मूवी ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. इसका रिव्यू भी आप हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

3. करण जौहर की 'रॉकी और रानी...' की रिलीज़ डेट आ गई

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज़ डेट आ गई. करण जौहर ने पोस्ट करके बताया कि फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी. इस मूवी से करण, सात साल बाद डायरेक्शन फील्ड में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र भी होंगे.

4. काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर आ गया है

काजोल की अपकमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर आ गया. एक्ट्रेस रेवती के डायरेक्शन में बनी इस इमोशनल फिल्म की कहानी एक मां की है. जिसके बेटे को जानलेवा बीमारी है. जिसका आखिरी सपना पूरा करने के लिए वो हर हद तक जाती है. 

Image embed

फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा और राहुल बोस भी होंगे. मूवी 09 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

5. राजामौली ने बताया, RRR के सीक्वल पर हो रहा है काम

राजामौली ने RRR 2 के बनने की खबरों पर मोहर लगा दी है. उन्होंने एक इंटरनेशनल इवेंट में कहा कि उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद RRR के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं. राजामौली ने कहा-
''मेरे पिता मेरी सभी फिल्मों के स्टोरी राइटर रहे हैं. हमने RRR 2 के बारे में थोड़ा डिस्कस किया. अब वो फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं.''

6. अक्षय ने कहा, लोगों की सुविधा के लिए कम करेंगे फीस

अक्षय कुमार बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स समिट में पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि वो जनता के लिए अपनी फीस कम करेंगे. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मौजूदा जो चीज़ें हैं उन्हें बदलने की ज़रूरत है. अक्षय ने कहा, ''ऐसी और भी बहुत सी चीज़ें हैं जिन्हें करने की ज़रूरत है और सिर्फ एक्टर्स को ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर्स और थिएटरों को भी. मैं आपको बताता हूं कि मैं अपनी फीस 30-40 परसेंट कम करना चाहता हूं. यह समझने की ज़रूरत है कि अभी मंदी का समय भी है. दर्शकों के पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए सीमित पैसा है. वह इस पर इतना खर्च नहीं कर सकते.''

7. प्रड्यूसर्स एसोसिएशन की डिमांड, डब्ड फिल्मों को न मिले प्राथमिकता

तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने डिमांड की है कि फेस्टिवल रिलीज़ पर डब्ड फिल्मों को प्राथमिकता न दी जाए. काउंसिल ने जो स्टेमेंट जारी किया है उसमें लिखा है कि सिर्फ तेलुगु फिल्मों को ही फेस्टिवल रिलीज़ के लिए प्रेफरेंस दी जाए. बताया जा रहा है कि इस डिसिज़न से थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' और अजीत की 'थुनिवु' जैसी फिल्मों को बड़ा नुकसान हो सकता है. अब एक्सीबिटर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

वीडियो: KGF स्टार यश ने साउथ सिनेमा का मज़ाक उड़ाने पर बड़ी बात कही दी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()