बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे. उन्हें 44 लाख रुपए इनाम के तौर पर मिलेहैं. फिनाले में उन्होंने हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को पीछे छोड़दिया. हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं, वहीं विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे. जानतेहैं बिग बॉस के पिछले 10 सीज़न्स के विनर्स रहे सेलिब्रिटीज़ अब क्या कर रहे हैं.1. बिग बॉस 1 विजेता: राहुल रॉयएक फिल्म के सीन में राहुल रॉय. Source: YouTubeबिग बॉस के पहले सीज़न को अरशद वारसी ने होस्ट किया था. ये सीज़न 3 नवंबर 2006 सेशुरू होकर 26 जनवरी 2007 को खत्म हुआ था. राहुल रॉय को ये शो जीतने पर 1 करोड़ रुपएमिले थे. राहुल के करियर की सबसे सफल फ़िल्म 1990 में आई उनकी पहली फ़िल्म 'आशिकी'थी. 2006 से वो इस कोशिश में हैं कि उनका एक्टिंग करियर दोबारा चल पड़े. उन्होंने2006 में 'नॉटी बॉए' जैसी भुला दी गई फ़िल्म भी की. इसके बाद उन्होंने मूवीप्रोडक्शन में भी अपना हाथ आज़माया. 2011 में उनके प्रोडक्शन तले भोजपुरी फ़िल्म'ऐलान' आई थी, जिसमें उन्होंने और मनोज तिवारी ने एक्टिंग की थी. एक्टिंग औरप्रोडक्शन में अपनी धाक न जमा पाने के बाद राहुल ने नवंबर 2017 में बीजेपी जॉइन करली.राहुल रॉय को पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते मंत्री विजय गोयल.2. बिग बॉस 2 विजेता: आशुतोष कौशिकआशुतोश कौशिक को बिग बॉस 2 के विनर की ट्रॉफ़ी देते अक्षय कुमार.बिग बॉस के दूसरे सीज़न में अरशद वारसी को रीप्लेस करते हुए शिल्पा शेट्टी होस्टबनी थीं. ये सीज़न 17 अगस्त 2008 से शुरू होकर 22 नवंबर 2008 को खत्म हुआ था.आशुतोष कौशिक विनर बने तो उन्हें एक करोड़ रुपए की इनामी राशी दी गई थी. बिग बॉसजीतने से पहले आशुतोष 2007 में एमटीवी रोडीज़ सीज़न 5 के विनर रहे थे. 2008 के बादलगभग पांच साल तक वो किसी फ़िल्म या सीरियल में दिखाई नहीं दिए. 2013 में अरशदवारसी के साथ उन्होंने फ़िल्म 'जिला गाजियाबाद' की. वो सोनी नेटवर्क पर आने वालेरिएलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' और इमेजिन टीवी चैनल के रिएलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया लेजाएंगे' में भी दिखाई दिए थे.2013 में आशुतोष फ़िल्म 'शॉर्टकट रोमियो' में एक छोटे से रोल में नज़र आए थे.3. बिग बॉस 3 विजेता: बिंदु दारा सिंहबिंदु दारा सिंह को ट्रॉफ़ी देते अमिताभ बच्चन.बिग बॉस के तीसरे सीज़न के होस्ट रहे थे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन. ये सीज़न4 अक्टूबर 2009 से 26 दिसंबर 2009 तक चला था. इसके विनर बिंदु दारा सिंह ने एककरोड़ रुपए जीते थे. बिंदु मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह के बेटे हैं. बिंदु नेकई फ़िल्म्स, सीरियल्स और रिएलिटी शोज़ में काम किया है. 2013 में उन पर आईपीएल मेंहुई स्पॉट फ़िक्सिंग से लिंक होने के कथित आरोप भी लगे, जिसके चलते उनकी गिरफ़्तारीभी हुई थी. बिग बॉस के 11वें सीज़न में वो शिल्पा शिंडे को सपोर्ट कर रहे हैं. बिगबॉस का तो नहीं पता, लेकिन बिंदु चाहते हैं कि ये सीज़न शिल्पा जीतें.अपनी पत्नी डीना उमारोवा के साथ बिंदु.4. बिग बॉस 4 विजेता: श्वेता तिवारीश्वेता तिवारी को बिग बॉस जीतने पर एक करोड़ रुपए मिले थे.चौथे सीज़न को होस्ट किया था सलमान ख़ान ने. इस सीज़न की विजेता श्वेता तिवारी कोभी इनाम में एक करोड़ की राशि मिली थी. इस सीज़न का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2010 कोआया था और फ़ाइनल हुआ था 8 जनवरी 2011 को. श्वेता तिवारी को सबसे ज़्यादा पहचानाजाता रहा है 'कसौटी ज़िंदगी की' सीरियल में निभाए गए उनके किरदार प्रेरणा से.श्वेता को आखिरी बार जिस सीरियल में देखा गया उसका नाम था 'बेगूसराय'(2016). इसमेंश्वेता के कैरेक्टर का नाम बिंदिया ठाकुर था. श्वेता कई फ़िल्मों, रिएलिटी शोज़ औरटीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं. उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी. साल 2007में डाइवोर्स हो गया था. श्वेता ने कई बार मुखर होकर बताया है कि राजा चौधरी उन्हेंशराब पीकर पीटा करता था. इन दोनों की बेटी है पलक. तिवारी ने 2013 में एक्टर अभिनवकोहली से शादी कर ली थी. 2016 में उनका बेटा हुआ रेयांश. आगे उनकी फ़िल्म 'Rare &Dare: Six X' आने वाली है.श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शोदी की तस्वीर.5. बिग बॉस 5 विजेता: जूही परमारटीवी की कुमकुम यानी जूही परमार की बिग बॉस की ट्रॉफ़ी के साथ तस्वीर.इस सीज़न के होस्ट थे संजय दत्त. ये सीज़न 2 अक्टूबर 2011 से शुरू होकर 7 जनवरी2012 तक चला था. जूही परमार आखिरी बिग बॉस विजेता थीं, जिन्हें जीतने पर एक करोड़रुपए मिले थे. जूही को सबसे ज़्यादा 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' सीरियल की कुमकुम केतौर पर जाना जाता है. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और रिएलिटी शोज़ में काम किया है.फ़िलहाल कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले पौराणिक सीरियल 'शनि' में काम कर रहीहैं. 2017 के आखिर में वो ख़बरों में रहीं. वजह थी उनके पति सचिन श्रॉफ़ के साथउनका आपसी सहमति से डाइवोर्स फ़ाइल करना.जूही परमार और सचिन श्रॉफ़.6. बिग बॉस 6 विजेता: उर्वशी ढोलकियाबिग बॉस विनर की ट्रॉफ़ी हाथ में थामे उर्वशी ढोलकिया.चौथा सीज़न होस्ट करने के बाद बिग बॉस में बतौर होस्ट सलमान ने छठे सीज़न में वापसीकी. 7 अक्टूबर 2012 से लेकर ये सीज़न 12 जनवरी 2013 तक चला. उर्वशी ढोलकिया को बिगबॉस 6 जीतने पर 50 लाख रुपए मिले. ढोलकिया ने 'देख भाई देख', 'कभी सौतन कभी सहेली','कसौटी ज़िंदगी की' जैसे सीरियल्स में काम किया है. उर्वशी सबसे ज़्यादा पॉपुलर ही'कसौटी ज़िंदगी की' सीरियल में निभाए गए नेगेटिव कैरेक्टर कोमलिका बसु से हुईं.फ़िलहाल वो कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाले सीरियल 'चंद्रकांता' में रानी इरावतीका किरदार निभा रही हैं.सीरियल 'चंद्रकांता' में रानी इरावती के किरदार में उर्वशी ढोलकिया.7. बिग बॉस 7 विजेता: गौहर ख़ानतनीषा मुखर्जी, सलमान ख़ान और गौहर ख़ान.बिग बॉस 7 भी सलमान ख़ान ने होस्ट किया. गौहर ख़ान को जीतने पर 50 लाख रुपए मिलेथे. ये सीज़न 15 सितंबर 2013 से शुरू होकर 28 दिसंबर 2013 को खत्म हुआ था. गौहर नेअपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उनकी पहली फ़िल्म रही थी 'रॉकेटसिंह: सेल्समैन ऑफ़ द ईयर (2009). गौहर 'गेम', 'इशकज़ादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार 2017 में आई विद्या बालनस्टारर फ़िल्म 'बेगम जान' में देखा गया था. बिग बॉस 11 में भी उन्होंने गेस्टअपीयरेंस दिया था.फ़िल्म 'बेगम जान' के एक सीन में विद्या बालन और गौहर ख़ान.8. बिग बॉस 8/ हल्ला बोल विजेता: गौतम गुलाटीबिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी.21 सितंबर 2014 से 3 जनवरी 2015 तक ये रिएलिटी शो सलमान ने होस्ट किया. उनके बाद 3जवनरी से 31 जनवरी तक बाकी बचे पांच कंटेस्टेंट के साथ इस शो का नाम हो गया 'हल्लाबोल' और होस्ट बन गईं फ़राह ख़ान. 'हल्ला बोल' में बिग बॉस के पुराने सीज़न्स केपांच पार्टिसिपेंट्स भी जुड़े. से शो जीतकर गौतम गुलाटी को 50 लाख रुपए की इनामीराशि मिली. बिग बॉस से पहले गौतम गुलाटी को 'दिया और बांति' सीरियल से पॉपुलेरिटीमिल गई थी. 2015 में वो 'झलक दिखला जा रीलोडड' के पार्टिसिपेंट भी रहे. उन्होंनेकुछ फ़िल्मों में भी काम किया है. 2016 में गौतम ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक'अज़हर' में रवि शास्त्री का किरदार निभाया था. वो आखिरी बार 2017 में आई राजकुमारराव और श्रुति हासन स्टारर फ़िल्म 'बहन होगी तेरी' में नज़र आए थे.'कपिल शर्मा' शो में 'बहन होगी तेरी' फ़िल्म के प्रोमशन के लिए आई स्टार कास्ट.9. बिग बॉस 9 विजेता: प्रिंस नरूलाप्रिंस नरूला ने अपना करियर पीटीसी मिस्टर पंजाब 2014 में पार्टिसिपेंट के तौर परशुरू किया था.सीज़न 9 को भी सलमान ख़ान ने होस्ट किया था. इसका पहला एपिसोड आया 11 अक्टूबर 2015को और फ़ाइनल एपिसोड आया था 23 जनवरी 2016 को. प्रिंस नरूला को भी बिग बॉस जीतने पर50 लाख रुपए मिले थे. प्रिंस मॉडल और एक्टर हैं. प्रिंस नरूला ने अपना करियर पीटीसीमिस्टर पंजाब 2014 में पार्टिसिपेंट के तौर पर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने एकके बाद एक तीन रिएलिटी शोज़ जीते. रोडीज़ सीज़न 12, स्प्लिट्सविला 8 और बिग बॉस 9.फ़िलहाल वो एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'बढ़ो बहू' में लकी नाम केलड़के का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं.एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'बढ़ो बहू'.10. बिग बॉस 10 विजेता: मनवीर गुर्जरबिग बॉस 10 विनर की ट्रॉफ़ी थामे मनवीर गुर्जर.इस सीज़न में आम लोगों की भी पार्टिसिपेंट के तौर पर एंट्री हुई थी. इस शो के भीहोस्ट थे सलमान ख़ान. ये सीज़न 16 अक्टूबर 2016 से 28 जनवरी 2017 तक चला. बिग बॉसजीतने के बाद न सिर्फ़ मनवीर गुर्जर को 50 लाख रुपए मिले बल्कि उनकी ज़िंदगी ही बदलगई. नोएडा के रहने वाले मनवीर बताते हैं कि वो पहले किसान थे और उन्होंने दिल्लीयूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. मनवीर जल्द ही एक बॉलीवुड फ़िल्म में भी नज़र आने वालेहैं. फ़िल्म का नाम होगा 'आज की अयोध्या'. शूटिंग शुरू भी हो चुकी है. इसे डायरेक्टकर रहे हैं नरेश दुदानी और स्क्रिप्ट लिखी है अनंत कुमार ने. फ़िल्म की हीरोइन हैंश्रद्धा दास, जिन्हें इससे पहले नवाज़ुद्दीन सिद्धीकी की फ़िल्म 'बाबूमोशायबंदूकबाज़' में देखा गया था.'आज की अयोध्या' फ़िल्म की पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर. लाल जैकेट पहले मनवीर.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:सट्टा बाजार में शिल्पा शिंदे पर इतने पैसे लगे हैं कि जीरो गिनना मुश्किल हैये है साउथ का वो ओछा सिनेमा जिस पर हंसिका मोटवानी को गर्व हैबिग बॉस-10 के विनर मनवीर गुर्जर को अब उनके फैंस ने फंसाया--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: