The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Big Blow to Thalapathy Vijay Jana Nayagan as Film Suffers 120 Crore Loss

प्राइम वीडियो ने थलपति विजय की 'जन नायगन' 120 करोड़ में खरीदी और अब डील कैंसिल कर दी!

अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 'जन नायगन' के साथ अपनी डील आखिर क्यों खत्म कर दी?

Advertisement
thalapathy vijay, jana nayagan,
थलपति विजय अब फुलटाइम पॉलिटिक्स में उतर गए हैं. उन्होंने TVK नाम की पार्टी भी बनाई है.
pic
शुभांजल
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 01:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan उनके फिल्मी करियर का अंतिम प्रोजेक्ट है. मेकर्स की जैसी तैयारी थी, उस हिसाब से इसे 09 जनवरी को ही रिलीज़ हो जाना था. मगर सेंसर बोर्ड के अड़ंगे और कोर्ट-कचहरी के कारण दो महीने बाद भी इसकी कोई खोज-खबर नहीं है. लगातार होती देरी के कारण प्रोड्यूसर्स पहले ही काफी नुकसान झेल चुके हैं. खबर है कि अब Amazon Prime Video ने भी इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया है.

प्राइम वीडियो ने पिछले साल विजय की फिल्म के सभी वर्जन्स के ओटीटी राइट्स खरीद लिए थे. इसके लिए उन्होंने मेकर्स को 120 करोड़ रुपए चुकाए थे. मगर जब फिल्म डिले हुई तो प्रोड्यूसर्स और उनके बीच खींचा-तानी शुरू हो गई. उन्हें उम्मीद थी कि मद्रास हाई कोर्ट के फैसले के बाद 'जन नायगन' को हरी झंडी मिल जाएगी. 09 मार्च को सेंसर बोर्ड की रिवाइज़िंग कमिटी फिल्म को दोबारा रिव्यू भी करनी वाली थी. मगर अंतिम समय पर एक कमिटी मेंबर की तबियत बिगड़ी और इस प्रोसेस को फिर से टाल दिया गया.

Embed

रिपोर्ट्स हैं कि इस घटना के बाद प्राइम वीडियो वालों ने अपना मन बदल लिया है. फिल्म कब आएगी, इस बात का ठौर-ठिकाना किसी को नहीं हैं. इसलिए उन्होंने 'जन नायगन' के मेकर्स KVN प्रोडक्शंस से अपनी डील खत्म कर दी है. दूसरे शब्दों में कहें तो विजय की फिल्म को रिलीज़ से पहले ही 120 करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हो गया है. हालांकि मेकर्स या अमेजॉन प्राइम वीडियो की तरफ़ से अबतक इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बता दें कि 'जन नायगन' को 500 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट पर बनाया गया है. फिल्म ने नवंबर 2025 तक नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेचकर 390 करोड़ रुपए वसूल लिए थे. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इसके तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स 100 करोड़ रुपए में बिके हैं. वहीं फिल्म के ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स की कीमत 80 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. 'जन नायगन' के म्यूज़िक राइट्स टी-सीरीज़ ने 35 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. मूवी के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी ने 55 करोड़ रुपए में खरीदे थे. वहीं इसके ओटीटी राइट्स के लिए अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ रुपए चुकाए थे. हालांकि फिल्म की मौजूदा स्थिति को देख धीरे-धीरे सबने अपने पांव पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं.

वीडियो: थलपति विजय की 'जन नायगन' कोर्ट पहुंची, तो 'धुरंधर 2' का क्यों हुआ जिक्र?

Advertisement

Advertisement

()