The Lallantop
Advertisement

सलमान ने 'बिग बॉस' छोड़ दिया?

रणबीर कपूर के साथ फिल्म में अनिल कपूर भी होंगे.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 05:23 PM IST)
Salman Khan
खबर आ रही है कि अगले हफ्ते से सलमान खान 'बिग बॉस' को होस्ट नहीं करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. RRR को मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स

राजामौली की फिल्म RRR को गोल्डन ग्लोब्स के बाद अब क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स भी मिल गया है. 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज की कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है.

2. 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' पर बनी डॉक्यू सीरीज़

2022 में मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' रिलीज़ हुई थी. जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब इस फिल्म के गानों पर डॉक्यू सीरीज़ आने वाली है. जिसमें बताया जाएगा कि मूवी के गाने कैसे कम्पोज़ किए गए और कैसे शूट हुए.

 इस सीरीज़ को 22 फरवरी से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

3. गौतम तिन्ननुरी की मूवी में पुलिस वाले बनेंगे विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा जल्द ही गौतम नायडू की फिल्म में काम करने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक थ्रिलर फिल्म होगी. जिसमें विजय देवरकोंडा पुलिस वाले का रोल निभाएंगे. फिल्म को फिलहाल VD 12 नाम से बुलाया जा रहा है. मूवी का ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

4. नीरज पांडे की फिल्म में अजय देवगन, जिम्मी शेरगिल

अजय देवगन जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म में नज़र आने वाले हैं. ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी. जिसमें अजय के साथ जिम्मी शेरगिल और सई मांज़रेकर भी नज़र आएंगी. इस महीने के अंत से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी.

5. फादर-सन की स्टोरी होगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'

इस साल रणबीर कपूर की फिल्म आने वाली है. जिसका नाम है 'एनिमल'. फिल्म का फर्स्ट लुक भी आ गया है. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी पता चल गई है. प्रड्यूसर भूषण कुमार ने बताया कि ये मूवी एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी. जो एक बेटे और एक पिता के रिश्ते को दिखाएगी. 'एनिमल' 11 अगस्त को रिलीज़ होगी.

6. 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी महेश बाबू-त्रिविक्रम की फिल्म

महेश बाबू की फिल्म SSMB 28 की रिलीज़ डेट आ गई है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को 28 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. मूवी में महेश के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी.

7. ईशा देओल ने शुरू की कमबैक फिल्म 'मैं' की शूटिंग

ईशा देओल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं' की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में ईशा के साथ अमित साध भी होंगे. 

सचिन सराफ के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.

8. 'द वैक्सीन वॉर' में 'कांतारा' फेम सप्तमी गौड़ा

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में 'कांतारा' फेम एक्ट्रेस Sapthami Gowda लीड रोल प्ले करने वाली हैं. विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर की है. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

दी सिनेमा शो: शाहरुख दिल्ली के एक इवेंट में आए, पठान का केक लेकर उनके होटल में पहुंच गया फैन

Advertisement

Advertisement

()