The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bhooth Bangla: CBFC Asked for Five Changes in Akshay Kumar Starrer, Priyadarshan Ended Up Making 63 Cuts

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में 63 कट्स क्यों और कैसे लगे?

इन कट्स की वजह से फिल्म की लंबाई 10 मिनट तक घट गई है.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026, 01:27 PM IST)
akshay kumar, bhooth bangla,
'भूत बंगला' में अक्षय, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी फिर साथ दिखेगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्ममेकर्स महीनों तक खटकर दो-तीन घंटे की एक फिल्म बनाते हैं. इसलिए जब सेंसर बोर्ड उनमें काट-छांट करती है तो उनके कलेजे पर सांप लोट जाता है. मगर Akshay Kumar स्टारर Bhooth Bangla के केस में इसके ठीक उलट हो गया. सेंसर बोर्ड ने मूवी में आधा दर्जन से भी कम चेंज करवाए थे. मगर डायरेक्टर Priyadarshan को पता नहीं क्या सूझा, उन्होंने अपनी तरफ से इसमें 60 से अधिक कट्स लगा दिए. इस वजह से फिल्म की लंबाई 10 मिनट तक घट गई.

'भूत बंगला' का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की रात को होगा. वहीं 17 अप्रैल को ये मूवी सिनेमाघरों में ऑफिशियली रिलीज़ हो जाएगी. ऐसे में मेकर्स ने इसे सेंसर बोर्ड के पास फाइनल रिव्यू के लिए भेजा था. वहां से फिल्म को U/A 16+ की रेटिंग मिली. इस दौरान मूवी से कुछ अश्लील शब्द हटाए गए. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जो बदलाव करवाए, वो कुछ इस प्रकार हैं,
1) 26वें मिनट पर एक अश्लील शब्द को रिप्लेस किया गया. 
2) लगभग एक घंटे के आसपास दूसरे अश्लील शब्द को बदला गया. 
3) लास्ट पार्ट के सबटाइटल में तीसरा अश्लील शब्द था, जिसे हटा दिया गया है. 
4) फर्स्ट हाफ़ में महिलाओं से जुड़े एक प्रॉब्मैटिक स्टेटमेंट को बदलवाया गया. 
5) मेकर्स से कहा गया कि फिल्म में धर्म और अंधविश्वास से जुड़ी चीज़ों को लेकर शुरुआत में एक डिस्क्लेमर जोड़ा जाए.

फिल्म की तीन घंटे की लंबाई को देखते हुए ये बदलाव काफी कम लग रहे हैं. मेकर्स ने जब ये चेंज कर दिए तो उन्हें 02 अप्रैल को उन्हें सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया. तब फिल्म की टोटल लेंथ 174.57 मिनट यानी 2 घंटे 54 मिनट और 57 सेकेंड थी. मगर फिर प्रियदर्शन ने 'भूत बंगला' में अपनी तरफ से एडिटिंग शुरू कर दी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सेंसर बोर्ड को दोबारा अप्रोच किया था. वहां उनकी बात मानते हुए बोर्ड ने 11 अप्रैल को मूवी के नाम पर एक नया सेंसर सर्टिफिकेट रिलीज़ किया. पर गौर करने वाली बात ये है कि प्रियदर्शन ने अपनी तरफ कोई एक-दो नहीं बल्कि 63 कट्स लगा दिए हैं.

censor
‘भूत बंगला’ का नया सेंसर सर्टिफिकेट.

इनमें से कई कट्स केवल एक सेकेंड वाले हैं. वहीं सबसे बड़े कट में उन्होंने सीधे 72 सेकेंड यानी 1 मिनट 12 सेकेंड की फुटेज उड़ा दी. ये फुटेज फिल्म के 'ओ सुंदरी' गाने का बताया जा रहा है. इसके अलावा, 'ओ रे ओ सावरिया' गाने से भी 27 सेकेंड का शॉट हटा दिया गया. इन बदलावों के कारण फिल्म की लेंथ 10 मिनट 05 सेकेंड तक कम हो गई. अब फिल्म का रनटाइम 164.52 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकेंड है. मेकर्स ने ये चेंज क्यों किए, इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई. मगर अनुमान है कि उन्होंने फिल्म की तीन घंटे की लंबाई को घटाने के लिए इस तरह का फैसला लिया है.

वीडियो: भूत बंगला के सेट पर OMG 3 का जिक्र क्यों? अक्षय कुमार क्या लाने जा रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()