The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bhool Bhulaiyaa 3, Singham again, Pushpa 2, Kanguva, Chhava to be released later this year the cinema show

तैयार हो जाइए, साल के आखिर में आएंगी ये 5 तगड़ी फिल्में

इसकी शुरुआत दिवाली से होगी. इस फेस्टिव वीक में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' रिलीज़ होनी हैं.

Advertisement
pic
25 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:24 PM IST)
bhool bhulaiyaa
इस साल की आखिरी तिमाही में धमाका होने वाला है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सेंसर बोर्ड ने Diljit Dosanjh की फिल्म में 120 कट्स लगाने को कहा, Ananya Pandey की CTRL का ट्रेलर आया, Tumbbad ने री-रिलीज़ के सारे रिकॉर्ड्स तोड़े. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. यूके की तरफ से ऑस्कर्स में संध्या सूरी की 'संतोष'

संध्या सूरी की फीचर फिल्म 'संतोष' को यूके की तरफ से ऑस्कर्स में भेजा गया है. इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए भेजा है. फिल्म में शहाना गोस्वामी लीड रोल में हैं. कहानी है एक महिला की जिसे पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल जाती है और उसे एक मर्डर केस में काम करना पड़ता है. इस फिल्म को इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था.

2. भोजपुरी फिल्म 'करियट्ठी' का फर्स्ट लुक आया

भोजपुरी फिल्म 'करियट्ठी' से नीतू चंद्रा का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. फिल्म को नितिन चंद्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रंगभेद जैसे संजीदा मुद्दे पर बात की गई है. फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. अगले साल की शुरुआत में ये फिल्म रिलीज़ होगी.

3. दिलजीत की फिल्म में 120 कट्स लगवाए

दिलजीत दोसांझ ने ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा पर बन रही फिल्म 'पंजाब 95' में काम किया है. अब CBFC यानी सेंसर बोर्ड ने इसमें 120 कट्स लगाने को कहा है. पहले बोर्ड ने 85 कट्स लगवाए थे जिसे रिवाइज़िग कमिटी ने बढ़ाकर 120 कर दिया है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म के मुख्य किरदार का नाम बदलने के लिए कहा है. मेकर्स का कहना है कि ऐसा करने से फिल्म की ऑथेंटिसिटी पर असर पड़ेगा.  

4. अनन्या पांडे की CTRL का ट्रेलर रिलीज़

अनन्या पांडे की फिल्म CTRL का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये एक कटिंग एज-थ्रिलर फिल्म है, जो टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के बारे में आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया है. अनन्या के साथ विहान समत भी फिल्म में लीड रोल में हैं. CTRL 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

5. 'तुम्बाड' ने तोड़े री-रिलीज़ के सारे रिकॉर्ड

सोहम शाह की 'तुम्बाड' री-रिलीज़ में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 11 दिनों में इसने 21.75 करोड़ रुपए नेट और ओवरऑल 25.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि 12वें दिन 'तुम्बाड' 26 करोड़ पार कर जाएगी. जिसके साथ ही ये थलपति विजय की 'घिल्ली' को पछाड़ देगी. 'घिल्ली' ने री रिलीज़ में करीब 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जो कि 21वीं सदी में री-रिलीज़ हुई किसी भी फिल्म की सबसे ज़्यादा कमाई है.

6. साल के आखिर में आएंगी ये 5 तगड़ी फिल्में

इस साल की आखिरी तिमाही में धमाका होने वाला है. कई बड़ी फिल्में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड हैं. इसकी शुरुआत होगी दिवाली से. इस फेस्टिव वीक में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' रिलीज़ होनी हैं. 14 नवंबर को सूर्या की बिग बजट फिल्म 'कंगुवा' रिलीज़ होनी है. इसके बाद दिसंबर में एक और बड़ा क्लैश होने जा रहा है. क्योंकि 6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और विकी कौशल की 'छावा' दोनों थिएटर्स में लगनी हैं. 

वीडियो: 'पुष्पा 2' क्लाइमैक्स लीक, अल्लू अर्जुन से अनबन? मेकर्स ने अफवाहों पर ये बताया

Advertisement

Advertisement

()