Varun Dhawan की Bhediya की पहले दिन की कमाई उम्मीद से कम रही. फिल्म को जैसेरिव्यूज़ मिले, उससे अंदाज़ा ये था कि फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी. मगर'भेड़िया' ने पहले दिन मात्र 7.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. हालांकि पॉज़िटिववर्ड ऑफ माउथ फिल्म से वीकेंड के दो दिनों में फिल्म जंप ले सकती है.'भेड़िया' क्रीचर/मॉनस्टर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म में वरुण धवन ने एकऐसे लड़के का रोल किया है, जो इंसान से भेड़िया बन जाता है. जैसे 'ट्वाइलाइट' मेंहोता था. हिंदी सिनेमा के लिहाज़ से अलग सा कॉन्सेप्ट था. इसलिए कहा जा रहा था किये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. 2022 में फिल्म इंडस्ट्री की जो बुरी गत हुई है,उससे निकालने में 'दृश्यम 2' के बाद 'भेड़िया' भी मददगार साबित होगी. मगर पहले दिनकी कमाई देखकर ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा.वरुण धवन अपनी पीढ़ी के वो स्टार थे, जिनकी शुरुआती 10 फिल्में सफल रही थीं. मगर'कलंक' के बाद उनका करियर ग्राफ भी गड़बड़ा गया है. 'स्ट्रीट डांसर' नहीं चली.'कुली नंबर 1' ओटीटी पर रिलीज़ हुई. उनकी पिछली फिल्म 'जुग जुग जियो' एवरेज ग्रोसररही. मगर 'जुग जुग जियो' की ओपनिंग 'भेड़िया' से बेहतर थी. इस फिल्म ने पहले दिन9.28 करोड़ रुपए कमाए थे.बताया जा रहा है कि 'भेड़िया' को 60 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है. ऐसे मेंफिल्म को अगर सम्मानजनक नंबर्स की तरफ बढ़ना है, तो सोमवार का कलेक्शन शुक्रवार सेबेहतर होना चाहिए. ऐसा हो पाना संभव है कि नहीं, वो शनिवार और रविवार की कमाई सेपता चल जाएगा.'भेड़िया' की कमज़ोर ओपनिंग के लिए 'दृश्यम 2' को भी दोषी माना जा रहा है. मगर येचीज़ समझनी होगी कि दोनों फिल्मों की टार्गेट ऑडियंस अलग है. 'भेड़िया' नौजवानों केध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म. क्लीन फैमिली एंटरटेनर. जबकि 'दृश्यम 2' एक थ्रिलरफिल्म है. जिसकी अपनी नीश ऑडियंस है. फिर भी 'दृश्यम 2' का दूसरे वीकेंड पर अच्छीकमाई करना, 'भेड़िया' को नुकसान तो पहुंचा ही रहा है. क्योंकि इसकी वजह से'भेड़िया' का स्क्रीन काउंट कम रहा. 'दृश्यम 2' ने शुक्रवार को 7.87 करोड़ रुपए काकलेक्शन किया. इससे फिल्म की टोटल कमाई पहुंच गई 112.53 करोड़ रुपए. अमर कौशिक डायरेक्टेड 'भेड़िया' के पास कमाई करने के लिए सिर्फ इसी हफ्ते का समयहै. क्योंकि अगले वीकेंड आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में उतररही है.