The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bhagam Bhag 2: Govinda Dropped From Akshay Kumar Starrer, Public Erupts Over Manoj Bajpayee Casting

अक्षय स्टारर 'भागम भाग 2' से गोविंदा का पत्ता कटा, मनोज बाजपेयी की कास्टिंग पर भड़की जनता!

गोविंदा के अलावा फ़िल्म के डायरेक्टर को लेकर भी बड़ा हेर-फेर हुआ है. इस सीक्वल को प्रियदर्शन की जगह 'ड्रीम गर्ल' वाले राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2026, 12:59 PM IST)
paresh rawal, govinda, akshay kumar, bhagam bhag, bhagam bhag 2, manoj bajpayee,
'भागम भाग' को सुनील शेट्टी ने प्रोड्यूस किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Bhagam Bhag उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसकी रीवॉच वैल्यू ने उसे कल्ट स्टेटस दे दिया. 2006 में आई इस फिल्म में Akshay Kumar और Govinda की जुगलबंदी को लोग आज भी पसंद करते हैं. इसलिए मेकर्स ने इसके सीक्वल यानी Bhagam Bhag 2 पर काम शुरू कर दिया है. फैन्स को उम्मीद थी कि उन्हें एक बार फिर अक्षय-गोविंदा की ज़बरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी. मगर खबर है कि मेकर्स ने इस सीक्वल में गोविंदा की जगह Manoj Bajpayee को कास्ट कर लिया है.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 

"मनोज बाजपेयी को भागम भाग 2 में कास्ट कर लिया गया है. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ नज़र आएंगे. मनोज को गोविंदा की जगह कास्ट किया गया है. इस सीक्वल की कहानी बिल्कुल नई होगी. कॉमेडी ऑफ एरर्स और बढ़ते हंगामे के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में ज़बरदस्त कॉमेडी और एडवेंचर देखने को मिलेगा. लेकिन इसका अंदाज़ पहली वाली भागम भाग जैसा ही रहेगा. मार्च से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी."

ये एक काफ़ी बड़ा बदलाव है. इसमें दो राय नहीं कि गोविंदा बतौर एक्टर इन दिनों बहुत स्ट्रगल कर रहे हैं. मगर 'भागम भाग' को यंग जनरेशन के बीच पॉपुलर करने में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का है. आज भी यूट्यूब पर फिल्म का वॉचटाइम बढ़ाने का एक बड़ा श्रेय लोग अक्षय, परेश या प्रियदर्शन से अधिक गोविंदा को देते हैं. इस मूवी से उनके एक्सप्रेशन्स, डायलॉग्स और डांस आज मीम कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं. जहां तक मनोज की बात है, वो देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी लाजवाब है. इसमें दो राय नहीं कि वो ‘भागम भाग 2’ में अपनी छाप छोड़ेंगे. मगर ये सीक्वल बन ही इसलिए रहा है क्योंकि इसका पहला पार्ट नई पीढ़ी में पॉपुलर होने लगा. और ऐसा करने में सबसा बड़ा योगदान गोविंदा का है. सरल शब्दों में कहें तो गोविंदा को इस सीक्वल से अलग कर देना बिल्कुल वैसा ही है, जैसा 'हेरा फेरी' से बाबूराव का बाहर हो जाना. इंटरनेट पर भी लोग इस कास्टिंग से नाखुश नज़र आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

"गोविंदा के बिना? अरे गोविंदा ने ही उस फिल्म को संभाला था."

bhagam bhag 2
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"गोविंदा के बिना? कितनी बार ये फ़िल्म देखी है. बोर ही नहीं होती. गोविंदा की एक्टिंग का एक-एक सीन याद है. अब इस फ़िल्म में गोविंदा ही नहीं तो क्या मज़ा आएगा."

bhagam bhag 2
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने कहा,

"अगर ये सच है तो काफ़ी मूर्खतापूर्ण फैसला है."

bhagam bhag 2
एक यूजर का कमेंट.

इंटरनेट इस तरह के कई कमेंट्स से पट गया है. लोग मनोज की कास्टिंग से ज्यादा इस बात से नाराज़ हैं कि गोविंदा को बाहर क्यों किया गया? फ़िलहाल मेकर्स ने अबतक इस मुद्दे पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. ना ही उन्होंने गोविंदा को बाहर करने का कारण बताया है. इस बीच खबर है कि मीनाक्षी चौधरी 'भागम भाग 2' में अक्षय के अपोजिट कास्ट की गई हैं. वो इससे पहले 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' और 'लकी भास्कर' जैसी मूवीज़ में नज़र आ चुकी हैं. मनोज के अपोजिट अभी किसी एक्ट्रेस को फ़ाइनल नहीं किया गया है. बता दें कि गोविंदा के अलावा फ़िल्म के डायरेक्टर को लेकर भी बड़ा हेर-फेर हुआ है. पहले पार्ट को जहां प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, वहीं इस सीक्वल की ज़िम्मेदारी ‘ड्रीम गर्ल’ वाले राज शांडिल्य को मिली है. 

वीडियो: 'मैंने कहा बॉडी बनाओ, बाल बढ़ाओ...', गोविंदा ने सलमान खान को लेकर कौन सा किस्सा सुनाया?

Advertisement

Advertisement

()