अगर तुम कहो कि मिस्टर बीन को नहीं जानते, तो अपने लिए सज़ा चुन लो. अगर मैं कहूंकि नहीं जानता. तो मुझे बीच चौराहे पर...मूंगफली खिला देना. हरी चटनी के साथ. हमेशामार काट ही सज़ा नहीं होती यार. कभी कुछ पाजिटिव भी सोचना चाहिए. तो मिस्टर बीनबनने वाले रोवन ऐटकिंसन का आज हैप्पी बड्डे है. 'योर चाइल्डहुड वॉज़ ऑसम' वाला कोटसिर्फ उनके साथ जाता है जिन्होंने मिस्टर बीन देखा है. सब बीन की ही बांसुरी बजारहे होंगे आज इसलिए हम बात ही नहीं करेंगे उस मुद्दे पर. हम बतियाएंगे जॉनी इंग्लिशके बारे में. सीक्रेट बात बता रहे हैं कान इधर लाओ. रोवन जेम्स बॉन्ड के बहुब्बड़ेफैन हैं. जब उनको इस फिल्म का ऑफर मिला तो फूल के कुप्पा हो गए. फिर जेम्स बॉन्ड केरोल की छीछालेदर जैसे पीटी वो इतिहास है. जेम्स बॉन्ड के उलट जॉनी इंग्लिश काकिरदार कॉमिक है. फिल्मों में इसे राग दरबारी किताब की तरह रख सकते हैं. जैसे इसकिताब का हर वाक्य अपने आप में एक पंच है. वैसे ही जॉनी इंग्लिश फिल्म का हर सीनएपिक है. वो 2003 में आई थी. दूसरा पार्ट आया 2011 में. दोनों के सबसे खास मजेदारसीन दिखाते हैं. 1. ये वाला पहली फिल्म से है. क्योंकि शुरुआत देखनी बहुत जरूरी है. दफ्तर का पहला दिन. फुल्ल एटीट्यूड में जासूस की एंट्री. फेंका ओवर कोट खिड़की सेनीचे. बॉस की सेक्रेट्री ज्ञान देने की नाकाम कोशिश करती है जॉनी जासूस को. पेपरसाइन करने के लिए जो पेन दिया वो तीन रुपए वाला यूज एंड थ्रो था. तो जासूस ने उसकोबिना यूज किए ही थ्रो कर दिया. जो नया हाईटेक पेन उठाया उसमें स्याही की जगह कुछऐसा था कि मामला बिगाड़ गया. फिर देखो क्या हुआ.https://www.youtube.com/watch?v=ZO9BK4X_38s 2. जॉनी इंग्लिश की ताकत भी जेम्सबॉन्ड की तरह उसके गैजेट्स ही हैं. धांसू सी गाड़ी. जो आवाज सुनकर चल देती है. मारकघड़ी और कैमरा. लेकिन सबसे खास हैं इनकी बंदूकें. जो हमेशा सही निशाने पर मार करतीहैं. न मानो तो देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=E5xmIA8rrjw 3. 2011 मेंजब जॉनी ड्यूटी पर लौटा तो फुल तैयारी के साथ. दूर देश में एकदम भंकस ट्रेनिंग हुईथी. इसके विलेन को तोड़ने में ये ट्रेनिंग बड़ी काम आई. वो लास्ट सीन में दिखता है.लेकिन पहले सीन में दिखती है धुंआधार ट्रेनिंग.https://www.youtube.com/watch?v=DJKwCNZL1S0 4. MI की मैडम पामेला से पहलीमुलाकात. पामेला को अपनी नौकरी की तरह ही प्यारी है उनकी बिलरिया. बिल्ली खिड़कीपर बैठी धूप ले रही थी. मौज में आकर जॉनी भैया उसको गिरा दिए. फिर देखो.https://www.youtube.com/watch?v=fRNB4QfcxCk 5. खिलौने के शौकीन जॉनी भैया. लेकिनकंट्रोल जल्दी लूज कर देते हैं. मतलब वहां गैजेट्स की खदान में ये नहीं कि हाथ पांवबचाकर निकलें. हर जगह उलझते कूदते गलती से मिस्टेक हो जाती है. लेकिन वन्स अगेन.मिस्टेक शब्द डिक्सनरी में नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=IpO0fUnYiOU6. मिशन पर रवाना होने का वक्त आया. जासूस आदमी को हर किस्म का इल्म हासिल रहता हैयार. वो भैंस की सवारी से लेकर फाइटर प्लेन तक उड़ा सकता है. ये तो सिर्फहेलीकाप्टर था. बस थोड़ी दिक्कत ये थी कि कौन सा बटन किस काम आता है, ये नहीं पताथा. https://www.youtube.com/watch?v=JDs5vuzAAyA 7. जेम्स बॉन्ड जैसा फील तब तकनहीं आता जब तक वैसा एक्शन न हो. खाली गोली बारूद थोड़े मजा देते हैं. जॉनी इंग्लिशकी ट्रेनिंग कैसे काम आती है, इस सीन में देखो.https://www.youtube.com/watch?v=xLxsQP3uC4c 8. आज कुर्सी का दंगल देख ही रहेहोगे. अपने देश में इलेक्शन का माहौल चल रहा है. सबकी नजर सिर्फ कुर्सी पर है. सोचोकुर्सी ऐसी हाईटेक होती तब तो मार मच जाती. है कि नहीं?https://www.youtube.com/watch?v=cA9k-dz7Bqw--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: खाली समय में ट्रक चलाते हैं अपने 'मिस्टर बीन'!