The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Battle Of Galwan Box Office: Salman Khan needs to outshine Shahrukh Ranbir Prabhas

कमबैक करने के लिए सलमान को शाहरुख, प्रभास और रणबीर को पछाड़ना होगा

ट्रेड के मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' सलमान का कमबैक करा सकती है. मगर उसकी ये शर्तें हैं.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2026, 07:53 PM IST)
Salman Khan, Battle of Galwan
अपूर्व लाखिया क डायरेक्शन में बन रही 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Salman Khan Battle of Galwan से कमबैक कर सकेंगे? क्या Tumbaad 2 में Akshaye Khanna को कास्ट किया गया है? Sunny Deol की Gabru कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# कमबैक के लिए सलमान खान को ये करना पड़ेगा

सलमान खान के लिए 'बैटल ऑफ गलवान' बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है. उनकी पिछली दो फिल्में 'टाइगर 3' और 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाल नहीं कर सकीं. ऐसे में इस फिल्म का चलना उनके कमबैक के लिए ज़रूरी है. मगर इस कमबैक के लिए उन्हें बीते सालों में आई ब्लॉकबस्टर्स के बराबर या उनसे बड़ी ओपनिंग लेनी होगी. एक दौर था जब बॉलीवुड में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी कमाई मानी जाती थी. मगर कोविड के बाद आई 'पठान', 'जवान', 'एनिमल', 'सलार' और 'स्त्री 2' ने नए बेंचमार्क सेट कर दिए. इन सभी ने 50 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ली. यहां तक कि हिंदी में डब हुई फिल्मों KGF 2 और 'पुष्पा 2' ने भी पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. अब 500, 600 और 800 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बन गया है. ऐसे में ज़रूरी है कि 'बैटल ऑफ गलवान' कम से कम 50 करोड़ रुपये से खाता खोले. सलमान की डोमेस्टिक और ओवरसीज़ फैन फॉलोइंग को देखते हुए ट्रेड इसे मुश्किल लक्ष्य नहीं मानता. बस फिल्म का कॉन्टेंट तगड़ा हो. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड का कहना है कि सलमान के कमबैक के लिए 'बैटल ऑफ गलवान' को 500 करोड़ रुपये तो कमाने ही होंगे.

# ऑस्कर अवॉर्डी एक्टर रॉबर्ट डुवाल का निधन

आज शो की शुरुआत एक दु:खद ख़बर से. सीनियर हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डुवाल का निधन हो गया है. 'गॉडफादर' फ्रैंचाइज़ की शुरुआती दो फिल्मों के साथ, 'एपॉक्लिप्स नाव' और 'दी ग्रेट सैंटिनी' उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल हैं. वो सात बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए. 1983 में 'टेंडर मर्सीज़' के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता.

# 'तुम्बाड 2' में अक्षय खन्ना बनेंगे विलन?

'तुम्बाड 2' के विलन की तलाश जारी है. ज़ूम की ख़बर के मुताबिक अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी इस रोल के मज़बूत दावेदार हैं. सोहम शाह फिल्म के मेल लीड हैं. इसका बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म के पहले पार्ट के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के को-डायरेक्टर रहे आदेश प्रसाद इसे डायरेक्ट करेंगे.

# 'जेलर 2' का शूट पूरा, पोस्टपोन हो गई फिल्म!

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' की शूटिंग ख़त्म हो गई है. कुछ महीनों पहले रजनीकांत ने प्रेस से चर्चा में बताया था कि ये फिल्म 12 जून को रिलीज़ होगी. मगर सिनेमा एक्सप्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' पोस्टपोन हो गई है. अब ये फिल्म अगस्त में आएगी. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. 'जेलर 2' में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, मोहनलाल और शिवा राजकुमार ने भी कैमियो किया है. मिथुन और विद्या बालन भी इसमें अहम किरदारों में नज़र आएंगे. इसे नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है.

# 8 मई को रिलीज़ होगी सनी देओल की 'गबरू'

सनी देओल स्टारर 'गबरू' 13 मार्च को आने वाली थी. मगर 19 मार्च को रिलीज़ हो रही 'धुरंधर 2' से क्लैश टालने के लिए इसे पोस्टपोन कर दिया है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक अब 'गबरू' 8 मई को रिलीज़ होगी. इसमें सनी देओल अपने एक्शन अवतार से अलग इमोशनल कैरेक्टर में नज़र आएंगे. सलमान खान ने भी इसमें कैमियो किया है. इसे शशांक उदापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

# कार्तिक आर्यन की हीरोइन बनेंगी रुक्मिणी वसंत!

'किल' फेम डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट, कार्तिक आर्यन को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसमें रुक्मिणी वसंत लीड रोल करेंगी. ये फिल्म टी-सीरीज़ के प्रोडक्शन में बनेगी.

वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के चीन विवाद पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()