The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Bandar Teaser: Bobby Deol goes from rockstar to sexual assault accused in Anurag Kashyap film

'बेशर्म' बॉबी देओल से मिलाता है उनकी नई फिल्म 'बंदर' का टीज़र

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'बंदर', टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में स्क्रीनिंग के बाद भारत में ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ होगी.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:27 PM IST)
Bandar Teaser out, Bobby Deol
'बंदर' में राज बी शेट्टी और सान्या मल्होत्रा भी ज़रूरी किरदारों में है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Bobby Deol और Anurag Kashyap की Bandar का Teaser कैसा है? Sanjay Dutt की Vaastav 2 पर क्या बपडेट आया है? Manoj Bajpayee की Governer काTeaser कैसा है? सिनेमा से जु़ड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# बॉबी देओल की 'बंदर' का टीज़र आया

बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' (मंकी इन अ केज) का टीज़र आया है. टीज़र मज़ेदार है. कहानी गंभीर विषय पर बनी है. मगर म्यूजिक इसमें चटख रंग भरकर अच्छा कॉन्ट्रास्ट पैदा कर रहा है. टीज़र के मुताबिक बॉबी देओल फिल्म में पॉप स्टार समर मेहरा बने हैं. समर डेटिंग एप्स के ज़रिए अलग-अलग उम्र की महिलाओं से मिलता है. इन्हीं में से कोई एक महिला उसकी पुलिस कम्प्लेंट कर देती है. और समर गिरफ्तार हो जाता है. बॉबी देओल इसमें दो बिल्कुल अलग रंगों में नज़र आ रहे हैं. उनका एक पहलू दिलफेंक पॉपस्टार का है. और दूसरा उस शख़्स जो बुरे वक्त में ख़ुद की नई शिनाख़्त कर पाता है. ‘बंदर’ हमें अगले महीने देखने को मिलेगी. मगर बीते साल टोरंटो इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग हो चुकी है. और इस फिल्म के साथ बॉबी के काम भी सराहना मिली. अनुराग कश्यप ने दी लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में ‘बंदर’ और इसमें बॉबी की एक्टिंग पर लंबी चर्चा की थी. मुख़्तसर में उनकी बात कहें, तो उन्होंने कहा था, कि 'बंदर' बॉबी देओल के करियर की सबसे नंगी फिल्म है. बॉबी के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में अनुराग ने कहा,

“बॉबी ने झोंक दिया खुद को फिल्म में. ये बॉबी की अब तक की सबसे नंगी फिल्म है. कोई पर्दा नहीं रहने दिया इसमें उन्होंने ख़ुद पर. वो बॉबी था ही नहीं. ये रेफरेंस फिल्म में भी है कि बॉबी देओल था 25 साल पहले. अब नहीं है. खाने तक की तमीज़ नहीं है उसे. अब वो बंदर बन चुका है. ये बन पाना तब ही संभव है, जब एक्टर से भी कुछ मिले. बंदर के दौरान बॉबी ने बहुत बड़ी बात बोली मुझे. उन्होंने कहा, ‘मैं 40 का था, जब किसी ने मुझे पहली बार बोला कि बॉबी तुझे एक्टिंग सीखनी चाहिए. मुझे किसी ने बचपन से नहीं कहा था कि मुझे एक्टिंग सीखनी चाहिए’. फिर बॉबी ने इस बात पर अमल भी किया.”

वहीं, 4 मई को हुई ‘बंदर’ की स्क्रीनिंग में बॉबी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वो इस फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं. बॉबी ने कहा,  

"हर एक्टर कोई ऐसी फिल्म करना चाहता  जो उसकी स्क्रीन इमेज बदले. टाइपकास्ट इमेज से बाहर आना बहुत मुश्किल है. मेरे साथ भी यही हुआ. मगर मैंने सारी शर्म-हया साइड में रख की पूरी बेशर्मी से बंदर में काम किया."

इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी. शेट्टी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. 'पाताल लोक' के राइटर-डायरेक्टर सुदीप शर्मा की लिखी इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. ये 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

# 'सुपरमैन' के सीक्वल में मैथ्यू लिलर्ड की एंट्री

पिछले साल आई फिल्म 'सुपरमैन' के सीक्वल 'सुपरमैन: मैन ऑफ टुमॉरो' की कास्टिंग प्रोसेस तेज़ हो गई है. डेडलाइन के मुताबिक फिल्म में मैथ्यू लिलर्ड को कास्ट किया गया है. उनके कैरेक्टर के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सीक्वल में डेविड कॉरेनस्वेट भी वापसी कर रहे हैं. जेम्स गन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 9 जुलाई 2027 को रिलीज़ होगी.

# मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' का टीज़र आया

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर: द सायलेंट सेवियर' का टीज़र आया है. ये फिल्म साल 1990 में देश में आई गंभीर मंदी पर आधारित है. और मनोज इसमें RBI गवर्नर के किरदार में हैं. टीज़र में दिखाया गया कि उस मंदी ने जन साधारण को कितनी बुरी तरह प्रभावित किया था. मनोज बाजपेयी हमेशा की तरह अपने किरदार में पूरी तरह उतरे हुए दिख रहे हैं. टीज़र में मधु और अदा शर्मा की झलक भी दिखी. चिन्मय डी. मंडलेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी आएगी.

# 22 मई को आएगी सोनाक्षी-ज्योतिका की 'सिस्टम'

ज्योतिका और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'सिस्टम'. ये एक कोर्टरूम थ्रिलर है जिसमें एक प्रिविलेज्ड वकील उन केसेस का सच सामने लाने की कोशिश करती है, जिनमें न्याय नहीं हुआ. फिल्म में आशुतोष गोवारीकर और गौरव पांडे भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# 'वास्तव 2' कन्फर्म! संजय दत्त ख़रीदेंगे राइट्स

हाल ही में 'खलनायक 2' के टीज़र लॉन्च इवेंट पर संजय दत्त ने कहा था कि 'वास्तव 2' पर काम शुरू हो चुका है. फ्री प्रेस से चर्चा में संजय दत्त के एक क़रीबी ने बताया कि संजय और मान्यता दत्त 'वास्तव' के राइट्स ख़रीदने की कोशिश में लगे हुए हैं. हम याद दिला दें कि साल 2000 में संजय दत्त को 'वास्तव' को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था.

# 'गुल्लक' वाले डायरेक्टर की 'जुगाड़ू' में ईशान

वेब सीरीज़ 'गुल्लक' फेम डायरेक्टर पलाश वासवानी अपनी पहली फीचर फिल्म बना रहे हैं. नाम है 'जुगाड़ू'. इसमें ईशान खट्टर लीड रोल में हैं. उनके अपोजिट पंजाबी एक्टर तानिया कास्ट की गई हैं. ईशान ने 6 मई को सोशल मीडिया पर शूट शुरू होने का अपडेट दिया. इसमें फिल्म में जमील खान, अभिषेक बैनर्जी, यामिनी दास और वैभव राज गुप्ता भी काम कर रहे हैं. 

वीडियो: 'जब मेरे पास काम नहीं था, तब...', बॉबी देओल ने सुनाई अपनी 'संघर्ष के दिनों' की कहानी

Advertisement

Advertisement

()